Dharmendra की आवाज के साथ जारी हुआ ‘Ikkis’ का नया पोस्टर, फैंस…

Dharmendra की आवाज के साथ जारी हुआ ‘Ikkis’ का नया पोस्टर, फैंस हुए भावुक

दिग्गज अभिनेता Dharmendra की तबीयत में सुधार के बीच फिल्म ‘Ikkis’ का नया पोस्टर उनकी आवाज के साथ जारी हुआ, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

24 नवंबर 2025, नई दिल्ली

दिग्गज अभिनेता Dharmendra इन दिनों सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद घर पर ही इलाज चल रहा है। इसी बीच सोमवार को फिल्म ‘Ikkis’ के मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास तोहफा पेश किया। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, जिसके साथ बैकग्राउंड में Dharmendra की दमदार आवाज सुनाई देती है।

अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में Dharmendra एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद फैंस चिंतित थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी हालत में सुधार है। ऐसे में उनकी आवाज में जारी हुआ नया पोस्टर फैंस के लिए राहत और खुशी दोनों लेकर आया।

पोस्टर के बैकग्राउंड में Dharmendra फिल्म का भावुक संवाद कहते हुए सुनाई देते हैं—
“मेरा बड़ा बेटा अरुण, ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।”
उनकी आवाज सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और हार्ट इमोजी के साथ उन्हें दुआएं दीं।

यह भी पढ़े: Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने साझा की बेटे ‘नीर’ की पहली…

फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। कैप्शन में उन्होंने कहा,
“पिता बेटों को पालते हैं, लेकिन महान लोग देश को आगे बढ़ाते हैं। धर्मेंद्र जी एक 21 साल के सैनिक के पिता के रूप में दिखाई देंगे। वह फिल्म में भावनाओं का मजबूत स्तंभ हैं, और यह सदाबहार लेजेंड हमें एक और महान कहानी सुनाएंगे।”

फिल्म ‘Ikkis’ में मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। कहानी एक युवा सैनिक और उसके परिवार की भावनात्मक यात्रा को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।

यह भी पढ़े: Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट—स्टाइलिश अंदाज़ में शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *