SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, 'क्यों' का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर Shobhit Sujay
Baatacheet

ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, ‘क्यों’ का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर Shobhit Sujay

Suditi Raje • 08/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

ग्लैमर की चकाचौंध नहीं, करियर के पीछे की वजह होनी चाहिए साफ: Shobhit Sujay

नई दिल्ली , 08 मई 2025

साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बैदा की सफलता के बाद, अभिनेता और पूर्व पत्रकार Shobhit Sujay युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करते देखे जा रहे हैं। गांव के प्यारे ‘गोलू’ के रूप में आलोचकों और दर्शकों से व्यापक प्रशंसा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने हाल ही में मुंबई में मीडिया छात्रों के एक समूह के साथ एक संवादात्मक सत्र किया। स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित इस सत्र का उद्देश्य छात्रों के विभिन्न व्यावहारिक और करियर से संबंधित सवालों के जवाब देना था जो आमतौर पर उनकी परेशानी का सबब बन जाते हैं।

मीडिया छात्रों के साथ इस आउटरीच के पीछे के विचार को साझा करते हुए Shobhit Sujay कहते हैं, “सही करियर का चुनाव किसी भी छात्र के आगे के जीवन को निर्धारित करता है। जिस तरह हम अपनी नयी गाड़ी का चयन केवल इस आधार पर नहीं करते कि वह पेट्रोल है या डीज़ल या सी एन जी, उसी तरह करियर के चुनाव के पीछे कोई एक कारक नहीं होता| ख़ास कर किसी छात्र का करियर चॉइस सिर्फ उससे जुड़े ग्लेमर पर आधारित नहीं होना चाहिए, इसलिए यह जानना आवश्यक है की कोई करियर क्यों चुना जा रहा है। कई बार बीच में करियर बदलने या मास कम्युनिकेशन, मीडिया, फिल्म और पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद के विकल्पों के बारे में सवाल उठते हैं। आज जब मैं एक अभिनेता बनने के अपने सपने को जी रहा हूँ, तो मुझे लगता है कि मुझे उन सभी युवाओं का दोस्त भी बनना चाहिए जो सही करियर का फैसला करने के लिए शायद संघर्ष कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े: Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ, शाहरुख़ खान और हैली बीबर की घड़ियों ने बटोरीं सारी सुर्खियाँ

स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन, मुंबई की अकादमिक प्रमुख आस्था पुरी ने भी इस भावना को दोहराते हुए कहा, “हमारे संस्थान का मूल आदर्श एजुकेशन फॉर एवोलुशन है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी छात्र, यानी कल के नागरिक, मीडियाकर्मी, फिल्म निर्माता, अभिनेता और पत्रकार, किताबों से परे वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखें। छात्रों के लिए एक स्वतंत्र, स्पष्ट वातावरण में अपने सवाल पूछने और एक आधिकारिक स्रोत से जवाब पाने का अवसर मिलना बेहद आवश्यक है। हमारे लिए समय निकालने और छात्रों के करियर सम्बंधित सवालों के जवाब देने के लिए हम शोभित जी का धन्यवाद करते हैं।”

ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, 'क्यों' का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर Shobhit Sujay

छात्रों ने इस सेशन में अपने करियर, सपनों और लक्ष्यों से संबंधित विविध तरह के प्रश्न साझा किए| जहाँ कुछ ने पैसे और चमक के लिए अभिनय, मीडिया या फिल्म निर्माण को चुनने के बारे में बात की, तो कुछ ने फैशन पी आर उद्योग में करियर बनाने से जुड़ी जानकारी हासिल की। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, Shobhit Sujay ने उल्लेख किया कि यदि कोई व्यक्ति केवल उसके आकर्षण के लिए किसी भी उद्योग में प्रवेश करता है, तो उसे असफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब तक आप अभिनय के प्यार के लिए अभिनेता नहीं बनना चाहते, तब तक आप ऑडिशन की कतार में खड़े होने के लिए खुद को मना नहीं पाएंगे, और इसी तरह यदि आप कैमरे के सपने के लिए पत्रकारिता करते हैं, तो स्क्रीन के पीछे की कड़ी मेहनत बोझिल लगने लगेगी।

गौरतलब है कि Shobhit Sujay ने मार्च में BAIDA के साथ एक अभिनेता और सहायक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, और इससे पहले हॉरर कॉमेडी चायपत्ती, लघु फिल्म चिंता मणि और वेब सीरीज़ डिटेक्टिव बूमराह सहित अपने ओटीटी और यूट्यूब प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की। अभिनेता बनने से पहले, Shobhit Sujay ने लगभग दो दशकों तक शीर्ष भारतीय न्यूज़रूम में एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़े: “मेरी क्यूटी!” – रश्मिका मंदाना ने बहन शिमन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश, फैंस भी हुए भावुक

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Panchayat Season 5: गोली, शादी, सत्ता और सपनों के नए मोड़!
Baatacheet

Panchayat Season 5: गोली, शादी, सत्ता और सपनों के नए मोड़!

“देख रहा है न विनोद?” — जो कभी हल्की-फुल्की बातचीत और देसी कॉमिक टाइमिंग का गांव था, अब…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read
AI vs Human Future : फिल्में झूठ नहीं थीं, AI का सच पहले ही दिखाया जा चुका था
Baatacheet

AI vs Human Future : फिल्में झूठ नहीं थीं, AI का सच पहले ही…

जब मशीनों ने माँ की ममता छीन ली: क्या हम इंसान से डेटा बनते जा रहे हैं? AI…

Hyder Ali Ashrafi 6 months ago Read
Karan Sharma
Baatacheet

बॉलीवुड में एक फिल्म… लेकिन यादगार! —Karan Sharma की अनसुनी कहानी

Karan Sharma :बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो भले ही पर्दे पर ज्यादा नज़र न…

Hyder Ali Ashrafi 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Anupama’ और ‘Tulsi’ की जुगलबंदी: अफवाहों पर लगा ब्रेक, टीवी की दो पावरफुल बहुओं की जोड़ी आई साथ
‘Anupama’ और ‘Tulsi’ की जुगलबंदी: अफवाहों पर लगा ब्रेक,…
1 year ago
2
‘Mardaani 3’ में Rani Mukerji की वापसी, 2026 में होगी फिल्म की रिलीज!
‘Mardaani 3’ में Rani Mukerji की वापसी, 2026 में…
2 years ago
3
Punjabi Stars Shine Bright on Baisakhi; Bobby Deol and Angad Bedi Honored as Icons of the Year
बैसाखी पर चमके Punjabi सितारे, बॉबी देओल और अंगद…
1 year ago
4
58 साल, 150 फिल्में और अनगिनत किरदार– Akshay Kumar ने बर्थडे पोस्ट में फैंस को किया समर्पण
58 साल, 150 फिल्में और अनगिनत किरदार– Akshay Kumar…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap