SEARCH FILMIWIRE

13/07/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
भारत-पाक तनाव के बीच 'Operation Sindoor' के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी
News & Gossip

भारत-पाक तनाव के बीच ‘Operation Sindoor’ के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी

Suditi Raje • 10/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Operation Sindoor’ को लेकर उठे सवाल: क्या संवेदनशीलता ताक पर रख दी गई?

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच फिल्ममेकर निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने जब ‘Operation Sindoor’ नामक फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। यूजर्स ने पोस्टर को देख गुस्से में जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिससे मामला इतना बढ़ गया कि मेकर्स को माफी तक मांगनी पड़ी।

देशभक्ति फिल्मों का लंबा इतिहास

बॉलीवुड में देशभक्ति को लेकर फिल्मों का इतिहास पुराना रहा है। ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कलाकारों के करियर को भी नई ऊंचाई दी। हाल ही में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ‘Operation Sindoor’ के जरिए दिया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया।

भारत-पाक तनाव के बीच 'Operation Sindoor' के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी

यह भी पढ़े:  “The Royals”: भव्यता के पीछे छिपा दिवालियापन और एक आम लड़की की असाधारण सोच

बॉलीवुड की तेजी, जनता का आक्रोश

इस सैन्य कार्रवाई के तुरंत बाद ही बॉलीवुड के कई फिल्मकारों ने ‘Operation Sindoor’ टाइटल रजिस्टर कराने की दौड़ शुरू कर दी। निक्की और विक्की भगनानी ने इस टाइटल की घोषणा करते हुए एक एआई जनरेटेड पोस्टर भी सोशल मीडिया पर साझा किया। पोस्टर में एक महिला सैनिक को वर्दी में दिखाया गया है, जो मांग में सिंदूर लगाए हुए है और उसके पीछे युद्ध का मंजर नजर आता है—टैंक, कांटेदार बाड़ें और आसमान में उड़ते फाइटर प्लेन्स।

भारत-पाक तनाव के बीच 'Operation Sindoor' के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी

लेकिन यह पोस्टर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्ममेकर्स पर भावनाओं का व्यापार करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “शर्म करो, सिर्फ पैसे के लिए देशभक्ति बेच रहे हो।” दूसरे ने टिप्पणी की, “सेना के नाम पर फिल्म बनाकर नाम और पैसा कमाना चाहते हो।”

सोशल मीडिया के दबाव में आए मेकर्स

लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर माफी जारी की। निक्की और विक्की भगनानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर सफाई दी कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।

उन्होंने लिखा, “हमने जो फिल्म की घोषणा की थी वह भारतीय सेना के साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई थी। हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देना था। अगर किसी को इससे दुख पहुंचा है तो हमें खेद है।”

भारत-पाक तनाव के बीच 'Operation Sindoor' के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी

मेकर्स का दावा- फिल्म नहीं, राष्ट्र की भावना है

माफीनामे में उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भावना और देश की गरिमा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। यह प्रोजेक्ट प्रसिद्धि या लाभ कमाने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सेना के प्रति सम्मान और प्रेम से प्रेरित है।

हालांकि फिल्म ‘Operation Sindoor’ की घोषणा के पीछे इरादे कुछ भी रहे हों, लेकिन वर्तमान हालात और संवेदनशीलता को देखते हुए जनता का गुस्सा लाज़मी है। अब देखना यह होगा कि क्या मेकर्स इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हैं या फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।

यह भी पढ़े: “मेरी क्यूटी!” – रश्मिका मंदाना ने बहन शिमन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश, फैंस भी हुए भावुक

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Achyut Potdar: सेना से प्रोफेसर और फिर बॉलीवुड तक का सफर, 90 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा
News & Gossip

Achyut Potdar: सेना से प्रोफेसर और फिर बॉलीवुड तक का सफर, 90 वर्ष की…

‘3 इडियट्स’ का डायलॉग बना मीम, लेकिन Achyut Potdar का किरदार बन गया यादगार 19 अगस्त 2025, नई…

Suditi Raje 11 months ago Read
जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज़: Kashika Kapoor ने ‘प्रोडक्शन नंबर 1’ की घोषणा कर शुरू किया नया अध्याय
News & Gossip

जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज़: Kashika Kapoor ने ‘प्रोडक्शन नंबर 1’ की घोषणा कर शुरू…

अपने जन्मदिन को एक यादगार मील का पत्थर बनाते हुए Kashika Kapoor ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की घोषणा…

Khushi Sikarwar 5 months ago Read
बाबिल खान का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बॉलीवुड को बताया 'फेक', मानसिक हालात को लेकर फैंस में चिंता
News & Gossip

बाबिल खान का भावुक वीडियो हुआ वायरल, बॉलीवुड को बताया ‘फेक’, मानसिक हालात को…

बाबिल का वायरल वीडियो: बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपी सच्चाई 05 मई 2025 , नई दिल्ली दिवंगत…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
बेबी बॉय काजू के साथ Bharti-हर्ष ने मनाई पहली लोहड़ी, फैमिली फोटो ने जीता फैंस का दिल
बेबी बॉय काजू के साथ Bharti-हर्ष ने मनाई पहली…
6 months ago
2
Dhurandhar: The Revenge 1000 Crore Club में, रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास
Dhurandhar: The Revenge 1000 Crore Club में, रणवीर सिंह…
4 months ago
3
‘Metro… In Dino’ से लौटे Anurag Basu, लेकर आए हैं रिश्तों और शहर की नई कहानी
‘Metro… In Dino’ से लौटे Anurag Basu, लेकर आए…
1 year ago
4
'Dhurandhar' में पाकिस्तानी आतंकी बनेंगे Ranveer Singh, भिड़ेंगे Akshaye Khanna से – हर किरदार का होगा अलग BGM
‘Dhurandhar’ में पाकिस्तानी आतंकी बनेंगे Ranveer Singh, भिड़ेंगे Akshaye…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap