SEARCH FILMIWIRE

18/10/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Mawra Hussain का इंस्टाग्राम भारत में फिर से हुआ एक्टिव, 'Sanam Teri Kasam' से मिली थी पॉपुलैरिटी, लेकिन सीक्वल से बाहर
News & Gossip

Mawra Hussain का इंस्टाग्राम भारत में फिर से हुआ एक्टिव, ‘Sanam Teri Kasam’ से मिली थी पॉपुलैरिटी, लेकिन सीक्वल से बाहर

Suditi Raje • 02/07/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Sanam Teri Kasam’ की हिरोइन Mawra Hussain की वापसी, लेकिन सीक्वल में नहीं मिलेगा मौका

नई दिल्ली | 2 जुलाई 2025

पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा Mawra Hussain का इंस्टाग्राम अकाउंट अब दोबारा भारत में दिखाई देने लगा है। गौरतलब है कि दो महीने पहले भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी हमले के विरोधस्वरूप कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देश में ब्लॉक कर दिया था। Mawra Hussain का नाम भी इन्हीं सेलेब्रिटीज में शामिल था। लेकिन अब जब उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल फिर से भारत में एक्सेस किया जा सकता है, तो यह एक बड़ा सवाल बन गया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?

दो महीने बाद फिर से नजर आईं मावरा


अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कई कलाकारों की ऑनलाइन मौजूदगी पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद मावरा समेत कई सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारतीय दर्शकों के लिए अनुपलब्ध कर दिए गए थे। हालांकि अब Mawra Hussain का अकाउंट दोबारा भारतीय यूज़र्स को दिखाई दे रहा है, जबकि माहिरा खान, फवाद खान, आतिफ असलम और हानिया आमिर जैसे सितारों के अकाउंट अब भी ब्लॉक हैं।

Mawra Hussain की टिप्पणी बनी विवाद का कारण


Mawra Hussain ने उस समय भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करते हुए उसे ‘कायरतापूर्ण’ करार दिया था। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और भारतीय दर्शकों के बीच नाराजगी की लहर दौड़ गई। मावरा को न सिर्फ बॉलीवुड से दूरी झेलनी पड़ी, बल्कि भारतीय मीडिया और पब्लिक ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया।

यह भी पढ़े: Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की फिल्म ‘Aankhon Ki Gustakhiyan’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी अनोखी प्रेम कहानी

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

‘सनम तेरी कसम’ से मिली पहचान, लेकिन…


Mawra Hussain ने 2016 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘Sanam Teri Kasam’ से भारतीय सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन इसकी री-रिलीज के बाद फिल्म को नई पहचान मिली और यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। मावरा और हर्षवर्धन राणे की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

दिलचस्प बात यह है कि मावरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फैन-मेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका वही पुराना ‘Sanam Teri Kasam’ वाला लुक दिख रहा था। उसी के कुछ घंटे बाद उनका अकाउंट भारत में एक्टिव हो गया।

सीक्वल से Mawra Hussain बाहर, हर्षवर्धन ने ठुकराया साथ


फिल्म के मेकर्स राधिका राव और विनय सप्रू अब फिल्म के सीक्वल ‘Sanam Teri Kasam 2’ पर काम कर रहे हैं। लेकिन इस बार Mawra Hussain इसका हिस्सा नहीं होंगी। एक्टर हर्षवर्धन राणे ने साफ कर दिया है कि यदि पिछली कास्ट को दोहराया गया, तो वे फिल्म से खुद को अलग कर लेंगे। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा – “मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन देश के बारे में की गई टिप्पणियों को देखते हुए, मैं अब पिछली कास्ट के साथ काम नहीं करूंगा।”

इस पर Mawra Hussain ने उनकी टिप्पणी को “पीआर स्टंट” कहकर खारिज कर दिया, जिसके जवाब में हर्षवर्धन ने भी तीखा जवाब देते हुए कहा कि देश के सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं।

Mawra Hussain की वापसी ने जहां एक ओर उनके फैंस को चौंकाया है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में उनकी स्थिति पहले जैसी नहीं रही। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से एक्टिव हो गया है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनके लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा जगह बनाना अब आसान नहीं होगा। वहीं, ‘Sanam Teri Kasam 2’ की कहानी अब एक नए मोड़ पर है – बिना Mawra Hussain के।

यह भी पढ़े: सावन 2025: 72 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, चार सोमवारों पर बरसेगा शिव कृपा का अमृत

Tags: Mawra Hussain Sanam Teri Kasam
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
संसद से बॉलीवुड तक — दिग्गजों ने दी धर्मेंद्र जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
News & Gossip

संसद से बॉलीवुड तक — दिग्गजों ने दी धर्मेंद्र जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रेयर मीटिंग में उमड़ा जनसैलाब दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में गुरुवार को आयोजित श्री धर्मेंद्र…

Filmi Bureau 10 months ago Read
Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा बड़ा धमाका
News & Gossip

Harshvardhan Rane-सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का टीज़र रिलीज, दिवाली पर होगा…

बारिश, प्यार और जुदाई – रोमांस की एक नई परिभाषा पेश करेगी ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ नई दिल्ली,…

Suditi Raje 1 year ago Read
चमक से ज्यादा सार पर ध्यान दें: उद्यमी Gauravv Saxena
News & Gossip

चमक से ज्यादा सार पर ध्यान दें: उद्यमी Gauravv Saxena

उद्यमी Gauravv Saxena का मानना है कि असली सफलता स्वास्थ्य, खुशी, धन और प्रेम जैसे चार मजबूत स्तंभों…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
दिल्ली में Sonu Sood और Yo Yo Honey Singh की फिल्म "Fateh" का गाना Hitman रिलीज हुआ
दिल्ली में Sonu Sood और Yo Yo Honey Singh…
2 years ago
2
इच्छाधारी नाग की कहानी पर आधारित है करण जौहर की नई फिल्म ‘नागजिला’, Kartik Aaryan निभाएंगे लीड रोल
इच्छाधारी नाग की कहानी पर आधारित है करण जौहर…
1 year ago
3
Year Ender 2025: TV की दुनिया में पुरानी यादों की वापसी से लेकर रियलिटी शोज़ के हंगामे तक, इन शोज़ ने लूटी सुर्खियां
Year Ender 2025: TV की दुनिया में पुरानी यादों…
10 months ago
4
Gaurav Khanna बने भारत के पहले सेलेब्रिटी मास्टरशेफ 2025
Gaurav Khanna बने भारत के पहले सेलेब्रिटी मास्टरशेफ 2025
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap