SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक संदेश, कहा – “तुम 62 नहीं, 26 की हो”
Bollywood

Sridevi की 62वीं जयंती पर Boney Kapoor का भावुक संदेश, कहा – “तुम 62 नहीं, 26 की हो”

Suditi Raje • 13/08/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

समय बीत गया, पर नज़रों में अब भी वही चमक – Boney Kapoor का Sridevi को खास अंदाज़ में जन्मदिन का तोहफ़ा

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025

हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री Sridevi की आज 62वीं जयंती है। इस खास मौके पर उनके पति और मशहूर फिल्म निर्माता Boney Kapoor ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया और जन्मदिन की बधाई दी।

Sridevi, जिन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं। उनकी अदाकारी, खूबसूरती और चार दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर की यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं।

Boney Kapoor का खास अंदाज में बर्थडे विश


Boney Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Sridevi की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा –
“हां, आज तुम 62 साल की नहीं हो… तुम 26 साल की हो। जन्मदिन मुबारक हो। हम आज भी तुम्हारे हर जन्मदिन की यादों को संजोए हुए हैं।”

यह भी पढ़े: ‘Baaghi 4’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, Tiger Shroff का जबरदस्त एक्शन और संजय दत्त का खतरनाक विलेन अवतार

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

इसके अलावा उन्होंने 1990 के चेन्नई में हुए Sridevi के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें Sridevi मुस्कुराते हुए कुछ कह रही हैं और Boney Kapoor हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। बोनी ने कैप्शन में लिखा –
“उस वक्त मैंने उनके 27वें जन्मदिन पर उन्हें 26 साल की बधाई दी थी, ताकि उन्हें लगे कि वह और जवान हो रही हैं। यह मेरी तरफ से तारीफ थी, लेकिन उन्हें लगा मैं उन्हें चिढ़ा रहा हूं।”

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

शादी और परिवार


Sridevi और Boney Kapoor ने 1996 में शादी की थी। यह बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। इस कपल की दो बेटियां – जान्हवी कपूर और खुशी कपूर – हैं, जो अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

करियर और उपलब्धियां


Sridevi ने महज चार साल की उम्र में 1967 की तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से अभिनय की शुरुआत की थी और 1972 में फिल्म ‘रानी मेरा नाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने ‘चांदनी’, ‘लम्हे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज़’, ‘नगीना’, ‘सदमा’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी कई यादगार फिल्में दीं।

उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2018 में दुबई में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी कला और यादें आज भी सिनेप्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं।

यह भी पढ़े: आने वाला लॉन्ग वीकेंड: परिवार संग घूमने के लिए चुनें ये शानदार डेस्टिनेशन

Tags: Sridevi
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
डिज़्नी की नई फिल्म ‘Mufasa: The Lion King’ में SRK की वापसी
Bollywood

डिज़्नी की नई फिल्म ‘Mufasa: The Lion King’ में SRK की वापसी

‘Mufasa: The Lion King’ में Shah Rukh Khan और Aryan Khan की जोड़ी एनिमेशन में बनाएगी इतिहास 03…

Suditi Raje 2 years ago Read
Inspector Avinash Season 2: Urvashi Rautela का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, ग्लैमर से निकलकर दिखेंगी रियल किरदार में
Bollywood

Inspector Avinash Season 2: Urvashi Rautela का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, ग्लैमर से निकलकर दिखेंगी रियल…

Inspector Avinash Season 2: उर्वशी रौतेला का नया अवतार, ग्लैमर से हटकर निभाया दमदार किरदार Urvashi Rautela एक…

Hyder Ali Ashrafi 5 months ago Read
Salman Khan के सामने Ravi Kishan बॉलिंग करेंगे CCL में: मनोज तिवारी
Bollywood

Salman Khan के सामने Ravi Kishan बॉलिंग करेंगे CCL में: मनोज तिवारी

Sohail Khan की टीम में सलमान की एंट्री पर मनोज तिवारी का दिलचस्प चैलेंज 18 जनवरी 2025, नई…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Sarzameen Review: कर्तव्य और परिवार के बीच जंग, Ibrahim Ali Khan की डेब्यू पर सबकी नजर
Sarzameen Review: कर्तव्य और परिवार के बीच जंग, Ibrahim…
1 year ago
2
तलाक की अफवाहों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं – "मैं आहूजा हूं और हमेशा रहूंगी"
तलाक की अफवाहों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी,…
1 year ago
3
‘ Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज: किसानों की जंग और दो जॉली का आमना-सामना
‘ Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज: किसानों की…
1 year ago
4
‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक से जीता फैंस का दिल
‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे…
12 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap