Filmiwire

Tuesday, May 13, 2025

2025 AMAs में धमाल मचाने को तैयार Lady Gaga और Taylor Swift, दोनों को मिले 6-6 नामांकन!

2025 AMAs में धमाल मचाने को तैयार Lady Gaga और Taylor Swift, दोनों को मिले 6-6 नामांकन!

दो सुपरस्टार, छह-छह नामांकन , कौन बनेगा क्वीन ऑफ AMAs?

24 अप्रैल 2025, नई दिल्ली

2025 के अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स (AMAs) में इस साल की दो सबसे बड़ी पॉप सुपरस्टार्स — Lady Gaga और Taylor Swift — को 6-6 नामांकन मिले हैं, और फैंस में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Lady Gaga को मिले नामांकन:


Lady Gaga का गाना “Die With A Smile” इस बार छाया हुआ है। उन्हें निम्नलिखित श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है:

पसंदीदा डांस/इलेक्ट्रॉनिक कलाकार

पसंदीदा पॉप सॉन्ग (“Die With A Smile”)

पसंदीदा महिला पॉप कलाकार

पसंदीदा म्यूजिक वीडियो (“Die With A Smile”)

कोलैबोरेशन ऑफ द ईयर (“Die With A Smile”)

सॉन्ग ऑफ द ईयर (“Die With A Smile”)

यह भी पढ़े: Katrina Kaif की बहन Isabelle Kaif का बॉलीवुड डेब्यू, Pulkit Samrat के साथ नजर आएंगी रोमांटिक अंदाज़ में

Taylor Swift को मिले नामांकन:


Taylor Swift अपने एल्बम TTPTD और The Eras Tour के ज़रिए छह श्रेणियों में नॉमिनेट हुई हैं:

आर्टिस्ट ऑफ द ईयर

पसंदीदा महिला पॉप कलाकार

एल्बम ऑफ द ईयर — TTPTD

पसंदीदा पॉप एल्बम — TTPTD

पसंदीदा टूरिंग आर्टिस्ट — The Eras Tour

कोलैबोरेशन ऑफ द ईयर — “Fortnight” Ft. Post Malone

पसंदीदा महिला पॉप कलाकार की श्रेणी में कांटे की टक्कर:


इस साल इस श्रेणी में दिग्गज कलाकार आमने-सामने हैं:

बिली आयलिश

चैपल रोअन

Lady Gaga

सबरीना कारपेंटर

Taylor Swift

2025 AMAs इस बार बेहद रोमांचक होने जा रहे हैं। जहां Lady Gaga अपनी सिंगल “Die With A Smile” से छाई हुई हैं, वहीं Taylor Swift अपने विशाल एल्बम और टूरिंग के दम पर अवॉर्ड्स की रेस में सबसे आगे हैं। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी क्वीन ज़्यादा ट्रॉफी लेकर घर लौटेगी!

यह भी पढ़े: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं UPSC 2024 टॉपर, देशभर में रचा इतिहास