SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
HOLLYWOOD का ‘मौसम ए नीलामी’ चालू - इंडियाना जोन्स का चाबुक, ओबी-वान की तलवार और ल्यूक स्काईवॉकर का जहाज
Hollywood

HOLLYWOOD का ‘मौसम ए नीलामी’ चालू – Indiana Jones का चाबुक, ओबी-वान की तलवार और ल्यूक स्काईवॉकर का जहाज

Hyder Ali Ashrafi • 14/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

अगर आप भी फिल्मों के सच्चे भक्त हैं और कभी चुपके से यह सोच चुके हैं कि, “काश ये Indiana Jones वाला चाबुक मेरे पास होता…” तो जनाब, अब वो सपना हकीकत बनने वाला है – बस जेब थोड़ी भरी होनी चाहिए!

क्योंकि आ रहा है हॉलीवुड प्रॉप्स का महा मेला – जी हां, नीलामी! और ऐसी-ऐसी चीजें बिकने वाली हैं कि आप कहेंगे, “भाई! ये तो सीधा सिनेमा का तीर्थ है।”


कब, कहां और कैसे होगा ये फिल्मी नीलामी ?

नाम: द समर एंटरटेनमेंट ऑक्शन

जगह: टेक्सास, अमेरिका (हाँ जी, थोड़ा दूर है लेकिन सपना देखने में क्या हर्ज़?)

तारीखें: 15 से 19 जुलाई

आयोजक: Heritage Auctions – वही जो फिल्मों के शौकीनों की फेवरेट दुकान बन चुका है।


नीलामी में बेची जाएंगी ये वस्तुएं

इस नीलामी के दौरान स्टार वार्स की ‘द एम्पायर स्ट्राइक्स बैक’ में इस्तेमाल किए गए ल्यूक स्काईवॉकर के एक्स-विंग स्टारफाइटर को भी बेचा जाने वाला है।

इसके अलावा, ‘रिवेंज ऑफ द सिथ’ में इवान मैकग्रेगर के ओबी-वान केनोबी और हेडन क्रिस्टेंसन के अनाकिन स्काईवॉकर द्वारा इस्तेमाल किए गए लाइटसेबर भी बोली के लिए उपलब्ध हैं।

हालांकि, इस नीलामी का मुख्य आकर्षण indiana jones का चाबुक ही है, जिसकी अच्छी कीमत लग सकती है।

चाबुक जो रजवाड़ों के पास घूम आया है!

सबसे बड़ा स्टार इस बार कोई एक्टर नहीं, बल्कि इंडियाना जोन्स का चाबुक है!
जी हां, वही जो हर मोड़ पर सांपों से लेकर गुंडों तक को लाइन पर ले आता था।

इतिहास भी शानदार – 1989 में The Last Crusade के UK प्रीमियर में हैरिसन फोर्ड ने ये चाबुक किंग चार्ल्स तृतीय को सौंपा था, जिन्होंने इसे Princess Diana को गिफ्ट किया… और अब ये चाबुक घूमते-घूमते नीलामी की मंडी में आ गया है!
मतलब – “राजसी ठाठ वाला चाबुक, अब आपके घर की दीवार पर टंग सकता है।”


स्टार वार्स फैन्स, संभल जाइए – जहाज और तलवार दोनों बिक रहे हैं!

अब बात करते हैं उन चीज़ों की जो गैलेक्सी से सीधा धरती पर बिकने आई हैं!

  • ल्यूक स्काईवॉकर का X-Wing Starfighter (वो जहाज जिससे गैलेक्सी की बैंड बजाई गई थी)
  • ओबी-वान केनोबी और अनाकिन स्काईवॉकर के लाइटसेबर – जी हां, असली वाले! बच्चों के प्लास्टिक वाले नहीं।

अब सोचिए – घर में मेहमान आएं और आप दीवार पर टंगी लाइटसेबर दिखाते हुए कहें,
“ये जो है, इससे अनाकिन ने आखिरी वार किया था…”
तो मेहमान बोलेगा – “भाईसाहब, चाय रहने दो, बस कहानी सुनाते रहो!”


‘सिटीजन केन’ का रोजबड स्लेज भी सेल में!

1941 की महाकाव्य फिल्म सिटीजन केन को कौन भूल सकता है?
वही जिसमें केन मरते वक्त बस एक शब्द कहता है – “रोज़बड…”

अब वो स्लेज भी नीलामी में है!

मतलब – अब आप कह सकेंगे, “ये जो स्लेज है ना, इससे ऑर्सन वेल्स ने इमोशन का बर्फीला तूफान चलाया था।”


नीलामीघर बोला – “ये सिर्फ प्रॉप्स नहीं, पौराणिक खजाने हैं!”

Heritage Auctions के उपाध्यक्ष जो मैडालेना ने कहा:

“ये सिर्फ मूवी के प्रॉप्स नहीं हैं, ये वो चीज़ें हैं जो हॉलीवुड के लम्हों की सांस हैं!”

हमने सोचा – “भाईसाहब, बात तो बिल्कुल फिल्मफेयर वाले अंदाज़ में कही है!”


ALSO READ : ये 6 फिल्में नहीं, BOX OFFICE की चक्का जाम स्कीम हैं – अगला हफ्ता होगा ‘Hollywood हड़कंप’!”

तो तैयार हो जाइए – चाबुक से लेकर लाइटसेबर तक, इस नीलामी में है सबकुछ!

अब चाहे आप स्टार वार्स वाले ‘गैलेक्सी गुरु’ हों या इंडियाना जोन्स के ‘एडवेंचर आंटी’, इस नीलामी में आपके लिए कुछ न कुछ जरूर है।
बस क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा लीजिए – और दिल को समझा दीजिए कि ये खर्चा नहीं, फिल्मी इन्वेस्टमेंट है!

Tags: Hollywood indiana jones Princess Diana
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Hyder Ali Ashrafi

Hyder Ali Ashrafi

FilmiWire Writer

Filmi Wire in the vibrant hues of Bollywood, Hyder Ali is an entertainment journalist with six years of experience in the glitzy world of cinema. With a keen eye for captivating narratives and a knack for uncovering the latest industry scoops, He is dedicated to keeping audiences informed and entertained. When not working, you’ll find his in the hills, enjoying some peaceful time away from the hustle and bustle of the industry.

You May Also Like
Tom Cruise और Avneet Kaur जोड़ी अगली Hollywood ब्लॉकबस्टर में आएगी नजर
Hollywood

Tom Cruise और Avneet Kaur : क्या ये जोड़ी अगली Hollywood ब्लॉकबस्टर में आएगी…

Tom Cruise के साथ वायरल तस्वीरें: क्या यह एक्शन फ्रेंचाइजी में नई एंट्री का संकेत है? 13 नवंबर…

Suditi Raje 2 years ago Read
Selena Gomez की सगाई की अनोखी अंगूठी और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
Hollywood

Selena Gomez की सगाई की अनोखी अंगूठी और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

Benny Blanco के साथ Selena Gomez के नए जीवन का खूबसूरत आरंभ 12 दिसंबर 2024 , नई दिल्ली…

Suditi Raje 2 years ago Read
‘Ironheart’ की स्ट्रीमिंग शुरू: JioHotstar पर मार्वल की नई सुपरहीरो सीरीज़ का धमाकेदार आगाज़
Hollywood

‘Ironheart’ की स्ट्रीमिंग शुरू: JioHotstar पर मार्वल की नई सुपरहीरो सीरीज़ का धमाकेदार आगाज़

‘Ironheart’ में मार्वल की नई उड़ान – युवा दर्शकों के लिए परफेक्ट सुपरहीरो सीरीज़ नई दिल्ली, 3 जुलाई…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Sikandar ka Muqaddar दोस्त, दुश्मन या एक पहेली
Sikandar ka Muqaddar : कौन है जसविंदर? दोस्त, दुश्मन…
2 years ago
2
कौशलजीज़ vs कौशल – एक दिल छू लेने वाली कहानी, जो हर परिवार से जुड़ती है
कौशलजीज़ vs कौशल – एक दिल छू लेने वाली…
2 years ago
3
Salman Khan ने कपिल शर्मा के शो में उड़ाया मजाक, आमिर खान और 'सिकंदर' पर ली मजेदार चुटकी
Salman Khan ने कपिल शर्मा के शो में उड़ाया…
1 year ago
4
रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में काम? लेखक अमीश त्रिपाठी ने अफवाहों पर लगाया विराम
EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’…
4 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap