SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
'Sharmaji Namkeen' की शूटिंग के दौरान Rishi Kapoor ने रुककर की मेरी मदद: सुहैल नायर की भावुक यादें
News & Gossip

‘Sharmaji Namkeen’ की शूटिंग के दौरान Rishi Kapoor ने रुककर की मेरी मदद: सुहैल नायर की भावुक यादें

Suditi Raje • 26/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

नई दिल्ली , 26 जून 2025

अभिनेता सुहैल नायर ने दिवंगत सुपरस्टार Rishi Kapoor के साथ फिल्म ‘Sharmaji Namkeen’ की शूटिंग के दौरान की एक खास याद साझा की है। उन्होंने बताया कि किस तरह Rishi Kapoor ने एक भावनात्मक सीन में उनका साथ देकर उनके अभिनय को बेहतर बनाया।

आईएएनएस से बातचीत में सुहैल ने कहा, “फिल्म में एक तनावपूर्ण पिता-पुत्र के झगड़े का सीन था। Rishi Kapoor सर अपना हिस्सा शूट कर चुके थे और पैकअप की घोषणा भी हो चुकी थी। लेकिन उन्होंने पूछा कि क्या मेरा क्लोज-अप बाकी है। जब उन्हें पता चला कि हां, तो उन्होंने सेट छोड़ने से मना कर दिया और वहीं रुक गए, ताकि मैं अपना सीन बेहतर कर सकूं।”

उन्होंने आगे कहा, “Rishi Kapoor सर ने मेरे सामने खड़े होकर लाइव डायलॉग बोले, ताकि मैं भावनाओं को सही तरीके से पकड़ सकूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। अगर आप फिल्म में वो सीन देखेंगे, तो महसूस करेंगे कि वह कितना असली और दिल को छू लेने वाला है।”

Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म थी ‘Sharmaji Namkeen’


‘Sharmaji Namkeen’ Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म थी, जिसे उन्होंने पूरी नहीं कर पाई थी। उनके निधन के बाद परेश रावल ने बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी की। फिल्म में जूही चावला, सुहैल नायर और सतीश कौशिक जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

यह भी पढ़े: ‘Panchayat Season 4’ Review: फुलेरा का स्वाद फीका, चुनावी शोर में गुम हो गई असली पंचायत

फिल्म की कहानी बीजी शर्मा नामक एक रिटायर्ड व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के सुभाष नगर में अपने दो बेटों के साथ रहता है। खाना बनाने का शौकीन बीजी, रिटायरमेंट के बाद किट्टी पार्टियों में खाना बनाना शुरू करता है। यह बात जब उसके बेटों को पता चलती है तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। फिल्म में बुजुर्गों की भावनाएं, अकेलापन, पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और काम की गरिमा को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया गया है।

दिल्ली के रंग और संवेदनाएं


फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है, जिन्होंने दिल्ली की जीवनशैली और माहौल को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा। फिल्म 31 मार्च 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया पाई थी।

सुहैल नायर की यह भावुक याद न केवल Rishi Kapoor के कलाकार रूप को, बल्कि उनके इंसानियत भरे व्यवहार को भी उजागर करती है। एक ऐसा कलाकार जो सेट पर भी दूसरों को बेहतर बनाने के लिए खुद वक्त देता था।

यह भी पढ़े:  MET Gala 2025 का भव्य कालीन बना भारत के केरल में – ‘Made in India’ ने फिर रचा इतिहास

Tags: 'Sharmaji Namkeen Rishi Kapoor
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Arshad Warsi का जीवन सफर: कॉमेडी के किंग की असली कहानी
News & Gossip

Arshad Warsi का जीवन सफर: कॉमेडी के किंग की असली कहानी

Arshad Warsi: जो हर किरदार में जीता है, क्योंकि असल ज़िंदगी से मिला है हर जज्बा 19 अप्रैल…

Suditi Raje 1 year ago Read
Triggered Insaan बने Ruchika के जीवनसाथी-अब ये रिश्ता Reels का नहीं, Reality का है!
News & Gossip

Triggered Insaan बने Ruchika के जीवनसाथी-अब ये रिश्ता Reels का नहीं, Reality का है!

सोशल मीडिया पर हलचल मच गई जब मशहूर यूट्यूबर Nischay Malhan उर्फ़ Triggered Insaan ने Ruchika Rathore के…

Khushi Sikarwar 1 year ago Read
अमेज़न प्राइम वीडियो की नई पेशकश ‘The Revolutionaries’: क्रांति की एक भावुक और प्रेरक दास्तां, 2026 में होगी रिलीज़
News & Gossip

अमेज़न प्राइम वीडियो की नई पेशकश ‘The Revolutionaries’: क्रांति की एक भावुक और प्रेरक…

ओटीटी की दुनिया में क्रांति की दस्तक, ‘The Revolutionaries’ से आएगा नया जोश नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
आर्यन खान: पिता की राह या अपनी अलग पहचान?"
“Aryan Khan: पिता की राह या अपनी अलग पहचान?
1 year ago
2
“Goongoonalo” का ऐतिहासिक लॉन्च: भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन कल्चरल…
1 year ago
3
‘Special Ops 2’ की वापसी: जब हिम्मत सिंह फिर बन गए देश का रक्षक
‘Special Ops 2’ की वापसी: जब हिम्मत सिंह फिर…
1 year ago
4
Urvashi rautela ने बढ़ाया परिवार, किया प्यारी फर बेबी ‘Kylie Rautela’ का स्वागत‘ इंटरनेट पर मचा प्यार का तूफ़ान!
Urvashi rautela ने बढ़ाया परिवार, किया प्यारी फर बेबी…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap