क्या Donald Trump की जीत के बाद सेलिब्रिटी देश छोड़ जा रहे हैं ?
2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे, तब कई नामी हस्तियों ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो वे अमेरिका छोड़ देंगे। अब 2024 में उनके फिर से राष्ट्रपति बनने पर वही बयान फिर चर्चा में हैं। क्या इस बार वे अपने वादे पर कायम रहेंगे?

- Photo Credit Facebook : EvaLongoria
ईवा लोंगोरिया: ईवा ने नवंबर 2024 में बताया कि वह अब अमेरिका में पूरी तरह नहीं रह रहीं। हालांकि, यह निर्णय उन्होंने चुनाव से पहले लिया था, लेकिन चुनावी नतीजों ने उनके फैसले को और मजबूती दी। ईवा ने कहा, “मुझे इस देश से बाहर जाने का विशेषाधिकार है, पर सभी अमेरिकियों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं है।”

माइली साइरस: 2016 में माइली ने कहा था, “अगर यह मेरा राष्ट्रपति बना, तो मैं यहां से जा रही हूं!” हालांकि बाद में उन्होंने समर्थकों से ट्रंप को एक मौका देने की बात कही थी।

बारबरा स्ट्रेसैंड: ऑस्ट्रेलिया’s 60 मिनट्स पर बारबरा ने मजाक में कहा था कि वह या तो ऑस्ट्रेलिया जाएंगी या कनाडा।

: x.com/nevecampbell10
नेव कैंपबेल: 2016 में ‘स्क्रीम’ स्टार ने कहा था कि अगर ट्रंप जीते, तो वह अपने देश कनाडा वापस चली जाएंगी।

चेर: चेर ने 2016 में कहा था, “अगर ट्रंप जीते, तो मैं पृथ्वी ही छोड़ दूंगी।”

जॉन लीजेंड: 2020 में कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत में जॉन ने कहा था, “हम यहीं पैदा हुए, हमारे परिवार यहीं हैं। लेकिन अगर अमेरिका यही बने रहना चाहता है, तो लोगों को बाहर जाने की सोचनी होगी।”
This is what it feels like when the “President” of the United States attacks you personally pic.twitter.com/wzp4ed4GHr
— Jimmy Kimmel (@jimmykimmel) May 6, 2020
जिमी किमेल: 2024 के नतीजे आते ही जिमी ने अपने शो में मजाक में कहा, “अब तो मुझे देश छोड़ना ही पड़ेगा।”


