SEARCH FILMIWIRE

23/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे…
Arshad Warsi का जीवन सफर: कॉमेडी के किंग की असली कहानी
News & Gossip

Arshad Warsi का जीवन सफर: कॉमेडी के किंग की असली कहानी

Suditi Raje • 19/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Arshad Warsi: जो हर किरदार में जीता है, क्योंकि असल ज़िंदगी से मिला है हर जज्बा

19 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमिक एक्टर्स में शुमार अरशद वारसी आज 57 साल के हो गए हैं। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में ‘सर्किट’ बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले Arshad Warsi का फिल्मी सफर जितना मजेदार रहा, निजी जिंदगी उतनी ही संघर्षों भरी रही। वह सिर्फ एक मंझे हुए अभिनेता ही नहीं, बल्कि जज्बे और मेहनत की मिसाल भी हैं।

कठिनाईयों भरे बचपन से शुरुआत


19 अप्रैल 1968 को मुंबई में जन्मे अरशद ने बहुत कम उम्र में माता-पिता को खो दिया था। 14 साल की उम्र में ही वह अनाथ हो गए। पैसों की तंगी के चलते उन्हें नासिक के बोर्डिंग स्कूल से 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। कम उम्र में ही उन्होंने घर चलाने के लिए काम करना शुरू कर दिया। वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचते थे और बाद में एक फोटो लैब में नौकरी की।

डांस ने बदली किस्मत


मुश्किल हालातों के बावजूद Arshad Warsi ने हार नहीं मानी। डांस में रुचि के चलते उन्होंने एक डांस ग्रुप जॉइन किया और 1991 में एक नेशनल डांस प्रतियोगिता जीती। 21 साल की उम्र में उन्होंने वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।

जया बच्चन ने देखा टैलेंट


1993 में Arshad Warsi ने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ किया। लेकिन असली मौका उन्हें मिला 1996 में, जब जया बच्चन ने उन्हें अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी ABCL की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ के लिए चुना। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने जया जी को जो तस्वीरें भेजीं, वो बेहद साधारण थीं। बावजूद इसके, जया बच्चन ने उनके एक्सप्रेशंस देखकर उन्हें मौका दिया।

यह भी पढ़े: Film Review: एक ‘खूनी बैसाखी’ और एक नायक की लड़ाई: ‘Kesari Chapter 2’ में छिपी अनसुनी क्रांति

Arshad Warsi का जीवन सफर: कॉमेडी के किंग की असली कहानी

पत्नी ने निभाया हर मोड़ पर साथ


‘तेरे मेरे सपने’ के फ्लॉप होने के बाद अरशद को लंबा ब्रेक मिल गया। तीन साल तक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली। इस दौर में उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने नौकरी करके घर चलाया। अरशद खुद कहते हैं कि वो दौर बहुत मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कभी किसी से काम नहीं मांगा। उनके मुताबिक, लोग उनसे कतराने लगे थे, डरते थे कि वो काम न मांग लें।

‘सर्किट’ ने बनाया सुपरस्टार


साल 2003 में Arshad Warsi को वो रोल मिला, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी—‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में सर्किट का किरदार। शुरू में उन्हें लगा था कि यह रोल बहुत छोटा है और इससे कुछ नहीं होगा, लेकिन यह किरदार इतना हिट हुआ कि आज भी सर्किट का नाम लेते ही अरशद का चेहरा सामने आ जाता है। इस रोल ने उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया और उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।

टीवी की दुनिया में भी दिखाया जलवा


Arshad Warsi ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी खुद को साबित किया। उन्होंने ‘राजमाताज’ जैसे शोज को होस्ट किया और करिश्मा कपूर के साथ टीवी सीरीज ‘करिश्मा – द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी’ में काम किया। साल 2006 में वह ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के होस्ट भी बने।

पर्सनल लाइफ में भी फुल ऑन फैमिली मैन


14 फरवरी 1999 को उन्होंने अपनी डांस स्टूडेंट रहीं मारिया गोरेटी से शादी की। आज उनके दो बच्चे हैं – बेटा जेके वारसी और बेटी जेने जोई वारसी।

Arshad Warsi का जीवन एक ऐसी कहानी है जिसमें संघर्ष है, मेहनत है और अंत में कामयाबी भी है। उनके जैसे कलाकार यह साबित करते हैं कि असली हीरो वही होता है, जो हालातों से हार नहीं मानता।

यह भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बिगड़ सकता है मौसम, वीकेंड पर बरसेगी आफत की बारिश

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Womenpreneur India Awards
News & Gossip

Success Story: Womenpreneur India Awards में Nyra Banerjee का जलवा, लीडरशिप से रचा इतिहास

Womenpreneur India Awards 2025: Nyra Banerjee की शानदार जीत, प्रेरणा बनी उनकी सशक्त सक्सेस जर्नी उद्यमी और दूरदर्शी…

Hyder Ali Ashrafi 9 months ago Read
'Sharmaji Namkeen' की शूटिंग के दौरान Rishi Kapoor ने रुककर की मेरी मदद: सुहैल नायर की भावुक यादें
News & Gossip

‘Sharmaji Namkeen’ की शूटिंग के दौरान Rishi Kapoor ने रुककर की मेरी मदद: सुहैल…

नई दिल्ली , 26 जून 2025 अभिनेता सुहैल नायर ने दिवंगत सुपरस्टार Rishi Kapoor के साथ फिल्म ‘Sharmaji…

Suditi Raje 1 year ago Read
वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora Fatehi ने दी सफ़ाई: “मैंने इसे कभी परफॉर्म नहीं किया”
News & Gossip

वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora Fatehi ने दी सफ़ाई: “मैंने…

Nora Fatehi ने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर सफ़ाई दी: कहा, मैंने इसे कभी परफॉर्म नहीं किया…

Khushi Sikarwar 6 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Kunal Khemu ओटीटी पर नई शुरुआत के लिए तैयार, ‘Single Papa’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Kunal Khemu ओटीटी पर नई शुरुआत के लिए तैयार,…
10 months ago
2
Bollywood Actress Anupriya Goenka Draws the ₹30 Lakh Diwali Bumper Prize for Electronics Mart
बॉलीवुड एक्ट्रेस Anupriya Goenka ने निकाला Electronics Mart का…
11 months ago
3
Shahid Kapoor की ‘Deva’ का धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन दर्शकों पर छोड़ी गहरी छाप!
Shahid Kapoor की ‘Deva’ का धमाकेदार आगाज, पहले ही…
2 years ago
4
Do You Wanna Partner Review: दोस्ती, बिज़नेस और जेंडर बैरियर्स पर बनी कहानी, कैसी है तमन्ना-डायना की ये वेब सीरीज़?
Do You Wanna Partner Review: दोस्ती, बिज़नेस और जेंडर…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap