SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Panchayat Season 5: गोली, शादी, सत्ता और सपनों के नए मोड़!
Baatacheet

Panchayat Season 5: गोली, शादी, सत्ता और सपनों के नए मोड़!

Hyder Ali Ashrafi • 15/07/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

“देख रहा है न विनोद?” — जो कभी हल्की-फुल्की बातचीत और देसी कॉमिक टाइमिंग का गांव था, अब वहां राजनीति का असली ताप महसूस हो रहा है। वेब सीरीज़ पंचायत  का चौथा सीज़न एक गंभीर मोड़ पर आकर खत्म हुआ, जहां गोलीकांड, बनराकस की सत्ता में एंट्री और रिश्तों की उलझन ने दर्शकों के दिलों को झकझोर दिया। अब Panchayat Season 5 की शुरुआत इन्हीं सवालों और ट्विस्ट्स से होगी, जो कहानी को और भी दमदार बनाने जा रहे हैं।

गोली चली — लेकिन किसने चलवाई?

सचिव जी को विदा करने बस स्टैंड तक पहुंचे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने फुलेरा की शांत फिजाओं को दहला दिया, अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजी और सबकुछ एक पल में ठहर सा गया  ये गोली लगती है प्रधानपति जी को, जो विधायक चंद्र किशोर के भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज़ उठा रहे थे। दर्शकों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गोली वास्तव में सांसद जी ने बनराकस के जरिए चलवाई थी? क्या यह सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए की गई एक साजिश थी, या कोई और इसके पीछे है? यह रहस्य अब Panchayat Season 5 की सबसे बड़ी गुत्थी बनने वाला है, और संभव है कि कहानी में जांच एजेंसियों की एंट्री भी हो।

Banrakas won 🏆 the election.

Karye meeting meeting.#panchayatseason4#PanchayatOnPrime pic.twitter.com/Gx4UGwqNnK

— Avinashi (@Political_Gutu) June 24, 2025

बनराकस प्रधान बन चुका है — लेकिन क्या वो गांव चला पाएगा?

इधर दूसरी तरफ, बनराकस अब फुलेरा पंचायत का नया प्रधान बन चुका है। लेकिन नेतृत्व की असली परीक्षा अब शुरू होगी। जिस बनराकस को अब तक लोग ‘हंसी का पात्र’ समझते थे, वह अब अपनी ताकत और सत्ता का इस्तेमाल करने को तैयार बैठा है। वह सरकारी योजनाओं का फायदा खुद उठाएगा या जनता के लिए कुछ करेगा, यह देखने वाली बात होगी। पब्लिक को लग रहा है कि अब गांव में घमंड, गड़बड़ी और गुटबाजी का नया दौर शुरू होगा — जहां पुराने साथी या तो किनारे कर दिए जाएंगे या खुद ही फिर से एकजुट होकर चुनौती देंगे।

क्या फर्जी तारीख से जीता गया प्रधानी चुनाव


पंचायत सीज़न 4 में एक सीन ऐसा आता है, जो पूरे चुनाव नतीजों पर सवाल खड़ा कर देता है। बनराकस, जो चुनाव में खड़ा हुआ था, वोटों की गिनती से पहले ही अपने साथी विनोद से कहता है — “मैं 73 वोट से जीत गया हूं…”। यह बात साफ तौर पर संदेह पैदा करती है, क्योंकि उस समय तक चुनाव का आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं हुआ था। अब सवाल यह उठता है कि बनराकस को यह सटीक आंकड़ा कैसे पता चला? या तो उसे अंदर की जानकारी पहले से दे दी गई थी, या फिर यह पूरा चुनाव नतीजा पहले से सेट कर दिया गया था। यह सीधा संकेत करता है कि शायद बनराकस और क्षेत्र के विधायक या सांसद जी ने मिलकर चुनावी नतीजों को पहले से ही मैनेज कर लिया था
Panchayat Season 5 में अगर यह कहानी दिखती है कि बनराकस और विधायक ने मिलकर फर्जी तरीके से चुनाव जीतकर सत्ता हथिया ली है, तो यह पंचायत की कहानी को गंभीर और रियल पॉलिटिक्स के बहुत करीब ले आएगा।

और फिर — शायद यही वजह बनेगी कि प्रह्लाद चाचा जैसे ईमानदार लोग राजनीति में आएं, और सचिव जी, विकास, उप-प्रधान जैसे किरदार फिर से एक हो जाएं, ताकि गांव को वापस ईमानदार नेतृत्व मिल सके।

सचिव जी बनेंगे MBA वाले बाबू, या रहेंगे रिंकी के बाबू?

इसी सत्ता की लड़ाई के बीच एक और इमोशनल मोर्चा खुलने वाला है — सचिव जी और रिंकी के बीच। दोनों का रिश्ता अब केवल इशारों और मंद मुस्कानों तक सीमित नहीं रहा। लेकिन अब जब सचिव जी को MBA में एडमिशन का मौका मिलेगा, तो सवाल उठेगा — क्या वह गांव और रिंकी को छोड़कर शहर की ओर निकल जाएंगे? क्या वह अपने करियर को चुनेंगे या उस लड़की को जिसे उन्होंने मंदिर के पीछे छुप-छुप कर देखा था? कुछ फैंस का यह भी मानना है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है, और Panchayat Season 5 में इसका खुलासा हो सकता है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि सचिव जी गांव छोड़ देंगे, लेकिन फिनाले में किसी फिल्मी हीरो की तरह वापसी करेंगे।

प्रह्लाद चाचा — अब सिर्फ उप-प्रधान नहीं, भविष्य के विधायक?

इस सबके बीच एक किरदार और है जो दिलों में घर कर चुका है — प्रह्लाद चाचा। अपने बेटे की शहादत के बाद वह पहले जैसे नहीं रहे। अब वह गंभीर, संवेदनशील और जनता के प्रति जवाबदेह हैं। चर्चाएं हैं कि Panchayat Season 5 में उन्हें विधायक का टिकट मिल सकता है और वे सीधा मुकाबला करेंगे सांसद चंद्र किशोर से। यदि ऐसा होता है तो फुलेरा गांव की राजनीति का ग्राफ ब्लॉक से बढ़कर विधानसभा तक जा पहुंचेगा।

क्या पुरानी पंचायत टीम एक बार फिर साथ आएगी?

और अब सबसे बड़ा सवाल — क्या पंचायत की पुरानी टीम फिर से एकजुट होगी? सचिव जी, विकास, उप-प्रधान प्रह्लाद और पूर्व प्रधानपति मनोज — ये चारों क्या मिलकर बनराकस को सत्ता से हटाएंगे? क्या ये लोग एक ‘गुप्त गठबंधन’ बनाकर गांव में बदलाव की लहर ला सकेंगे? दर्शकों को यही उम्मीद है कि पंचायत की यह मूल टीम, बनराकस जैसे स्वार्थी नेता के खिलाफ खड़ी होगी और गांव को दोबारा सही रास्ते पर ले जाएगी।

पंचायत अब सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि सामाजिक सच्चाई है

Panchayat Season 5 में सिर्फ सत्ता और संबंधों की कहानी नहीं होगी, बल्कि गांव की असली समस्याएं भी सामने आएंगी — जैसे बिजली, पानी, सड़क, राशन और महिलाओं की भागीदारी। यह सीज़न दर्शकों को हंसाएगा भी, रुलाएगा भी और सोचने पर मजबूर भी करेगा। रिंकी जैसे किरदार शायद इस बार पंचायत में सक्रिय भूमिका निभाएं, और युवाओं का नजरिया भी उभरकर सामने आए।

फुलेरा अब सिर्फ गांव नहीं, इंडिया का मिरर है।

तो अब जबकि कहानी में हर मोर्चे पर टकराव है — राजनीतिक भी, भावनात्मक भी और सामाजिक भी — पंचायत सीज़न 5 बन चुका है सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गांव की सच्चाई का आइना। जहां पहले सिर्फ हंसी थी, अब वहां सत्ता की भूख, प्यार की परख और दोस्ती की अग्निपरीक्षा है।

और हां…
“देख रहा है न विनोद?”
अबके बार सिर्फ मुस्कान नहीं, तालियों के साथ आंखें भी नम होंगी।

ALSO READ : Harry Potter की वापसी! HBO Max ने जारी किया रीबूट सीरीज़ का पहला लुक, डोमिनिक मैकलॉफलिन बने नए ‘द बॉय हू लिव्ड’

Tags: Bittu Ki Mummy Manju Devi Panchayat Season 5 देख रहा है न विनोद? पंचायत सीज़न 4 पंचायत सीज़न 5 प्रधान प्रह्लाद चाचा बनराकस सचिव जी
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Hyder Ali Ashrafi

Hyder Ali Ashrafi

FilmiWire Writer

Filmi Wire in the vibrant hues of Bollywood, Hyder Ali is an entertainment journalist with six years of experience in the glitzy world of cinema. With a keen eye for captivating narratives and a knack for uncovering the latest industry scoops, He is dedicated to keeping audiences informed and entertained. When not working, you’ll find his in the hills, enjoying some peaceful time away from the hustle and bustle of the industry.

You May Also Like
स्क्रीन के पीछे का जादूगर: Mayur Puri
Baatacheet

स्क्रीन के पीछे का जादूगर: Mayur Puri

स्क्रीन के पीछे का जादूगर: Mayur Puri अगर आप Mayur Puri कौन हैं या Mayur Puri biography ढूंढ…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read
Vikalp Mehta : एक कलाकार, जिसने मिमिक्री को बनाया पहचान
Baatacheet

Vikalp Mehta : एक कलाकार, जिसने मिमिक्री को बनाया पहचान

भारतीय मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे हुए हैं जिन्होंने परंपरागत अभिनय के दायरे से बाहर निकलकर अपनी…

Khushi Sikarwar 1 year ago Read
Gulf Countries में Border 2 क्यों रोकी गई? War Films और Censorship का Inside Analysis
Baatacheet

Gulf Countries में Border 2 क्यों रोकी गई? War Films और Censorship का Inside…

Border 2 पर Gulf Countries में बैन क्यों? पूरी कहानी, कारण और इतिहास Border 2 इन दिनों सिर्फ…

Filmi Bureau 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Harry Potter : सुनो जादू की दुनिया के दीवानों, नई Harry Potter Series की ट्रेन 'समय के अनुसार' 5 साल देरी से चल रही है!
Harry Potter : सुनो जादू की दुनिया के दीवानों,…
2 years ago
2
Border 2: कौन थे Major Hoshiar Singh Dahiya, जिनके शौर्य से कांप उठा दुश्मन? Varun Dhawan निभा रहे हैं किरदार
Border 2: कौन थे Major Hoshiar Singh Dahiya, जिनके…
9 months ago
3
Bigg Boss 19 में कैप्टन Mridul Tiwari का दर्द आया सामने, घरवालों से परेशान होकर फूट-फूटकर रोए
Bigg Boss 19 में कैप्टन Mridul Tiwari का दर्द…
1 year ago
4
'Sitaare Zameen Par' Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan की वापसी, लेकिन लंबाई और उपदेशात्मक लहज़ा बना कमजोरी
‘Sitaare Zameen Par’ Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap