SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
‘The Trial 2’ ट्रेलर आउट: नयनिका सेनगुप्ता बनकर Kajol फिर संभालेंगी कोर्टरूम ड्रामा
Webseries

‘The Trial 2’ ट्रेलर आउट: नयनिका सेनगुप्ता बनकर Kajol फिर संभालेंगी कोर्टरूम ड्रामा

Suditi Raje • 23/08/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

जॉली एलएलबी 3 और The Trial 2 – 19 सितंबर को दो कोर्टरूम ड्रामा का मुकाबला

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025

Kajol इन दिनों अपनी चर्चित वेब सीरीज़ ‘The Trial – प्यार, कानून, धोखा’ के दूसरे सीज़न को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार (22 अगस्त) को इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जहां काजोल ने मीडिया से खुलकर बातचीत की और अपनी सीरीज़ व अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के रिलीज़ डेट को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया।

अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश पर बोलीं काजोल

इवेंट के दौरान काजोल से पूछा गया कि उनकी सीरीज़ और अक्षय की फिल्म दोनों ही कोर्टरूम ड्रामा हैं और संयोग से एक ही दिन यानी 19 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। इस पर Kajol ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह किसी भी तरह का क्लैश नहीं है। अक्षय की फिल्म अपनी जगह बेहतरीन है और हमारी सीरीज़ की अपनी ऑडियंस है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक दोनों प्रोजेक्ट्स को पसंद करेंगे। थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म की ऑडियंस अलग है और दोनों के लिए जगह है।”

डिजिटल बनाम थिएटर

Kajol की ‘The Trial 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जबकि ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस पर काजोल का कहना था कि आज के समय में दर्शकों के पास चुनने के कई विकल्प हैं और डिजिटल व थिएटर रिलीज़ का अपना-अपना महत्व है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

यह भी पढ़े: World Senior Citizen Day: बुजुर्गों के जीवन और अनुभवों को सलाम करती हैं ये शानदार बॉलीवुड फिल्में

नयनिका के रूप में काजोल

सीरीज़ में Kajol वकील नयनिका सेनगुप्ता का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार एक ऐसी महिला का है, जो अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद करती है। Kajol ने बताया कि नयनिका का सफर कई महिलाओं की असल जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, “हर महिला की जिंदगी में ऐसे मौके आते हैं जब उसे पेशेवर और निजी जिम्मेदारियों में चुनाव करना पड़ता है। मैंने इस किरदार को निभाने के लिए अपने आसपास की महिलाओं से प्रेरणा ली है।”

दमदार कलाकार और नई कहानी

दूसरे सीज़न की कहानी पहले सीज़न की घटनाओं को आगे बढ़ाती है। जहां पहले सीज़न में नयनिका के पति राजीव (जिशु सेनगुप्ता) को भ्रष्टाचार और सेक्स स्कैंडल के आरोपों में गिरफ्तार होते हुए दिखाया गया था, वहीं अब नया सीज़न उनके रिश्ते की दरारों और राजनीतिक उठापटक को सामने लाता है। ट्रेलर की शुरुआत में काजोल को पति की तस्वीर का फ्रेम तोड़ते हुए दिखाया गया है, जो उनके रिश्ते में आई कड़वाहट को दर्शाता है।

इस सीज़न में राजनीति, अदालत के केस और पारिवारिक चुनौतियों के बीच नयनिका का किरदार और भी सशक्त होकर सामने आता है। राजीव राजनीति में कदम रखते हैं और पुराने स्कैंडल्स उनके खिलाफ हथियार बन जाते हैं। इस दौरान उनकी बेटी पर आई मुसीबत नयनिका को एक ‘फियर्स मदर’ में बदल देती है, जो अपनी बेटी और परिवार की रक्षा के लिए हर हद पार करने को तैयार है।

कब और कहां देखें?

‘The Trial – प्यार, कानून, धोखा’ का दूसरा सीज़न 19 सितंबर 2025 से जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इसका निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज़ में काजोल के साथ जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘द गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण

गौरतलब है कि यह सीरीज़ मशहूर अमेरिकी शो ‘द गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है। इसे CBS Studios और Paramount Global Content Distribution से आधिकारिक लाइसेंस मिला है।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड में फ्लॉप, साउथ सिनेमा में टॉप: श्रुति हासन का सफर

Tags: The Trial 2
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा ‘The Great Indian Kapil Show’, पहले एपिसोड की मेहमान होंगी प्रियंका चोपड़ा
Webseries

20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा ‘The Great Indian Kapil Show’, पहले एपिसोड की…

नेटफ्लिक्स पर ‘The Great Indian Kapil Show’ का नया सीजन 20 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है,…

Suditi Raje 9 months ago Read
Raakh True Story: जिन दो बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद उनके नाम पर शुरू हुए वीरता पुरस्कार
Webseries

Raakh True Story: जिन दो बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद उनके नाम पर…

एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को झकझोर दिया भारत के अपराध इतिहास में कुछ घटनाएं ऐसी हैं…

Filmi Bureau 3 months ago Read
Criminal Justice Season 4 Review: पारिवारिक रिश्तों में उलझा एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री
Webseries

Criminal Justice Season 4 Review: पारिवारिक रिश्तों में उलझा एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री

Criminal Justice Season 4 :एक ‘आम’ वकील, एक ‘खास’ केस और कई चौंकाने वाले मोड़ रेटिंग: ★★★★☆ (4/5)…

Filmi Bureau 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
भारत-पाक तनाव के बीच 'Operation Sindoor' के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी
भारत-पाक तनाव के बीच ‘Operation Sindoor’ के पोस्टर ने…
1 year ago
2
सनी देओल की 'Border 2' के सेट से वायरल हुई तस्वीर, Diljit Dosanjh और Ahan Shetty की एंट्री ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
सनी देओल की ‘Border 2’ के सेट से वायरल…
1 year ago
3
Sheena Chohan ने मानवाधिकार दिवस पर 'रीड मी माई राइट्स' अभियान लॉन्च किया
Sheena Chohan ने मानवाधिकार दिवस पर ‘रीड मी माई…
2 years ago
4
"Triptii Dimri की 'Aashiqui 3' से बाहर होने की वजह: रचनात्मक मतभेद या करियर का कदम?"
“Triptii Dimri की ‘Aashiqui 3’ से बाहर होने की…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap