SEARCH FILMIWIRE

17/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
कंगना की ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिन… Kumkum Bhagya  की ‘दिया’ अब नहीं रहीं, 22 साल की… Kangana Ranaut की ‘Bharat Bhagya Vidhata’ को दिल्ली में मिली… Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’…
साल 2024 के विवादों की झलक: चर्चित चेहरे और चर्चित किस्से
News & Gossip

साल 2024 के विवादों की झलक: चर्चित चेहरे और चर्चित किस्से

Suditi Raje • 31/12/2024 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

साल 2024: विवादों के जरिए भारतीय सिनेमा ने बनाई खास पहचान।


31 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली

साल 2024 खत्म हो चुका है, और भारतीय सिनेमा में इस साल ने खूब धमाल मचाया। जहां बॉक्स ऑफिस ने 11,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, वहीं कई स्टार्स और घटनाएं सुर्खियों में रहीं। इनमें से कुछ वाकये ने लोगों को चौंकाया तो कुछ ने हंसी-ठिठोली का माहौल बना दिया। आइए नजर डालते हैं उन चर्चित विवादों पर, जिनकी खूब चर्चा हुई।

1. पूनम पांडे का ‘जिंदा होना’ मिस्ट्री बन गया

पूनम पांडे के सर्विकल कैंसर से मौत की खबरें अचानक हर जगह फैल गईं। अलग-अलग थ्योरीज आईं—किसी ने मर्डर कहा तो किसी ने आत्महत्या। बाद में खुलासा हुआ कि यह सब एक जागरूकता अभियान का हिस्सा था। हालांकि, इस ‘मरकर जिंदा होने’ वाले ड्रामे ने उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना कराया।

2. हेमा कमेटी रिपोर्ट और मलयालम इंडस्ट्री का बवाल

मलयालम सिनेमा की काली सच्चाई को सामने लाने वाली हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न, कास्टिंग काउच, और सेट पर शराब व ड्रग्स के इस्तेमाल के मामलों का जिक्र था। इस रिपोर्ट को सरकार ने काफी समय तक दबाए रखा, जिससे विवाद और बढ़ गया।

3. नयनतारा बनाम धनुष: ‘नोसी’ विवाद

नयनतारा अपनी डॉक्यूमेंट्री में फिल्म नानुन राउडी धान की फुटेज इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन प्रोड्यूसर धनुष ने NOC देने से इनकार कर दिया। तीन सेकंड की फुटेज को लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ कि धनुष ने नयनतारा पर 10 करोड़ का कानूनी नोटिस ठोक दिया। यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और फैंस ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

यह भी पढ़े: Shah Rukh Khan का Mannat होगा और भी आलीशान, जुड़ेंगी दो नई मंजिलें

4. कंगना रनौत और थप्पड़ कांड

जुलाई में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक कॉन्स्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। कॉन्स्टेबल कुलविंदर ने बताया कि कंगना के किसान आंदोलन वाले बयान से वह नाराज थीं। यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

5. अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी

पुष्पा 2 की धूम के बीच अल्लू अर्जुन हैदराबाद में एक स्क्रीनिंग के दौरान विवादों में फंस गए। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।

साल 2024 के विवादों की झलक: चर्चित चेहरे और चर्चित किस्से

6. अभिषेक-ऐश्वर्या और निमृत कौर की तिकड़ी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा। वहीं, अभिषेक का नाम निमृत कौर के साथ जुड़ा। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि निमृत का नाम गूगल की टॉप सर्च लिस्ट में आ गया। हालांकि, आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक की साथ मौजूदगी से अफवाहें थोड़ी शांत हुईं।

7. विक्रांत मैसी का ‘संन्यास’ विवाद

12th फेल से चर्चा में आए विक्रांत मैसी ने अपने एक बयान में एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात कही। इसे लोगों ने रिटायरमेंट समझ लिया और खूब हंगामा मच गया। आखिरकार, विक्रांत को खुद आकर सफाई देनी पड़ी।

8. अरशद वारसी बनाम प्रभास

अरशद वारसी ने फिल्म कल्कि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रभास फिल्म में ‘जोकर’ जैसे लग रहे हैं। इस बयान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नाराज कर दिया। बाद में साउथ स्टार नानी ने अरशद से माफी मांगी, जब उन्हें पूरा बयान समझ में आया।

साल 2024: एक यादगार सफर

इन विवादों ने इस साल को बेहद दिलचस्प और यादगार बना दिया। अब देखना है कि 2025 में इंडियन सिनेमा किस तरह के नए किस्से और कहानियां लेकर आता है!

यह भी पढ़े: बढ़ती ठंड और शीतलहर ने पूरे देश को जकड़ा,37 साल बाद दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड|

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट, चार-चार पत्नियों के चक्कर में फंसे दिखे कपिल शर्मा
News & Gossip

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट, चार-चार पत्नियों के चक्कर में…

Kis Kisko Pyaar Karoon सीक्वल फिल्म में कपिल शर्मा एक बार फिर कॉमिक कन्फ्यूजन के जाल में उलझते…

Suditi Raje 7 months ago Read
Israel-Iran War: Flights Cancel, Airspace बंद — Dubai में फंसी Sonal Chauhan ने लगाई PM Modi से गुहार
News & Gossip

Israel-Iran War: Flights Cancel, Airspace बंद — Dubai में फंसी Sonal Chauhan ने लगाई…

Middle East में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Sonal Chauhan Dubai में फंसीं, फ्लाइट्स रद्द होने से भारत…

Khushi Sikarwar 4 months ago Read
वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लेकर आ रही है हंसी और हंगामा – ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ ट्रेलर ने मचाया धमाल
News & Gossip

वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लेकर आ रही है हंसी और हंगामा – ‘Sunny Sanskari Ki…

‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का ट्रेलर लॉन्च के साथ बढ़ा दर्शकों का एक्साइटमेंट, सोशल मीडिया पर छाया…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
ट्रेलर रिव्यू: “Dhurandhar: The Revenge” — बदले की आग, जासूसी का खेल और इंटरनेट पर छाई हाइप
ट्रेलर रिव्यू: “Dhurandhar: The Revenge” — बदले की आग,…
3 months ago
2
Netflix पर 11 जुलाई को आएगी नई रोमांटिक फिल्म ‘Aap Jaisa Koi’, आर. माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी करेगी दर्शकों के दिलों पर राज
Netflix पर 11 जुलाई को आएगी नई रोमांटिक फिल्म…
12 months ago
3
Katrina Kaif और Vicky Kaushal बनने जा रहे हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पोस्ट से किया खुशखबरी का ऐलान
Katrina Kaif और Vicky Kaushal बनने जा रहे हैं…
9 months ago
4
Ikkis Movie Review: शहादत, संवेदना और सवालों से भरी ‘Ikkis’, धर्मेंद्र का अभिनय रुलाता है, अगस्त्य नंदा ने छोड़ी मजबूत छाप
Ikkis Movie Review: शहादत, संवेदना और सवालों से भरी…
6 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (423)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (54)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (6)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap