SEARCH FILMIWIRE

08/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, वर्ल्ड हेल्थ डे पर पोस्ट शेयर कर दिखाई हिम्मत
Bollywood

ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, वर्ल्ड हेल्थ डे पर पोस्ट शेयर कर दिखाई हिम्मत

Suditi Raje • 07/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

ताहिरा की सोच ने जीता दिल, बीमारी को बताया जिंदगी का एक और अध्याय


07 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की खबर के बीच अब एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह दोबारा कैंसर की चपेट में आ गई हैं। ताहिरा ने यह जानकारी वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने न सिर्फ अपनी स्थिति साझा की, बल्कि लोगों को नियमित जांच की अहमियत भी समझाई।

ताहिरा का दूसरा कैंसर फेज

ताहिरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह बीमारी सात साल बाद फिर लौट आई है, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “सात साल बाद दोबारा या कहूं नियमित जांच की वजह से ये सामने आया है। मैं चाहती हूं कि लोग समय-समय पर मैमोग्राम जरूर करवाएं। मेरे लिए ये दूसरा राउंड है… और मैं अब भी पहले की तरह मजबूत हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

यह भी पढ़े:Hrithik Roshan ने संभाली निर्देशक की कमान, ‘Krrish 4’ से करेंगे डेब्यू

ताहिरा की पॉजिटिव सोच

उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी भावनाओं को बेहद सकारात्मक अंदाज़ में बयां किया। ताहिरा ने लिखा, “जब जिंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बना लो। लेकिन अगर वो बार-बार नींबू दे रही हो, तो उसे अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ो और शांति से सिप करो… क्योंकि ये न सिर्फ ज़्यादा मजेदार होता है, बल्कि ये भी याद दिलाता है कि तुम फिर से लड़ने के लिए तैयार हो।”

सेहत के लिए जागरूकता का संदेश

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ताहिरा ने अपनी पोस्ट को एक संदेश में बदल दिया। उन्होंने लिखा, “ये इत्तेफाक है या नहीं पता नहीं, लेकिन आज वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस दिन आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। मैं दिल से शुक्रगुजार हूं और आगे की लड़ाई के लिए तैयार हूं।”

पहली बार 7 साल पहले लड़ी थी कैंसर से जंग

गौरतलब है कि ताहिरा कश्यप सात साल पहले भी कैंसर से लड़ चुकी हैं। उस वक्त उन्होंने न सिर्फ इलाज कराया, बल्कि अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से लाखों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने बाल्ड लुक और सर्जरी के निशान को भी बिना किसी संकोच के शेयर किया था, और कैंसर से लड़ाई में मानसिक मज़बूती का उदाहरण पेश किया था।

यह भी पढ़े: क्या धोनी का आईपीएल सफर हो रहा है खत्म? पहली बार चेपॉक स्टेडियम में दिखे उनके माता-पिता!

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Did Pak declare Salman Khan a terrorist over Baloch remark
Bollywood

Salman Khan: ‘भाईजान’ बने पाकिस्तान के लिए ‘वॉन्टेड’ — एक फेक न्यूज की ब्लॉकबस्टर…

“Salman Khan बने पाकिस्तान के ‘आतंकी’? चलिए, सच्चाई की फिल्म देखते हैं!” सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों…

Hyder Ali Ashrafi 7 months ago Read
Salman Khan ने 59वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों संग किया जश्न, सोहेल खान ने शेयर किया वीडियो।
Bollywood

Salman Khan ने 59वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों संग किया जश्न, सोहेल खान…

Salman Khan ने 59वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों संग खास जश्न मनाया। 28 दिसंबर 2024 , नई…

Suditi Raje 1 year ago Read
Vicky-Katrinaके घर गूंजी किलकारी, कपल के घर आया नन्हा मेहमान
Bollywood

Vicky-Katrinaके घर गूंजी किलकारी, कपल के घर आया नन्हा मेहमान

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, Vicky-Katrina बने पेरेंट्स – घर में आई खुशियों की सौगात 07 नवंबर 2025,…

Suditi Raje 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Ishaan Khatter और Bhumi Pednekar की नई जोड़ी ‘The Royals’ में करेगी धमाल, Netflix पर 9 मई को होगी स्ट्रीमिंग
Ishaan Khatter और Bhumi Pednekar की नई जोड़ी ‘The…
1 year ago
2
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस बनाए रखती है ये मर्डर mystery thriller
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी…
8 months ago
3
Janhvi Kapoor का ब्राइडल लुक हुआ वायरल, मसाबा गुप्ता ने दिया दुल्हन का ग्लैमरस अंदाज़
Janhvi Kapoor का ब्राइडल लुक हुआ वायरल, मसाबा गुप्ता…
10 months ago
4
शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap