SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान
Bollywood

Salman Khan: विवादों से ऊपर उठकर कैसे बने ‘सबके चहेते भाईजान

Suditi Raje • 27/12/2025 • 9 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

विवादों, आरोपों और मुश्किल दौर के बावजूद Salman Khan ने अपने काम, दरियादिली और रिश्तों की ताकत से खुद को बार-बार साबित किया और आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

27 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे Salman Khan का सफर आसान नहीं रहा। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव, विवाद, आरोप और मुश्किलें भी आईं, लेकिन हर बार उन्होंने खुद को साबित किया और आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन बने हुए हैं।

Salman Khan को उनके फैंस प्यार से ‘भाई’ और ‘दबंग खान’ कहते हैं। जहां एक ओर कुछ लोग उन्हें गुस्सैल और दबंग मानते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके चाहने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है कि हर ईद और जन्मदिन पर उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ता है। यही बताता है कि उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

नाम के पीछे की कहानी

Salman Khan का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मशहूर लेखक सलीम खान के घर हुआ था। उनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है, जो उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम से मिलकर बना है।

बिना सहारे बनाई पहचान

Salman Khan ने 12वीं तक पढ़ाई की और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कभी अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया। उनका मानना था कि पहचान खुद के दम पर बननी चाहिए। संघर्ष के दिनों में वे काम की तलाश में भटके और आखिरकार फिल्म बीवी हो तो ऐसी (1988) से अभिनय की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।

‘मैंने प्यार किया’ से बदली किस्मत

Salman Khan का पोर्टफोलियो जब सूरज बड़जात्या तक पहुंचा तो उन्हें फिल्म मैंने प्यार किया मिली। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और वे रातोंरात सुपरस्टार बन गए।

अभिनय के अलावा कई हुनर

Salman Khan सिर्फ अभिनेता ही नहीं हैं। उन्हें पेंटिंग का शौक है और उनकी बनाई पेंटिंग्स तक बिक चुकी हैं। वे गाने भी गाते हैं और फिल्म लेखन में भी हाथ आजमा चुके हैं। वीर, चंद्रमुखी और बागी जैसी फिल्मों से उनका नाम जुड़ा रहा है।

यह भी पढ़े: क्या ‘Fast & Furious’ में दिखेंगे Cristiano Ronaldo? विन डीजल के पोस्ट…

गेस्ट रोल के लिए भी हमेशा तैयार

Salman Khan ऐसे इकलौते अभिनेता माने जाते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा गेस्ट रोल किए हैं। उनका मानना है कि अगर उनके छोटे से रोल से किसी फिल्म को फायदा होता है, तो वह खुशी-खुशी उसे करते हैं।

मदद के लिए हमेशा आगे

Salman Khan जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने करीब 25 हजार डेली वेज वर्कर्स—जैसे स्पॉट बॉय, टेक्नीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और स्टंटमैन—की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने कई कलाकारों को मुश्किल वक्त में सहारा दिया है।

माता-पिता के बेहद करीब

Salman Khan अपने माता-पिता से बेहद जुड़े हुए हैं। आज भी वे गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके साथ रहते हैं। जावेद अख्तर तक कह चुके हैं कि Salman Khan कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों, अपने माता-पिता के सामने बेहद विनम्र रहते हैं। वे अपनी मां सलमा और सौतेली मां हेलेन दोनों का बराबर सम्मान करते हैं।

इंसानियत की मिसाल

Salman Khan ने 2010 में अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर बोन मैरो डोनेट किया था और एक बच्ची की जान बचाई थी। वे कई कलाकारों की मदद कर चुके हैं, जिनमें राहुल रॉय और राखी सावंत जैसे नाम शामिल हैं।

यारों के यार

Salman Khan दोस्ती निभाने में भी आगे रहते हैं। रवीना टंडन ने खुद बताया था कि जब उन्हें अपनी फिल्म के लिए मदद चाहिए थी, तो Salman Khan ने बिना फीस लिए काम किया।

Salman Khan सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं, जिनकी कहानी संघर्ष, दरियादिली और इंसानियत से भरी है। शायद यही वजह है कि तमाम विवादों के बावजूद वे आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

यह भी पढ़े: रूस में 25 दिसंबर को क्यों नहीं मनाया जाता Christmas? जानिए 7 जनवरी की तारीख के पीछे छिपा इतिहास और धार्मिक परंपराएं

Tags: Salman khan
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
साल 2024 के विवादों की झलक: चर्चित चेहरे और चर्चित किस्से
News & Gossip

साल 2024 के विवादों की झलक: चर्चित चेहरे और चर्चित किस्से

साल 2024: विवादों के जरिए भारतीय सिनेमा ने बनाई खास पहचान। 31 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली साल…

Suditi Raje 2 years ago Read
शादी के 25 साल पूरे: Akshay Kumar ने ट्विंकल खन्ना को किया मजेदार अंदाज में विश, सास की सीख भी की याद
Bollywood

शादी के 25 साल पूरे: Akshay Kumar ने ट्विंकल खन्ना को किया मजेदार अंदाज…

सिल्वर जुबली पर Akshay Kumar ने ट्विंकल खन्ना का फनी वीडियो शेयर किया और उस सलाह को याद…

Suditi Raje 8 months ago Read
Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट: स्टाइलिश फोटोशूट के साथ शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर
News & Gossip

Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट: स्टाइलिश फोटोशूट के साथ शेयर किया मदरहुड का नया…

स्टाइलिश फोटोशूट के ज़रिए Sonam Kapoor ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद बॉलीवुड सितारों और…

Suditi Raje 10 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Baaghi 4’ का इंतज़ार अब जल्द होगा खत्म! Tiger Shroff ने पोस्ट कर दी बड़ी जानकारी
‘Baaghi 4’ का इंतज़ार अब जल्द होगा खत्म! Tiger…
1 year ago
2
लंकृता सहाई ने Karan Aujla के साथ बड़े गाने पर किए साइन, करियर के नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत
Lankrita Sahaai ने Karan Aujla के साथ बड़े गाने…
7 months ago
3
स्क्रीन के पीछे का जादूगर: Mayur Puri
स्क्रीन के पीछे का जादूगर: Mayur Puri
1 year ago
4
Ranveer Singh की 'Don 3' को लेकर बड़ी अपडेट, शूटिंग की डेट और कास्टिंग को लेकर सामने आई अहम जानकारी
Ranveer Singh की ‘Don 3’ को लेकर बड़ी अपडेट,…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap