Webseries

‘The Great Indian Kapil Show’ सीजन 4 की झलक आई सामने, पहले एपिसोड में दिखेंगी Priyanka Chopra

By Suditi Raje | December 17, 2025 at 5:48 PM

‘The Great Indian Kapil Show’ सीजन 4 की झलक आई सामने, पहले एपिसोड में दिखेंगी Priyanka Chopra

नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर से लौट रहे ‘The Great Indian Kapil Show’ के चौथे सीजन की पहली झलक सामने आई है, जिसमें पहले एपिसोड की गेस्ट होंगी Priyanka Chopra।

17 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले ‘The Great Indian Kapil Show’ के चौथे सीजन की पहली झलक मेकर्स ने शेयर कर दी है। वीडियो सामने आते ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि इस बार पहले एपिसोड में खास मेहमान के तौर पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं।

20 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सीजन के पहले एपिसोड में Priyanka Chopra की एंट्री को बेहद खास अंदाज में दिखाया गया है। शेयर किए गए वीडियो में कपिल शर्मा प्रियंका का जोरदार स्वागत करते नजर आते हैं। मस्ती-मजाक के बीच कपिल प्रियंका के साथ हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग करते दिखते हैं, जिस पर प्रियंका हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती हैं।

वीडियो में आगे शो की पूरी टीम अपनी कॉमेडी से माहौल बना देती है। सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने मजेदार किरदारों और टाइमिंग से न सिर्फ Priyanka Chopra बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शकों को भी खूब हंसाते हैं। खास बात यह है कि Priyanka Chopra, सुनील ग्रोवर के साथ गाना गाती हुई भी नजर आती हैं, जो एपिसोड को और भी एंटरटेनिंग बनाता है।

यह भी पढ़े: 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर लौटेगा ‘The Great Indian Kapil Show’, पहले…

इस टीज़र को देखकर साफ है कि चौथे सीजन की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है और पहला एपिसोड दर्शकों को हंसी से भरपूर मनोरंजन देने वाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा हाल ही में अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं Priyanka Chopra जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं और इसके अलावा वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं।

यह भी पढ़े: iQOO 15 5G vs Realme GT 8 Pro 5G: गेमिंग या कैमरा—किसमें है असली फ्लैगशिप दम?

Tags: ,

Leave a Comment