SEARCH FILMIWIRE

18/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Coolie vs War 2: चौथे दिन किसने मारी बाजी, रजनीकांत या ऋतिक रोशन?
News & Gossip

Coolie vs War 2: चौथे दिन किसने मारी बाजी, रजनीकांत या ऋतिक रोशन?

Suditi Raje • 18/08/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Coolie ने चार दिनों में छुआ 193 करोड़ का आंकड़ा, War 2 रुकी 173 करोड़ पर

18 अगस्त 2025, नई दिल्ली

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिला जब दो दिग्गज फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी—सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की Coolie तथा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर War 2। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर यह साबित कर दिया कि स्टार पावर का जादू अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अब जब रिलीज को चार दिन हो चुके हैं, तो सवाल यही उठता है कि बॉक्स ऑफिस पर असली बादशाह कौन निकला?

रजनीकांत की कुली की कमाई

थलाइवा रजनीकांत की फिल्में हमेशा फैंस के लिए त्योहार से कम नहीं होतीं। Coolie के साथ भी दर्शकों का यही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन शानदार 65 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन से आई। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 34 करोड़ का बिज़नेस किया।

सिर्फ चार दिनों में Coolie का कुल कलेक्शन 193.25 करोड़ तक पहुंच गया है और अब पांचवें दिन फिल्म के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है।

ऋतिक रोशन की वॉर 2 का प्रदर्शन

दूसरी ओर, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की War 2 ने भी पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ कमाए थे। इसके बाद शुक्रवार को कलेक्शन बढ़कर 57.35 करोड़ पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 31 करोड़ का बिज़नेस किया।

यह भी पढ़े: War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में दम, लेकिन कहानी और इमोशन में पूरी तरह फेल

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2, 2019 में रिलीज हुई War का सीक्वल है। हालांकि फिल्म की चौथे दिन की कमाई रजनीकांत की कुली से थोड़ी कम रही, फिर भी कुल मिलाकर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस मुकाबले का नतीजा

चार दिन की कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो रजनीकांत की कुली थोड़ी बढ़त बनाए हुए है और रविवार को भी उसने War 2 को पीछे छोड़ दिया। जहां Coolie का चार दिन का कलेक्शन 193.25 करोड़ तक पहुंच चुका है, वहीं War 2 लगभग 173 करोड़ के आसपास ठहर गई है।

यानी चौथे दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का जलवा कायम है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में Coolie अपनी रफ्तार बनाए रखती है या War 2 जोरदार वापसी कर पाती है।

यह भी पढ़े: अयोध्या से शुरू हुई ‘भारत सोलर यात्रा’, हर घर तक पहुँचाएगी सौर ऊर्जा का संदेश

Tags: Coolie
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर गूंज को समर्पित एक भावपूर्ण संध्या
News & Gossip

Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर गूंज को समर्पित एक भावपूर्ण…

नई दिल्ली, 24 अप्रैल — राजधानी में आयोजित 13वें Sur Jyotsna National Music Awards ने भारतीय शास्त्रीय संगीत…

Hyder Ali Ashrafi 3 months ago Read
‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा धमाकेदार टीज़र
News & Gossip

‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा धमाकेदार टीज़र

कोर्टरूम में लौटे Jolly LLB 3, लेकिन इस बार भिड़ेंगे जॉली बनाम जॉली नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025…

Suditi Raje 11 months ago Read
53वें जन्मदिन पर खास: Anurag Kashyap क्यों हैं हिंदी सिनेमा के सबसे बेबाक निर्देशक
News & Gossip

53वें जन्मदिन पर खास: Anurag Kashyap क्यों हैं हिंदी सिनेमा के सबसे बेबाक निर्देशक

Anurag Kashyap: सिनेमा का बागी, जिसने बनाई अपनी अलग राह नई दिल्ली, 10 सितंबर 2025 हिंदी सिनेमा के…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का
Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’…
6 months ago
2
Yash के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘Toxic’ का जबरदस्त पोस्टर, फैंस के लिए खास सरप्राइज का ऐलान
Yash के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने जारी किया…
6 months ago
3
जो हवा में अकेले लड़ गए थे दुश्मन से — जानिए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह की कहानी
Border 2: कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर Nirmal Jit Singh…
6 months ago
4
Met Gala 2026: Donald Trump से Nicki Minaj तक, इन सितारों पर लगा बैन—क्या है वजह?
Met Gala 2026: Donald Trump से Nicki Minaj तक,…
2 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap