SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
News & Gossip

ऑस्कर विजेताओं के साथ बनी विनोद कापड़ी की नई फ़िल्म “PYRE” ( चिता ) का वर्ल्ड प्रीमियर यूरोप में

Suditi Raje • 18/10/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “

ऑस्कर विजेताओं के साथ बनी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी की नई फ़िल्म “पायर” (चिता) का वर्ल्ड प्रीमियर ,यूरोप के प्रतिष्ठित 28वें टैल्लिन ब्लैक नाइट्स अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में होगा। इस साल टैल्लिन में चुनी गई  ये अकेली भारतीय फ़िल्म है। फ़िल्म को वर्ल्ड कंपीटिशन श्रेणी में रखा गया है और प्रीमियर की तारीख़ 19 नवंबर 2024 तय हुई है। टैल्लिन की तरफ़ से आज ही दुनिया भर से चुनी गई फ़िल्मों की सूची जारी हुई है।

“पायर” उत्तराखंड के हिमालय की पृष्ठभूमि में रची 80 साल के दो बुजुर्गों की एक अद्भुत , अनोखी , कलेजा चीर देने वाली अविश्वसनीय प्रेम कहानी है। दिलचस्प बात ये है कि लेखक – निर्देशक विनोद कापड़ी ने फ़िल्म के लीड एक्टर के तौर उन दो बुजुर्ग लोगों पदम सिंह और हीरा देवी को कास्ट किया है , जिन्होंने फ़िल्म की शूटिंग से पहले जीवन ना कभी कोई कैमरा देखा है , ना ही कोई फ़िल्म।पदम सिंह और हीरा देवी दोनों ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले के बेरीनाग तहसील के रहने वाले हैं। पदम सिंह पहले भारतीय सेना में थे और रिटायरमेंट के बाद खेतीबाड़ी करते हैं जबकि हीरा देवी घर में भैंस पालने और जंगल से लकड़ी और घास काटने का काम करती हैं।

ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “
ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “

डायरेक्टर विनोद ने पहले इस फ़िल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह Shah को कास्ट किया था। दोनों तैयार भी हो गए थे। लेकिन फिर नसीर साहब ने विनोद के सामने एक संशय रखा कि हिमालय की कहानी में नसीर/रत्ना की casting से फ़िल्म की प्रमाणिकता पर असर पड़ सकता है।विनोद ने फिर नए सिरे से कासटिंग  शुरू की और हिमालय के दूर दराज़ के दो दर्जन से ज़्यादा गाँवों में तीन महीने तक भटकने के बाद विनोद को उनके पदम  सिंह और तुलसी देवी मिल ही गए। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि दोनों ने अपनी ज़िंदगी में कभी भी कैमरे का सामना नहीं किया था। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अनूप त्रिवेदी  के मार्गदर्शन में दो महीने तक चली वर्कशॉप के बाद दोनों कलाकार शूटिंग के लिए तैयार किए गए।

ख़ास बात ये भी है कि Pyre की शूटिंग पूरी होने पर फ़िल्म की फ़ुटेज देखने के बाद ऑस्कर विजेता फ़िल्म संगीतकार माइकल डैन्ना  तुरंत “पायर”  के लिए संगीत करने को तैयार हो गए। माइकल को “लाइफ़ ऑफ पाई” के लिए 2012 में ऑस्कर मिला था।जर्मन एडिटर पैट्रिशिया रॉमेल ने फ़िल्म को एडिट किया है।पैट्रिशिया ने  ही “ दि लाइफ़ ऑफ अदर्स” फ़िल्म  को एडिट किया था , जिसे 2006 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म का ऑस्कर मिला था। भारत के विलक्षण गीतकार और  “जय हो” जैसे गीत लिख चुके गुलज़ार ने “पायर” के लिए एक गीत लिखा है।
विनोद के मुताबिक़- ये उनका परम सौभाग्य है कि विश्व सिनेमा की इन तीन महान हस्तियों ने “पायर” में अपना योगदान दिया है। माइकल और पैट्रिशिया ने तो अपनी फ़ीस 90 फ़ीसदी तक कम कर दी और गुलज़ार साहब ने तो फ़ीस तक लेने से मना कर दिया।गुलज़ार सर ने यहाँ तक कहा कि जिस सिनेमा में उन्हें सत्यजीत राय के सिनेमा की झलक दिख रही हो

ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “
ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “

उसमें वो फ़ीस कैसे ले सकते हैं ? 
यह फ़िल्म “पायर”  उत्तराखंड में लगातार हो रहे पलायन के बाद वहाँ ख़ाली हो चुके गाँव , जिन्हें भूतिया गाँव भी कहा जाता है- की पृष्ठभूमि में एक बुजुर्ग दंपत्ति की सच्ची कहानी से प्रभावित है , जिनसे विनोद 2017 में मुनसयारी  के एक गाँव में मिले थे। मृत्यु का इंतज़ार कर रहे इस बुजुर्ग दंपति के एक दूसरे को लेकर प्यार ने विनोद के दिल में ऐसी गहरी छाप छोड़ी कि उन्होंने ये फ़िल्म बनाने का फ़ैसला किया।

ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “
ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “

नॉन एक्टर की इस फ़िल्म को बनाने के लिए जब कोई निर्माता नहीं मिला तो विनोद ने अपने और पत्नी साक्षी जोशी ने खुद ये फ़िल्म बनाने का फ़ैसला किया । भागीरथी फ़िल्म्स की निदेशक साक्षी जोशी का कहना है कि कि “कहानियों और किरदारों को लेकर विनोद के संकल्प पर उन्हें हमेशा से भरोसा रहा है। भारत में स्टूडियो के सहयोग के बिना स्वतंत्र फ़िल्म बनाना मुश्किल काम होता है , लेकिन असंभव नहीं है।”
टैल्लिन ब्लैक नाइट फ़िल्म फ़ेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कम से कम 7-8 महीने तक “पायर”  अलग अलग अंतराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में चलेगा और उसी के बाद फ़िल्म को भारत में रिलीज़ किया जाएगा। निर्माताओं ने आज फ़िल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है।

Tags: PYRE पायर
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र की तबीयत बनी वजह
News & Gossip

‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके और धर्मेंद्र…

रणवीर सिंह की ‘DhuranDhar’, धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ और हुमा कुरैशी की ‘दिल्ली क्राइम 3’ के प्रमोशनल…

Suditi Raje 10 months ago Read
"3 इडियट्स": 'All Is Well ' से लेकर 'जहांपनाह तुस्सी ग्रेट हो' तक, एक आइकोनिक सफर
News & Gossip

“3 idiot”: ‘All Is Well ‘ से लेकर ‘जहांपनाह तुस्सी ग्रेट हो’ तक, एक…

15 साल पहले, एक फिल्म आई जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि हमारी सोच और…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
“प्यार भरे घर वापसी के पल”: Parleen Gill ने पत्नी Blondelle Gill के साथ यूं मनाई अपनी एनिवर्सरी
News & Gossip

“प्यार भरे घर वापसी के पल”: Parleen Gill ने पत्नी Blondelle Gill के साथ…

सिंगर Parleen Gill ने 4 मार्च को अपनी पत्नी Blondelle Gill के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाई।…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
वैलेंटाइन डे पर Aamir Khan प्रोडक्शंस का तोहफा: ‘Ek Din’ का पोस्टर रिलीज, Junaid Khan और Sai Pallavi आए साथ नजर
वैलेंटाइन डे पर Aamir Khan प्रोडक्शंस का तोहफा: ‘Ek…
7 months ago
2
विदेशी जेल में 200 गुंडों से भिड़े Shah Rukh Khan, 'KING' के लिए शूट हुआ अब तक का सबसे खतरनाक सीन!"
विदेशी जेल में 200 गुंडों से भिड़े Shah Rukh…
1 year ago
3
Spirit
“Spirit” में सस्पेंस का तूफ़ान — Prabhas के सामने…
10 months ago
4
Housefull 5 Movie Review: हंसी, सस्पेंस और सितारों की भीड़ के बीच उलझती कहानी
Housefull 5 Movie Review: हंसी, सस्पेंस और सितारों की…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap