SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Ajay Devgn की 'रेड 2' का दमदार ट्रेलर जारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर बरसेगा कानून का कहर
Bollywood

Ajay Devgn की ‘रेड 2’ का दमदार ट्रेलर जारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर बरसेगा कानून का कहर

Suditi Raje • 08/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Riteish Deshmukh बनेंगे इस बार Ajay Devgn के मिशन की सबसे बड़ी चुनौती


08 अप्रैल 2025 , नई दिल्ली

Ajay Devgn और Riteish Deshmukh स्टारर ‘रेड 2’ लंबे समय से दर्शकों की चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म में एक ईमानदार अधिकारी और एक ताकतवर नेता के बीच की लड़ाई को बेहद रोमांचक अंदाज़ में पेश किया गया है।

ईमानदारी की कीमत फिर चुकाएंगे अजय देवगन

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक भव्य हवेली से, जहां Ajay Devgn अपने दबंग अंदाज़ में दस्तक देते हैं। ये हवेली किसी और की नहीं बल्कि Riteish Deshmukh के किरदार की है, जो एक शक्तिशाली लेकिन भ्रष्ट राजनेता है। रितेश की मां के सवाल पर वह याद दिलाते हैं कि यही वह ऑफिसर है जिसने सात साल पहले हमारे घर पर रेड मारी थी।

इस बार भी अजय एक नई जगह पर ट्रांसफर होकर पहुंचे हैं, जहां उनकी 75वीं रेड उन्हें एक बेहद खतरनाक गेम में खींच लाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यह भी पढ़े: मनोज कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुए सलीम खान, अमिताभ बच्चन से गले मिलकर छलक उठे जज़्बात

वाणी बनीं अजय की पत्नी, तमन्ना का ग्लैमरस तड़का

फिल्म में वाणी कपूर Ajay Devgn की पत्नी की भूमिका में नज़र आ रही हैं। दोनों की एक बेटी भी है और उनके पारिवारिक रिश्तों की झलक ट्रेलर में भावनात्मक स्पर्श के साथ देखने को मिलती है। वहीं, तमन्ना भाटिया का एक स्पेशल डांस नंबर भी ट्रेलर में कुछ सेकंड्स के लिए नजर आता है, जो फिल्म के ग्लैमर को बढ़ाता है।

इस बार सिर्फ रेड नहीं, पूरी ‘महाभारत’ है तैयार

ट्रेलर से साफ है कि इस बार मुकाबला सिर्फ भ्रष्टाचार से नहीं बल्कि सत्ता की ताकत से है। Ajay Devgn का किरदार कहता है – “अब चक्रव्यूह नहीं रचूंगा… मैं खुद पूरी महाभारत हूं।” इस डायलॉग से फिल्म के इमोशनल और थ्रिलिंग पंच का अंदाजा लग जाता है।

पावरफुल सपोर्टिंग कास्ट और दमदार डायरेक्शन

फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहली ‘रेड’ भी बनाई थी। ‘रेड 2’ में रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे सशक्त कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि प्रजेंटेशन टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

पहले ये फिल्म 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण अब यह 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि साल 2018 में आई पहली ‘रेड’ फिल्म एक रियल लाइफ इनकम टैक्स रेड पर आधारित थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब देखना होगा कि ‘रेड 2’ इस सफलता को कहां तक ले जाती है।

यह भी पढ़े: क्या धोनी का आईपीएल सफर हो रहा है खत्म? पहली बार चेपॉक स्टेडियम में दिखे उनके माता-पिता!

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Salman Khan की आने वाली फिल्में
Bollywood

Salman Khan की आने वाली फिल्में: क्या 2026-27 में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस कमबैक?

Maatrubhumi से लेकर Tiger vs Pathaan तक, Salman Khan के प्रोजेक्ट्स पर टिकी हैं इंडस्ट्री की उम्मीदें बॉलीवुड…

Khushi Sikarwar 6 months ago Read
"Triptii Dimri की 'Aashiqui 3' से बाहर होने की वजह: रचनात्मक मतभेद या करियर का कदम?"
Bollywood

“Triptii Dimri की ‘Aashiqui 3’ से बाहर होने की वजह: रचनात्मक मतभेद या करियर…

  नई साल की शुरुआत Bollywood अभिनेत्री Triptii Dimri और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
Shraddha Kapoor की हंसी पर 'चुड़ैल' वाली टिप्पणी से मचा बवाल, अमर कौशिक ने कान पकड़कर मांगी माफी
Bollywood

Shraddha Kapoor की हंसी पर ‘चुड़ैल’ वाली टिप्पणी से मचा बवाल, अमर कौशिक ने…

‘स्त्री 2’ की शूटिंग से इतर मच गया बवाल, Shraddha Kapoor की हंसी पर डायरेक्टर का मज़ाक पड़ा…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
क्या Tara Sutaria ने कर दिया रिलेशनशिप कन्फर्म? वीर पहाड़िया के साथ वायरल हुआ रोमांटिक PDA मोमेंट
क्या Tara Sutaria ने कर दिया रिलेशनशिप कन्फर्म? वीर…
1 year ago
2
Madhurima Tuli Mango Shopping: गर्मियों की मिठास में डूबीं एक्ट्रेस, स्टाइल और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Madhurima Tuli Mango Shopping: गर्मियों की मिठास में डूबीं…
5 months ago
3
Badshah का “Tateeree” क्यों बना इंटरनेट सेंसेशन? सोशल मीडिया पर छाया नया रैप ट्रैक
Badshah का “Tateeree” क्यों बना इंटरनेट सेंसेशन? सोशल मीडिया…
7 months ago
4
Rishab Shetty के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, 'Kantara: Chapter 1' का नया पोस्टर देखकर थम गईं सांसे
Rishab Shetty के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज,…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap