SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ बनी 17 साल में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म, CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी
News & Gossip

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ बनी 17 साल में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म, CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी

Suditi Raje • 03/12/2025 • 10 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

214 मिनट की रनटाइम वाली ‘Dhurandhar’ ने 2008 की ‘जोधा अकबर’ को पीछे छोड़ा। CBFC ने कई बदलावों के बाद फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी किया।

03 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar इस समय फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बन चुकी है। करीब दो साल बाद रणवीर की धमाकेदार वापसी वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फिल्म 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट की रनटाइम के साथ पिछले 17 वर्षों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इसने अशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म जोधा अकबर (3 घंटे 33 मिनट, 2008) को भी पीछे छोड़ दिया है।

CBFC ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट, रणवीर के करियर में पहली बार

सेंटरल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने Dhurandhar को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी किया है, जो रणवीर सिंह के करियर का पहला ‘एडल्ट सर्टिफाइड’ फिल्म टैग है। हालांकि फिल्म के कुल रनटाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन बोर्ड ने निर्देशकों और निर्माताओं से कई जरूरी कट्स, रिप्लेसमेंट और संशोधन करवाए।

CBFC के अनुसार—

  • फिल्म की शुरुआत से कुछ अत्यधिक हिंसक विजुअल्स हटाए गए
  • दूसरे हाफ के कुछ तेज-तर्रार शॉट्स को भी बदला गया
  • एक किरदार का नाम संशोधित किया गया
  • गाली वाले संवाद को म्यूट किया गया
  • ड्रग्स से जुड़े दृश्यों में अनिवार्य एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर जोड़े गए

यह भी पढ़े: ‘Bigg Boss 19’ फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फाइनल,…

कानूनी विवाद के बाद CBFC का अंतिम फैसला

फिल्म को रिलीज से पहले तब कानूनी पेंच में फंसना पड़ा, जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी उनके बेटे की जिंदगी से मिलती-जुलती है और इसके लिए परिवार या भारतीय सेना से अनुमति नहीं ली गई।

निर्देशक आदित्य धर ने एक्स पर सफाई देते हुए कहा कि Dhurandhar पूरी तरह एक काल्पनिक कहानी है और किसी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं है।

CBFC ने दोबारा समीक्षा के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि फिल्म ‘‘पूरी तरह एक फिक्शन वर्क’’ है और इसका मेजर शर्मा की जिंदगी से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि फिल्म को सेना की अतिरिक्त समीक्षा की आवश्यकता नहीं है, जिससे इसके 5 दिसंबर रिलीज का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया।

फिल्म की स्टार कास्ट

Dhurandhar में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे बड़े नाम महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की लंबाई, विवाद और एडिट के बावजूद, इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े: स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई: NHRC ने राज्यों को दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसें होंगी तुरंत बंद

Tags: Dhurandhar
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Dhurandhar: The Revenge पर CBFC की सख्ती, 21 बदलावों के बाद मिली मंजूरी
News & Gossip

Dhurandhar: The Revenge पर CBFC की सख्ती, 21 बदलावों के बाद मिली मंजूरी

Dhurandhar: The Revenge को CBFC ने 21 बदलावों के बाद A सर्टिफिकेट दिया। हिंसक सीन, गालियां और टेक्स्ट…

Khushi Sikarwar 6 months ago Read
Katrina Kaif Expresses Love for Vicky Kaushal with Henna Tattoo, Fans Say: "Couple Goals
News & Gossip

Katrina Kaif ने हीना टैटू से जताया Vicky Kaushal के लिए प्यार, फैंस बोले-…

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की जोड़ी ने फिर जीता फैंस का दिल, टैटू में छुपा प्यार का इज़हार 21…

Suditi Raje 1 year ago Read
Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा बड़ा धमाका
News & Gossip

Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा…

बारिश, प्यार और जुदाई – रोमांस की एक नई परिभाषा पेश करेगी ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ नई दिल्ली,…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का प्रमोशन
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने दिल्ली में किया…
2 years ago
2
Rashmika Mandanna की नई फिल्म ‘The Girlfriend’ का टीजर रिलीज, फैंस में उत्साह
Rashmika Mandanna की नई फिल्म ‘The Girlfriend’ का टीजर…
2 years ago
3
Sunil Grover बने आमिर खान, पहचानना हुआ मुश्किल; फैंस बोले– AI भी फेल है इनके आगे
Sunil Grover बने आमिर खान, पहचानना हुआ मुश्किल; फैंस…
9 months ago
4
Kapil Sharma Show with Samay Raina
Kapil Sharma Show with Samay Raina बना सबसे चर्चित…
5 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap