SEARCH FILMIWIRE

05/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Glamour , Grit और Grandeur: 2025 में Bollywood के दिग्गजों का शॉकिंग कमबैक
News & Gossip

Glamour , Grit और Grandeur: 2025 में Bollywood के दिग्गजों का शॉकिंग कमबैक

Suditi Raje • 20/12/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Bollywood में साल 2025 में रजत बेदी, जीनत अमान, इमरान हाशमी और अक्षय खन्ना समेत कई मशहूर कलाकारों ने फिल्मों और वेब शोज से शानदार वापसी कर महफिल लूट ली।

20 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

साल 2025 Bollywood के लिए उतार-चढ़ाव भरा जरूर रहा, लेकिन इस साल दर्शकों को कई ऐसी वापसी देखने को मिलीं, जिन्होंने सिनेमा को फिर से खास बना दिया। लंबे समय से पर्दे से दूर रहे कई जाने-माने कलाकार इस साल फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए लौटे और अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर चर्चा में आ गए।

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने 2025 में फिल्मों ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ के जरिए अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। भले ही दोनों फिल्मों में वह मुख्य भूमिका में नहीं थे, लेकिन उनकी सधी हुई एक्टिंग ने दर्शकों और समीक्षकों को खूब प्रभावित किया। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी के लिए यह साल काफी खास रहा। उन्होंने फिल्म ‘हक’ में प्रभावशाली अभिनय किया, वहीं आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके कैमियो को भी खूब सराहा गया। इसके अलावा वह फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आए और ‘दे कॉल हिम ओजी’ से साउथ सिनेमा में भी कदम रखा।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने थ्रिलर शो ‘मिसेज देशपांडे’ से दर्शकों को चौंका दिया। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बने इस शो में उन्होंने एक शांत लेकिन रहस्यमयी सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। 19 दिसंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा यह शो उनकी अलग छवि के लिए सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़े: Avatar: Fire and Ash Review: भव्य विजुअल्स और शानदार तकनीक के बावजूद…

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने फिल्म ‘120 बहादुर’ में अपने अभिनय से मजबूत छाप छोड़ी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी पकड़ बनाई। इससे पहले वह साल 2021 में ‘तूफान’ में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया।

रजत बेदी

रजत बेदी ने आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अहम भूमिका निभाकर सबको चौंका दिया। 2000 के दशक में कई फिल्मों में खलनायक के तौर पर पहचान बनाने वाले रजत लंबे समय तक कनाडा में थे। उनकी वापसी दर्शकों के लिए एक सरप्राइज साबित हुई।

जीनत अमान

जीनत अमान ने वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ से शानदार कमबैक किया। अपने दौर की ग्लैमरस और यादगार अदाकारा ने इस सीरीज में ऐसा अभिनय किया कि दर्शकों को बॉलीवुड का सुनहरा दौर फिर से याद आ गया। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।

कुल मिलाकर, साल 2025 ने यह साबित कर दिया कि सच्ची प्रतिभा कभी फीकी नहीं पड़ती और सही मौके पर वापसी कर कलाकार एक बार फिर दिलों पर राज कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Neha Kakkar का ‘Candy Shop’ बना ट्रोलर्स का टारगेट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Tags: Bollywood
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Maddock Films का बड़ा ऐलान: 2025 से 2028 तक की धमाकेदार फिल्मों की झलक
News & Gossip

Maddock Films का बड़ा ऐलान: 2025 से 2028 तक की धमाकेदार फिल्मों की झलक

मार्वल से मुकाबला करने को तैयार Maddock का देसी सिनेमैटिक यूनिवर्स 03 जनवरी 2025, नई दिल्ली मशहूर प्रोडक्शन…

Suditi Raje 2 years ago Read
OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और कंपनियों से मांगा जवाब
News & Gossip

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट…

OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट नियंत्रण के दिशा-निर्देश तय करने का आदेश संभव नई दिल्ली, 28…

Suditi Raje 2 years ago Read
निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे
News & Gossip

निशानची से चमके Aaishvary Thackeray

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है: Aaishvary Thackeray मुंबई (Anil Bedag): फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए पहला…

Khushi Sikarwar 8 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस बनाए रखती है ये मर्डर mystery thriller
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी…
1 year ago
2
Pic Credit: Instagram (@Vidhu Vinod Chopra)
Zero Se Restart : Vidhu Vinod Chopra ने डिजिटल…
2 years ago
3
YRF Spy Universe’s : थेयटर्स के परदे फटने वाले है , क्यूकी Munjya नहीं Sharvari अब तोड़ फोड़ करने वाली है
YRF Spy Universe’s : थेयटर्स के परदे फटने वाले…
2 years ago
4
Rana Naiduसीज़न 2: रिश्तों के समीकरण और अपराध की दुनिया के टकराव की फिर होगी वापसी, 13 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी सीरीज़
Rana Naidu सीज़न 2: रिश्तों के समीकरण और अपराध…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap