निशानची से चमके Aaishvary Thackeray
अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है: Aaishvary Thackeray
मुंबई (Anil Bedag): फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए पहला अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और सपनों की पहली बड़ी मंज़िल होता है। युवा अभिनेता Aaishvary Thackeray के लिए भी यह पल कुछ ऐसा ही रहा, जब उन्होंने News18 Showsha Reel Awards 2026 में Best Debut Male (Jury Choice) का अवॉर्ड जीतकर अपने करियर की दमदार शुरुआत दर्ज की। उन्हें यह सम्मान निर्देशक Anurag Kashyap की फिल्म ‘निशानची’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए मिला। Aaishvary Thackeray ने जूरी सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनमें Priyadarshan, Ashwiny Iyer Tiwari, Tanvi Azmi, Saurabh Sachdeva, Shruti Mahajan, Mahima Chaudhry और Tavishi Paitandy शामिल थे।
Also Read: Ranbir Kapoor Ramayana Update: नितेश तिवारी की मेगा फिल्म का VFX शुरू,…
अवॉर्ड मिलने के बाद Aaishvary Thackeray ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “The very first. Thank you CNN News18. Thank you to my family on Nishaanchi.” इस पोस्ट पर फिल्मी जगत से भी उन्हें खूब बधाइयाँ मिलीं।
अवॉर्ड स्वीकार करते समय Aaishvary Thackeray ने कहा, “मेरे लिए अवॉर्ड सिर्फ सम्मान नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है कि मैं और बेहतर काम करूं और बेहतर कहानियां दर्शकों तक पहुंचाऊं।” उन्होंने अपने निर्देशक Anurag Kashyap का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ फिल्मी सफर की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। Aaishvary Thackeray ने अपने सह-कलाकारों Vedika Pinto, Monica Panwar, Zeeshan Ayyub, Kumud Mishra और Vineet Kumar Singh का भी आभार व्यक्त किया।
अपनी स्पीच के अंत में उन्होंने खुद की लिखी एक शायरी भी सुनाई—
“रास्ते मैं अपने बनाऊँगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊँगा,
कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊँगा।”
‘निशानची’ में अपने दमदार अभिनय और इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ Aaishvary Thackeray ने यह साफ कर दिया है कि वे सिर्फ एक नए अभिनेता नहीं, बल्कि आने वाले समय के मजबूत और संवेदनशील कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


