IMDb Best of 2025: सिनेमा और वेब सीरीज की दुनिया में इन फिल्मों और शोज़ ने मचाया धमाल
IMDb की Best of 2025 लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें सालभर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली फिल्मों और वेब सीरीज ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
23 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
साल 2025 बॉलीवुड और डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए बेहद खास रहा। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक, कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। अब IMDb ने साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों और भारतीय वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है, जो दर्शकों की पसंद और रेटिंग्स पर आधारित है।
IMDb की Most Popular Films of 2025 की लिस्ट में ‘Saiyaara’ ने टॉप पोजिशन हासिल की है। इसके अलावा ‘Mahavatar Narsimha’, ‘Chhaava’, ‘Kantara: A Legend – Chapter 1’, ‘Coolie’, ‘Dragon’, ‘Sitaare Zameen Par’, ‘Deva’, ‘Raid 2’ और ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ जैसी फिल्मों ने भी जबरदस्त लोकप्रियता दर्ज की। इन फिल्मों ने अलग-अलग जॉनर और कहानियों के जरिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई।
यह भी पढ़े: Avatar: Fire and Ash Review: भव्य विजुअल्स और शानदार तकनीक के बावजूद…
वहीं, Most Popular Indian Series in 2025 की बात करें तो इस साल वेब सीरीज का क्रेज भी कम नहीं रहा। ‘The Ba**ds of Bollywood’ ने टॉप पर जगह बनाई, जबकि ‘Black Warrant’, ‘Paatal Lok Season 2’, ‘Panchayat Season 4’, ‘Mandala Murders’, ‘Khauf’, ‘Special Ops Season 2’, ‘Khakee: The Bengal Chapter’, ‘The Family Man Season 3’ और ‘Criminal Justice: A Family Matter’ जैसी सीरीज ने भी दर्शकों को बांधे रखा।
IMDb की यह लिस्ट इस बात का साफ संकेत है कि 2025 में कंटेंट की विविधता और दमदार कहानियों ने दर्शकों की पसंद को नई दिशा दी। फिल्मों और वेब सीरीज दोनों ने मिलकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक यादगार साल दिया।
यह भी पढ़े: Neha Kakkar का ‘Candy Shop’ बना ट्रोलर्स का टारगेट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


