SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
संघ शताब्दी पर आधारित फिल्म ‘Shatak’ का पहला गीत लॉन्च, श्री मोहन भागवत जी ने किया ‘भगवा है अपनी पहचान’ एंथम का अनावरण
News & Gossip

संघ शताब्दी पर आधारित फिल्म ‘Shatak’ का पहला गीत लॉन्च, श्री मोहन भागवत जी ने किया ‘भगवा है अपनी पहचान’ एंथम का अनावरण

Suditi Raje • 12/01/2026 • 10 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

आरएसएस के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित फिल्म ‘Shatak’ का शक्तिशाली गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ दिल्ली के केशव कुंज में विशेष समारोह में लॉन्च किया गया।

12 जनवरी 2026, नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Shatak’ का पहला गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ रविवार को दिल्ली स्थित केशव कुंज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने गीत का औपचारिक विमोचन किया। यह क्षण फिल्म ‘शतक’ की यात्रा में एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, जो संघ की ऐतिहासिक विरासत और विचारधारा को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करती है।

‘भगवा है अपनी पहचान’ एक साधारण गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का ओजस्वी स्वर है। त्याग, तपस्या, अनुशासन और सेवा का प्रतीक भगवा रंग इस गीत में एक विचार और पहचान के रूप में उभरता है। गीत समाज को एक सूत्र में बांधते हुए राष्ट्रहित में समर्पण और एकता का संदेश देता है।

अपनी बुलंद और जोशीली आवाज़ के लिए मशहूर सुखविंदर सिंह ने गीत को ऊर्जा और भावनात्मक गहराई प्रदान की है। उनका स्वर गीत में देशभक्ति का नया उत्साह भर देता है। संगीतकार सनी इंदर की प्रभावशाली धुनों और गीतकार राकेश कुमार पाल के ओजपूर्ण शब्दों के साथ यह गीत अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक चेतना को मजबूती से प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहन भागवत जी ने कहा,
“डॉ. हेडगेवार का जीवन ही संघ की आत्मा है, जिसमें भारत सर्वोपरि है। फिल्म ‘शतक’ और इसका गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ उसी विचार और राष्ट्रभक्ति को सशक्त रूप से दर्शाते हैं। संघ अपने मूल सिद्धांतों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह फिल्म संघ की अनकही कहानियों को सामने लाने का सार्थक प्रयास है।”

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan बर्थडे स्पेशल: डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड में बढ़ा टूरिज्म, रूबिक क्यूब से लेकर सुपरहीरो तक, जानिए ‘ग्रीक गॉड’ से जुड़े अनसुने किस्से

संघ शताब्दी पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का पहला गीत लॉन्च, श्री मोहन भागवत जी ने किया ‘भगवा है अपनी पहचान’ एंथम का अनावरण

वहीं, गायक सुखविंदर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,
“मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि ‘भगवा है अपनी पहचान’ को श्री मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया। यह गीत मेरे लिए सिर्फ एक रचना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण है। मैंने इसे पूरे मन से गाया है और उम्मीद करता हूँ कि यह हर भारतीय के दिल तक पहुँचेगा।”

फिल्म ‘Shatak’ वर्ष 1925 में नागपुर में आरएसएस की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की 100 वर्षों की यात्रा को बड़े परदे पर उतारती है। इसमें संघ के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान को व्यापक दृष्टिकोण से दिखाया गया है।

यह फिल्म अनिल डी. अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित है, जिसका निर्देशन आशीष मॉल ने किया है। निर्माता वीर कपूर और सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। फिल्म को ADA 360 Degree LLP द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और यह जल्द ही दर्शकों के सामने रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े: Lohri Festival 2026: लोहड़ी कब मनाई जाएगी? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का खास महत्व

Tags: Shatak
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
EXCLUSIVE: 1000 Crore Ki 'Dhurandhar' Mein SRK Aur Yash Ek Sath? Janiye Pura Sach!
News & Gossip

EXCLUSIVE: 1000 Crore Ki ‘Dhurandhar’ Mein SRK Aur Yash Ek Sath? Janiye Pura Sach!

Social Media Par ‘Dhurandhar’ Ka Toofan Pichle kuch ghanton se social media par ek aisi khabar aag ki…

Hyder Ali Ashrafi 6 months ago Read
Shah Rukh Khan vs Allu Arju: कौन है सबसे बड़ा स्टार?
News & Gossip

Shah Rukh Khan vs Allu Arju: कौन है सबसे बड़ा स्टार?

  Shah Rukh Khan vs Allu Arju: भारतीय सिनेमा की दुनिया में दो नाम हमेशा से चमकते रहे…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
News & Gossip

शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कोरोना संक्रमित हुईं 90s की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी – लोगों…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Kangana Ranaut की ‘Bharat Bhagya Vidhata’ को दिल्ली में मिली बड़ी सौगात, CM Rekha Gupta ने किया टैक्स फ्री घोषित
Kangana Ranaut की ‘Bharat Bhagya Vidhata’ को दिल्ली में…
5 months ago
2
Kumkum Bhagya  की 'दिया' अब नहीं रहीं, 22 साल की उम्र में निधन
Kumkum Bhagya  की ‘दिया’ अब नहीं रहीं, 22 साल…
5 months ago
3
Zootopia 2 Review: श्रद्धा कपूर की शानदार वॉइस और तगड़ी कॉमेडी ने बनाया फिल्म को और भी मजेदार
Zootopia 2 Review: श्रद्धा कपूर की शानदार वॉइस और…
11 months ago
4
वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora Fatehi ने दी सफ़ाई: “मैंने इसे कभी परफॉर्म नहीं किया”
वायरल गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ विवाद पर Nora…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap