SEARCH FILMIWIRE

03/10/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal भावुक, बोलीं- "लोगों ने कहा झूठा, मेरी सुरक्षा और कॉन्ट्रैक्ट तक छिन गया"
News & Gossip

Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal भावुक, बोलीं- “लोगों ने कहा झूठा, मेरी सुरक्षा और कॉन्ट्रैक्ट तक छिन गया”

Suditi Raje • 10/10/2025 • 12 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती चाहर के तानों ने तोड़ा Tanya Mittal का सब्र, जीशान कादरी के सामने रोते हुए सुनाया अपना दुखड़ा।

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2025

‘Bigg Boss 19-’ का घर इस समय ड्रामे और विवादों से भरा हुआ है। शो की शुरुआत से ही चर्चा में रहने वाली Tanya Mittal इन दिनों भावनात्मक दौर से गुजर रही हैं। आलीशान लाइफस्टाइल, डिजाइनर साड़ियां और बिजनेस के किस्सों से सुर्खियां बटोरने वाली Tanya Mittal अब घर में मालती चाहर के आरोपों का सामना कर रही हैं। वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती ने उन पर लाइफस्टाइल और आर्थिक स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के आरोप लगाए हैं, जिससे शो में तनाव और बढ़ गया है।

मालती के तानों से Tanya Mittal का सब्र टूटा

हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती चाहर ने एक बार फिर Tanya Mittal पर निशाना साधा। उन्होंने Tanya Mittal को इशारों-इशारों में चेतावनी दी कि शो से बाहर आने के बाद हालात उनके खिलाफ होंगे। इतना ही नहीं, मालती ने यह तक कहा कि Tanya Mittal का परिवार बाहर उनकी वजह से तनाव झेल रहा है। यह सुनकर Tanya Mittal का सब्र टूट गया और टास्क के बाद वह जीशान कादरी के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।

Tanya Mittal ने सुनाया अपना दर्द

रोते हुए Tanya Mittal ने जीशान को बताया कि मालती लगातार उन्हें मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बाहर लोग पहले भी उन्हें झूठा कह चुके हैं और अब वही माहौल दोबारा बन रहा है। उन्होंने बताया, “जहां परिवार का नाम आता है, मैं गिवअप कर देती हूं। ऑनलाइन ट्रोलिंग से और ज्यादा डर लगने लगता है, क्योंकि ये इस साल दूसरी बार हो रहा है।”

यह भी पढ़े: ‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक से जीता फैंस का दिल

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए टूटा दिल

Tanya Mittal ने जीशान को अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताया कि महाकुंभ 2025 की घटनाओं के बाद उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैंने कुंभ में सच बोला था। मेरी सारी सुरक्षा, कॉन्ट्रैक्ट छिन गया। लोगों ने मुझे फर्जी कहा। जबकि मैंने 14 घंटे लगाकर लोगों की जान बचाई थी।” Tanya Mittal ने यह भी जोड़ा कि इस पूरे विवाद से उनका छोटा भाई भी मानसिक रूप से परेशान है।

सोशल मीडिया पर पहले भी आई थीं चर्चा में

बता दें, फरवरी 2025 में Tanya Mittal ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि महाकुंभ में भगदड़ के दौरान उन्होंने कई लोगों की जान बचाई। हालांकि, इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और कई लोगों ने उनकी बातों को ‘बनावटी’ बताया।

जीशान ने दिलाया हौसला

Tanya Mittal की बातें सुनने के बाद जीशान कादरी ने उन्हें समझाया और कहा कि मालती उन्हें सिर्फ परेशान करने और गेम से भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने Tanya Mittal को सलाह दी कि वह इन बातों पर ध्यान न देकर अपने खेल पर फोकस करें।

‘Bigg Boss 19’ का यह एपिसोड दिखाता है कि Tanya Mittal के लिए यह सफर आसान नहीं है। लगातार विवादों और आरोपों के बीच वह अपनी सच्चाई साबित करने और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़े: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का संकट: वर्तमान स्थिति से दीवाली तक की चुनौतियां

Tags: Bigg Boss 19
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Raksha Mantri launches Nrityamrit report at Shambhavi Sharma’s Rangpravesham organised by Natya Tarangini
News & Gossip

रक्षा मंत्री ने ‘Nrityamrit’ रिपोर्ट का किया लोकार्पण, नाट्य तरंगिणी ने किया Shambhavi Sharma…

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025 — भारतीय कला, परंपरा और युवा प्रतिभा का अनोखा संगम उस समय देखने…

Hyder Ali Ashrafi 11 months ago Read
Kangana Ranaut की ‘Bharat Bhagya Vidhata’ को दिल्ली में मिली बड़ी सौगात, CM Rekha Gupta ने किया टैक्स फ्री घोषित
News & Gossip

Kangana Ranaut की ‘Bharat Bhagya Vidhata’ को दिल्ली में मिली बड़ी सौगात, CM Rekha…

भारत भाग्य विधाता’ को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की टैक्स फ्री करने की…

Hyder Ali Ashrafi 4 months ago Read
Nawazuddin Siddiqui बने 'यक्षासन' – अंधेरे के बादशाह, दिवाली 2025 पर आएगी Thama
News & Gossip

Nawazuddin Siddiqui बने ‘यक्षासन’ – अंधेरे के बादशाह, दिवाली 2025 पर आएगी Thama

Thama दिवाली 2025 पर बड़े पर्दे पर दिखेगा Nawazuddin Siddiqui का अब तक का सबसे डरावना किरदार नई…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
लंदन में Pushpa 2 का बुखार: फ्लैश मॉब ने Allu Arjun के हुक स्टेप्स पर मचाया तहलका!
लंदन में Pushpa 2 का बुखार: फ्लैश मॉब ने…
2 years ago
2
करोड़ों की मालकिन, फिर भी फिल्मों से दूर—कौन हैं Riddhima Kapoor Sahni?
करोड़ों की मालकिन, फिर भी फिल्मों से दूर—कौन हैं…
5 months ago
3
“स्पाइडर-मैन की वापसी या नई शुरुआत?” — ‘Spider-Man: Brand New Day’ के धमाकेदार ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर तूफान
“स्पाइडर-मैन की वापसी या नई शुरुआत?” — ‘Spider-Man: Brand…
7 months ago
4
Netflix पर आई ‘Jewel Thief - The Heist Begins’: सैफ और जयदीप की जोड़ी लेकर आई है एक हाई-वोल्टेज हीरा चोरी
Netflix पर आई ‘Jewel Thief – The Heist Begins’:…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap