SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
Dharmendra की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं अभिनेता
News & Gossip

Dharmendra की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं अभिनेता

Suditi Raje • 10/11/2025 • 7 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता Dharmendra की सेहत में उतार-चढ़ाव जारी है, उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस चिंतित।

10 नवंबर 2025, नई दिल्ली

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता Dharmendra की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 89 साल के Dharmendra पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उम्र से जुड़ी सेहत संबंधी परेशानियों के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट बनी हुई है। लाखों दिलों पर राज करने वाले इस लोकप्रिय अभिनेता के लिए फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं।

करीबी दोस्त ने दी सेहत की जानकारी

अभिनेता के करीबी दोस्त अवतार गिल ने बताया कि Dharmendra की सेहत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। उन्होंने कहा कि सुबह किसी करीबी ने सूचना दी कि दवाइयों का असर भी उतना नहीं हो रहा। हालांकि, अवतार गिल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें Dharmendra की मौजूदा हालत की पक्की जानकारी नहीं है।

परिवार पहुंचा मुंबई

सुत्रो के अनुसार, Dharmendra की पत्नी प्रकाश कौर से उनकी बेटियां—अजीता (अमेरिका) और विजेता (लंदन)—अपने पिता की बिगड़ती तबीयत की खबर सुनते ही मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।

10 दिन पहले हुआ था रुटीन चेकअप

करीब 10 दिन पहले भी Dharmendra अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी टीम ने कहा था कि यह पहले से तय रुटीन चेकअप का हिस्सा था और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्र के प्रभाव के चलते उनकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

यह भी पढ़े: क्यों अटकी है अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म ‘Chakda Xpress’? जानिए रिलीज…

हेमा मालिनी ने दिया था अपडेट

कुछ दिन पहले जब फोटोग्राफर्स ने हेमा मालिनी से Dharmendra की हेल्थ के बारे में पूछा था, तो उन्होंने इशारों में बताया था कि Dharmendra अब पहले से बेहतर हैं। हाथ जोड़कर उन्होंने फैंस को आश्वस्त भी किया था।

अमेरिका में भी कराया था चेकअप

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता Dharmendra अस्पताल में भर्ती हुए हों। अपनी सेहत के प्रति सजग Dharmendra बढ़ती उम्र की दिक्कतों को लेकर समय-समय पर विदेश में भी जांच और इलाज कराते रहे हैं।

Dharmendra का शानदार अभिनय सफर

Dharmendra का करियर हिंदी सिनेमा के सबसे लंबे और प्रभावी करियर में से एक है। उन्हें ‘ही-मैन’ कहा जाता है और उन्होंने एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। ‘चुपके चुपके’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी कई फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। 80 और 90 के दशक में भी वे लगातार स्क्रीन पर सक्रिय रहे।

हाल ही में वे ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई दिए, जिसमें शबाना आजमी के साथ उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। साल 2025 में उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े: Box Office Collection: ‘हक’ ने दिखाया दम, ‘जटाधरा’ रही पीछे; जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल

Tags: Dharmendra
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ, शाहरुख़ खान और हैली बीबर की घड़ियों ने बटोरीं सारी सुर्खियाँ
News & Gossip

Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ, शाहरुख़ खान और हैली बीबर की घड़ियों ने बटोरीं…

Met Gala 2025 में कलाईयों पर छाए लक्ज़री घड़ियों के नज़ारे न्यूयॉर्क, 7 मई 2025: हर साल की…

Suditi Raje 1 year ago Read
Bollywood Actress Anupriya Goenka Draws the ₹30 Lakh Diwali Bumper Prize for Electronics Mart
News & Gossip

बॉलीवुड एक्ट्रेस Anupriya Goenka ने निकाला Electronics Mart का ₹30 लाख का बंपर ड्रा

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Electronics Mart ने इस फेस्टिव सीज़न में ग्राहकों के लिए खुशी और रोमांच…

Filmi Bureau 7 months ago Read
कॉमेडियन Mushtaq Khan का किडनैप, 12 घंटे बंधक बनाकर मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती
News & Gossip

कॉमेडियन Mushtaq Khan का किडनैप, 12 घंटे बंधक बनाकर मांगी गई 1 करोड़ की…

अजान की आवाज ने दिलाई राहत, किडनैपर्स के चंगुल से भागने में हुए सफल Mushtaq Khan  11 दिसंबर…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
जब क्लासिक बनी स्टाइल स्टेटमेंट: Kajol का एथनिक लुक जो ट्रेंड में है Evergreen
जब क्लासिक बनी स्टाइल स्टेटमेंट: Kajol का एथनिक लुक…
1 year ago
2
'Kis Kisko Pyaar Karoon 2' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़, Kapil Sharma फिर मचाएंगे धमाल!
‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ का पहला पोस्टर हुआ…
1 year ago
3
‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब आएगा पूरा सॉन्ग
‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर…
5 months ago
4
Haq Movie Review: Yami Gautam और इमरान हाशमी का दमदार टकराव, कोर्टरूम ड्रामा में उठे महिलाओं के अधिकार के सवाल
Haq Movie Review: Yami Gautam और इमरान हाशमी का…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap