SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
कान्स 2025 में Aishwarya Rai Bachchan का शाही अंदाज: साड़ी, सिंदूर और सादगी से बंद की अफवाहों की बोलती
News & Gossip

कान्स 2025 में Aishwarya Rai Bachchan का शाही अंदाज: साड़ी, सिंदूर और सादगी से बंद की अफवाहों की बोलती

Suditi Raje • 22/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

कान्स 2025 रेड कारपेट पर एक चुप्पी, जिसने हज़ार जवाब दे दिए – Aishwarya Rai Bachchan का सिंदूर लुक

22 मई 2025 , नई दिल्ली

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और ग्रेसफुल एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर अपने रॉयल लुक से सभी का दिल जीत लिया। 2002 में कान्स में डेब्यू करने वाली Aishwarya Rai Bachchan इस साल अपनी 22वीं मौजूदगी दर्ज कर रही हैं और हर बार की तरह इस बार भी वो अपनी बेटी आराध्या के साथ रेड कारपेट पर नज़र आईं।

इस बार Aishwarya Rai Bachchan ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई एक शानदार आइवरी एंड गोल्डन बनारसी साड़ी पहनी, जिसे सिल्वर ज़री और पारंपरिक कढ़ाई से सजाया गया था। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का हाथ से बुना हुआ टिश्यू दुपट्टा ओढ़ा और स्टेटमेंट ज्वेलरी में लाल रंग के रूबी नेकलेस के साथ गहरी मैरून लिपस्टिक और खुले लहराते बालों ने उनके पूरे लुक को बेहद शाही और रॉयल बना दिया।

लेकिन इस लुक की सबसे बड़ी खासियत रही – उनकी मांग में सजा गहरा लाल सिंदूर। भारतीय संस्कृति में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, और Aishwarya Rai Bachchan ने इसे गर्व और गरिमा के साथ धारण कर अपने वैवाहिक जीवन को सार्वजनिक रूप से सेलिब्रेट किया।

View this post on Instagram

A post shared by aishwarya Rai fan page ❤️❤️❤️❤️ (@aishwaryarai_bachhan)

सिंदूर और साड़ी ने दिया साइलेंट मैसेज


बीते कुछ समय से Aishwarya Rai Bachchan और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं और Aishwarya Rai Bachchan बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। लेकिन Aishwarya Rai Bachchan ने बिना कुछ बोले अपने लुक के ज़रिए सभी अफवाहों का करारा जवाब दे दिया। उनका सिंदूर और साड़ी में पारंपरिक लुक इस बात का प्रतीक बना कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में सब कुछ ठीक है और वो आज भी अपनी वैवाहिक पहचान को पूरे सम्मान से निभा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vishal Mohan Jaiswal (@mj.vishal)

सोशल मीडिया पर मचा तहलका


जैसे ही Aishwarya Rai Bachchan रेड कारपेट पर नजर आईं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। फैंस ने उन्हें ‘कान्स की असली क्वीन’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “Aishwarya Rai Bachchan राय ने हमेशा अपने स्टाइल से देश का नाम रोशन किया है।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “एक्ट्रेस ने बिना कुछ कहे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हर सवाल का जवाब दे दिया है।” कई यूजर्स ने Aishwarya Rai Bachchan के सिंदूर लुक को देखकर उनकी तुलना रेखा से भी की और कहा, “जैसे रेखा उन्हें बेटी कहती हैं, वैसे ही आज ऐश्वर्या रेखा जैसी नजर आईं।”

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

यह भी पढ़े: ‘Rana Naidu 2’ की वापसी: जब बात परिवार की हो, तो राणा हर लाइन करेगा क्रॉस!

पारंपरिक लुक में इंटरनेशनल एलिगेंस


Aishwarya Rai Bachchan का यह लुक न सिर्फ उनकी शख्सियत की शालीनता को दर्शाता है, बल्कि यह भारतीय हैंडलूम और परंपरा की वैश्विक पहचान भी बना रहा है। बनारसी साड़ी पर की गई जरदोजी की बारीक कढ़ाई और सिल्वर ज़री का काम भारतीय हस्तशिल्प की खूबसूरती को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश कर रहा था।

डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर Aishwarya Rai Bachchan की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “ओजी इंडियन क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ने हमारे हैंडलूम की विरासत को गर्व से दुनिया के सामने रखा है।”

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

अफवाहें अब अतीत बन चुकी हैं


पिछले कुछ महीनों में Aishwarya Rai Bachchan और अभिषेक की एक साथ कई बार सार्वजनिक मौजूदगी देखी गई – फिर चाहे वो आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ जाना हो, किसी पारिवारिक शादी में साथ दिखना हो या हालिया वेंडिंग इवेंट में दोनों का व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करना। Aishwarya Rai Bachchan ने हर बार साइलेंट लेकिन असरदार अंदाज़ में अपने रिश्ते की मजबूती का संकेत दिया है।

एक लुक, कई मैसेज


इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में Aishwarya Rai Bachchan का लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि ये एक सशक्त मैसेज था – अपने रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों की पहचान का। एक फैन ने तो लिखा, “एक चुटकी सिंदूर की असली कीमत Aishwarya Rai Bachchan ने दुनिया को बताई है।”

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Rai Team🇲🇺 (@aishwarya_raifan)

कुल मिलाकर, Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो सिर्फ ग्लैमर की रानी नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर कदम रखने वाली, गरिमापूर्ण और आत्मविश्वास से भरपूर महिला हैं। उनके कान्स 2025 के इस लुक ने न केवल भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर उजागर किया बल्कि उनके जीवन के प्रति उनकी स्पष्टता और दृढ़ता को भी सामने रखा।

यह भी पढ़े: बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर शुरू: भारत-पाक सीमा पर लौट रही परंपरा, लेकिन अब नए नियमों के साथ

Tags: Aishwarya Rai Bachchan
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा धमाकेदार टीज़र
News & Gossip

‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा धमाकेदार टीज़र

कोर्टरूम में लौटे Jolly LLB 3, लेकिन इस बार भिड़ेंगे जॉली बनाम जॉली नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read
“पितृत्व की कीमत नहीं होनी चाहिए”: Gauravv Saxena ने साझा किया अपने दर्दनाक संघर्ष के बारे में”
News & Gossip

“पितृत्व की कीमत नहीं होनी चाहिए”: Gauravv Saxena ने साझा किया अपने दर्दनाक संघर्ष…

बिजनेसमैन और उद्यमी Gauravv Saxena लगभग आठ साल बाद भारत लौटे हैं। वह अभिनेत्री और Bigg Boss 18…

Khushi Sikarwar 6 months ago Read
IMDb Best of 2025: सिनेमा और वेब सीरीज की दुनिया में इन फिल्मों और शोज़ ने मचाया धमाल
News & Gossip

IMDb Best of 2025: सिनेमा और वेब सीरीज की दुनिया में इन फिल्मों और…

IMDb की Best of 2025 लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें सालभर दर्शकों के दिलों पर राज करने…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Shaheed Diwas स्पेशल: OTT पर देखिए जोश और जज्बे से भरी ये फिल्में और वेब सीरीज
Shaheed Diwas स्पेशल: OTT पर देखिए जोश और जज्बे…
6 months ago
2
ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, 'क्यों' का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर Shobhit Sujay
ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, ‘क्यों’ का जवाब…
1 year ago
3
Aamir Khan की फिल्म 'Sitare Zameen Par' की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से उठा पर्दा, जानिए क्या है खास
Aamir Khan की फिल्म ‘Sitare Zameen Par’ की रिलीज…
1 year ago
4
शाहरुख खान और फराह खान फिर से साथ! ‘मैं…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap