SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Salman Khan और Lawrence bishnoi की दुश्मनी
News & Gossip

Salman Khan और Lawrence bishnoi की दुश्मनी: आखिर क्यों बना गैंगस्टर भाईजान का जानी दुश्मन?

Filmi Bureau • 15/10/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

नई दिल्ली: Salman Khan हाल के समय में अपनी फिल्मों के साथ-साथ जान से मारने की धमकियों के चलते सुर्खियों में हैं। गैंगस्टर lawrence bishnoi और उसके गिरोह ने Salman Khan को अपना जानी दुश्मन बना लिया है। एक्टर को अक्सर धमकियां मिलती हैं, और उनके घर पर हमले की खबरें भी आती रहती हैं।

Baba Siddique की हत्या के बाद और गंभीर हुआ मामला
हाल ही में Salman Khan  के करीबी और नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता Baba Siddique की हत्या ने इस विवाद को और तूल दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में Lawrence bishnoi के गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सलमान खान का जिक्र भी किया है। इस घटना के बाद सलमान और लॉरेंस की दुश्मनी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आइए इस विवाद के पीछे की कहानी को विस्तार से समझते हैं।

1998 में शुरू हुआ विवाद
1998 में Salman Khan अपनी फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के लिए राजस्थान के जोधपुर में थे। उसी दौरान काला हिरण शिकार मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोप था कि सलमान ने अपने दोस्तों (सैफ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी) के साथ मिलकर एक सफेद जिप्सी में जोधपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित कंकाणी गांव में काले हिरण का शिकार किया था। उनके ठहरने की जगह से हिरण के अवशेष मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया था। इस मामले में उन्हें जेल भी हुई, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। काला हिरण शिकार मामला 26 साल तक विवादों में रहा और इससे राजस्थान का बिश्नोई समाज Salman से नाराज हो गया।

लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों लिया Salman Khan से बैर?
Lawrence bishnoi के Salman Khan के खिलाफ होने की मुख्य वजह काला हिरण शिकार मामला ही है। 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में Salman Khan को 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया था। हालांकि, 2 दिन बाद ही उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।

इसी दौरान जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence bishnoi ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है और उसे देवता के समान पूजता है। इसलिए, सलमान के शिकार के कारण लॉरेंस और उसके गैंग ने उन्हें अपना जानी दुश्मन बना लिया।

माफी का विकल्प भी रखा गया था
Lawrence bishnoi ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि यदि सलमान खान राजस्थान के बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के प्रमुख मंदिर, मुक्तिधाम मुकाम में आकर हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं, तो वे उन्हें माफ कर सकते हैं। हालांकि, सलमान खान ने अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, और दोनों के बीच की दुश्मनी और भी गंभीर होती जा रही है।

यह दुश्मनी न सिर्फ सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, बल्कि बॉलीवुड और अपराध की दुनिया के बीच के जटिल संबंधों पर भी एक नई बहस छेड़ती है।

Tags: Baba Siddique Baba Siddique murder case Gangster Lawrence bishnoi Lawrence bishnoi Salman khan
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Filmi Bureau

Filmi Bureau

FilmiWire Writer

Filmi Wire is a comprehensive media platform that covers the latest updates in both Bollywood and Hollywood entertainment.

You May Also Like
भारत में पहली बार, Halloween का सबसे बड़ा धमाका!
News & Gossip

भारत में पहली बार, Halloween का सबसे बड़ा धमाका!

HELL Energy Drink प्रस्तुत कर रहा है HorrorCon India 2025, सह-प्रायोजक Digitek, जो 25 और 26 अक्टूबर को…

Khushi Sikarwar 1 year ago Read
Vikrant Massey को आज राष्ट्रपति भवन फिल्म ‘12th फेल’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड!
News & Gossip

Vikrant Massey को आज राष्ट्रपति भवन फिल्म ‘12th फेल’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर…

Vikrant Massey ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्म 12th फेल में नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर जीतकर…

Suditi Raje 1 year ago Read
“पितृत्व की कीमत नहीं होनी चाहिए”: Gauravv Saxena ने साझा किया अपने दर्दनाक संघर्ष के बारे में”
News & Gossip

“पितृत्व की कीमत नहीं होनी चाहिए”: Gauravv Saxena ने साझा किया अपने दर्दनाक संघर्ष…

बिजनेसमैन और उद्यमी Gauravv Saxena लगभग आठ साल बाद भारत लौटे हैं। वह अभिनेत्री और Bigg Boss 18…

Khushi Sikarwar 8 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Nora Fatehi का करियर: आइटम नंबर्स की ओर रुख और फिल्मों से क्यू है दूरी
Nora Fatehi का करियर: आइटम नंबर्स की ओर रुख…
2 years ago
2
Do You Wanna Partner Review: दोस्ती, बिज़नेस और जेंडर बैरियर्स पर बनी कहानी, कैसी है तमन्ना-डायना की ये वेब सीरीज़?
Do You Wanna Partner Review: दोस्ती, बिज़नेस और जेंडर…
1 year ago
3
who will be the winner of Ticket to Bollywood People's Choice!!!! @tickettobollywood FAcebook
Ticket to Bollywood: जब छोटे पर्दे से मिला बड़े…
2 years ago
4
Instagram पर Himansh Kohli का प्यार भरा ऐलान: ‘Together Forever’
Instagram पर Himansh Kohli का प्यार भरा ऐलान: ‘Together…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap