SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
अब क्रिकेट के मैदान में भी दिखेगा भाईजान का जलवा, ISPL T-10 में Salman Khan बने दिल्ली टीम के मालिक
News & Gossip

अब क्रिकेट के मैदान में भी दिखेगा भाईजान का जलवा, ISPL T-10 में Salman Khan बने दिल्ली टीम के मालिक

Suditi Raje • 25/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Salman Khan ने पकड़ी क्रिकेट की कमान, दिल्ली टीम के मालिक बनकर मैदान में एंट्री

मुंबई, 25 जून 2025

भारत में सिनेमा और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा खास रहा है। जहां एक ओर दर्शकों का जुनून इन दोनों क्षेत्रों में देखने लायक होता है, वहीं दूसरी ओर सिनेमा सितारे भी अब क्रिकेट लीग्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में Salman Khan का नाम भी जुड़ गया है।

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL T-10) में नई दिल्ली की टीम खरीद ली है। हालांकि उन्होंने आईपीएल में नहीं बल्कि इस तेज़ और रोमांचक टी-10 फॉर्मेट वाली लीग में एंट्री ली है। इसका औपचारिक ऐलान Salman Khan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के ज़रिए किया।

वीडियो में Salman Khan कहते हैं, “आईएसपीएल के साथ गली से स्टेडियम तक का सफर शुरू करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।” वीडियो में दिल्ली के मशहूर नजारे और सलमान की झलक देखने को मिलती है, और अंत में लिखा आता है – “स्वागत नहीं करोगे दिल्ली के नए ओनर का?”

ISPL में सितारों की चमक

ISPL T-10 लीग पहले से ही बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से भरी हुई है। करीना कपूर और सैफ अली खान कोलकाता टीम के मालिक हैं, अक्षय कुमार श्रीनगर की टीम को लीड करते हैं, ऋतिक रोशन बेंगलुरू की, राम चरण हैदराबाद की, अमिताभ बच्चन मुंबई की और सूर्या चेन्नई की टीम से जुड़े हुए हैं। अब Salman Khan के जुड़ने से लीग को और बड़ा प्रमोशन मिलेगा और दर्शकों की दिलचस्पी भी नए स्तर पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़े: Akshay Kumar की धमाकेदार फिल्म ‘Housefull 5’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रिपल जॉली और मर्डर मिस्ट्री ने मचाया धमाल!

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पहली बार खेलेंगी दिल्ली की टीम


दिल्ली की टीम इस बार पहली बार इस लीग का हिस्सा बनने जा रही है और Salman Khan इस नई फ्रेंचाइज़ी के ओनर हैं। यह ISPL का तीसरा सीजन होगा, और इससे पहले के दोनों सीजन दर्शकों की नज़रों में खासे लोकप्रिय रहे हैं।

पिछला सीजन रहा हिट


ISPL का दूसरा सीजन बेहद सफल रहा था। व्यूवरशिप में 47% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और इसकी रीच 2.8 करोड़ दर्शकों तक पहुंची थी। इस सीजन में ‘माझी मुंबई’ यानी अमिताभ बच्चन की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब तीसरे सीजन में Salman Khan की टीम की एंट्री से लीग की लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

Salman Khan का अगला मिशन – ‘गलवान’


क्रिकेट मैदान के अलावा Salman Khan इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। जिसमें Salman Khan एक फौजी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म गलवान वैली की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। Salman Khan इन दिनों इसके लिए जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और युद्ध सीन के लिए विशेष ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस के बाद भाईजान क्रिकेट के मैदान में भी अपना दबदबा कैसे बनाते हैं!

यह भी पढ़े: मई की बारिश ने तोड़ा 107 साल का रिकॉर्ड, मुंबई में मौसम ने बदला मिजाज

Tags: Salman khan
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Abhishek Bachchan ने पिता Amitabh Bachchan को दी खास अंदाज में बधाई, बोले- “The Boss is back!” – KBC 2025 के नए प्रोमो ने मचाई हलचल
News & Gossip

Abhishek Bachchan ने पिता Amitabh Bachchan को दी खास अंदाज में बधाई, बोले- “The…

KBC के धमाकेदार प्रोमो ने फिर से जगा दी Amitabh Bachchan की यादें नई दिल्ली, 16 जुलाई 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read
Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding Rumours | Truth Revealed
News & Gossip

Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding Rumours | Truth Revealed

By FilmWire Desk डिजिटल युग में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह…

Hyder Ali Ashrafi 7 months ago Read
Latika में दिखती है Leo की बोल्ड और कॉन्फिडेंट झलक: Garvita Sadhwani ने ‘Jabb Zodiacs Met’ पर कही दिल की बात
News & Gossip

Latika में दिखती है Leo की बोल्ड और कॉन्फिडेंट झलक: Garvita Sadhwani ने ‘Jabb…

Ishika Shahi की वेब सीरीज़ में Latika Shergill के रोल में नजर आ रहीं Garvita Sadhwani अभिनेत्री Garvita…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
"मैं फिजिकली कांप रही थी…" — 'Kaafir' के बलात्कार सीन के बाद उल्टी कर बैठीं थीं Dia Mirza
“मैं फिजिकली कांप रही थी…” — ‘Kaafir’ के बलात्कार…
1 year ago
2
'Drishyam 3' की रिलीज डेट घोषित, विजय सलगांवकर की कहानी में जुड़ेंगे नए रहस्य
‘Drishyam 3’ की रिलीज डेट घोषित, विजय सलगांवकर की…
1 year ago
3
स्मृति ईरानी के साथ दिखेंगे Bill Gates! ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट — जानिए पूरी कहानी
स्मृति ईरानी के साथ दिखेंगे Bill Gates! ‘Kyunki Saas…
11 months ago
4
‘Bigg Boss 19’ फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फाइनल, मालती चाहर का मिड-वीक एविक्शन
‘Bigg Boss 19’ फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: टॉप…
9 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap