SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
‘जाट’ रिव्यू: सनी देओल की गरजती वापसी, गदर 2 से भी ज़्यादा दमदार एक्शन और कहानी
FW Review

‘जाट’ रिव्यू: सनी देओल की गरजती वापसी, गदर 2 से भी ज़्यादा दमदार एक्शन और कहानी

Suditi Raje • 10/04/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

सनी देओल की एक और दहाड़ – इस बार ‘जाट’ बनकर लाए हैं तूफान!


10 अप्रैल 2025,नई दिल्ली

गदर 2 के करीब डेढ़ साल बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं, इस बार फिल्म ‘जाट’ के साथ। ईमानदारी से कहूं तो इस फिल्म से कुछ खास उम्मीदें नहीं थीं। न कोई प्रचार, न ही कोई प्रेस शो—बस सीधे सुबह-सुबह थिएटर पहुंचकर देखनी पड़ी। लेकिन फिल्म ने शुरुआत के पहले 10 मिनट में ही जो पकड़ बनाई, उसने सारी नींद और शंका उड़ा दी।

67 की उम्र में भी सनी पाजी की दहाड़ वैसी ही गूंज रही है, बल्कि इस बार और तेज़। इस फिल्म के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सही स्क्रिप्ट और निर्देशन के साथ वो आज भी एक्शन हीरो नंबर वन हैं। ‘जाट’ न सिर्फ सनी देओल की वापसी है, बल्कि एक ज़ोरदार सिनेमा अनुभव भी है, जो उत्तर से दक्षिण तक हर दर्शक को जोड़े रखता है।

कहानी में है वजन

फिल्म की शुरुआत होती है साल 2009 से। श्रीलंका में मजदूरी कर रहे दो भाई—राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) और सोमलू (विनीत कुमार सिंह)—जमीन के भीतर खुदाई करते हुए एक बक्सा पाते हैं, जो सोने की ईंटों से भरा होता है। इसके बाद कहानी उनका पीछा करते हुए भारत, खासकर आंध्र प्रदेश पहुंचती है। यहां पर एक सीधा-सादा दिखने वाला जाट उनके सामने आता है, और फिर शुरू होती है असली टक्कर।

कसा हुआ निर्देशन और दमदार स्क्रीनप्ले

निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने इस फिल्म में केवल कैमरा नहीं चलाया, बल्कि एक सधा हुआ विज़न पेश किया है। कहानी, स्क्रिप्ट और निर्देशन—तीनों पर उन्होंने खुद काम किया है और यह मेहनत स्क्रीन पर नज़र आती है।

फिल्म में हिंसा जरूर है, लेकिन यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। गोपीचंद हिंसा के पीछे ठोस कारण पेश करते हैं, जिससे दर्शक कनेक्ट कर पाते हैं। फिल्म का सेकेंड हाफ थोड़ी देर के लिए प्रेडिक्टेबल लगता है, लेकिन तभी कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है कि रोमांच फिर से लौट आता है।

यह भी पढ़े: ‘केसरी चैप्टर 2’ में दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

एक्टिंग: सनी पाजी ने फिर से लूटी महफिल

सनी देओल जब स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक खुद-ब-खुद सीटियां बजाने लगते हैं। उनका एक्शन, उनकी एनर्जी और डायलॉग डिलीवरी देखते ही बनती है। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की तुलना में सनी देओल का एक्शन ज्यादा असरदार और नेचुरल लगता है।

रणदीप हुड्डा और विनीत सिंह जैसे दमदार कलाकारों ने भी फिल्म को मज़बूत बनाया है। हर किरदार अपनी जगह पर फिट बैठता है और कास्टिंग टीम का काम सराहनीय है।

देखें या छोड़ दें?

अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘जाट’ को मिस करना किसी जुर्म से कम नहीं होगा। फिल्म में एक्शन, इमोशन, बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर और पावरफुल डायलॉग्स का शानदार मिश्रण है।

हां, कुछ बातें हैं जो थोड़ी चुभती हैं—जैसे रंग और शरीर को लेकर टिप्पणियां, अयोध्या की ट्रेन में हिंदी की बजाय अंग्रेजी और तेलुगू का इस्तेमाल, और धार्मिक गानों में कुछ अनावश्यक प्रयोग। लेकिन ये कमियां फिल्म के प्रभाव को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचातीं।

कुल मिलाकर, ‘जाट’ एक थिएटर-एक्सपीरियंस है, जिसे मिस नहीं करना चाहिए। और हां, दो बातें जरूर सीख लें—सॉरी टाइम पर बोलिए, और सनी देओल को कभी भी हल्के में मत लीजिए।

ये भी पढ़ें : ₹3,000 करोड़ के फ्रेंचाइज़ी घोटाले में नई जांच की मांगदिल्ली के मुख्यमंत्री से आश्वासन, देशभर में ठोस कार्रवाई की डकार

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी
FW Review

Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की…

‘Maharani 4’ में रानी भारती इस बार बिहार से दिल्ली तक सत्ता के खेल में उतरती हैं। हुमा…

Suditi Raje 7 months ago Read
Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म
FW Review

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

Movie   Jahankilla कलाकार: जोबनप्रीत सिंह, गुरबानी गिल, जश्न कोहली, जीत सिंह पंवार निर्देशक विकी कदम सेंसर:  U/A अवधि:…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
Four More Shots Please 4 Review: फाइनल सीजन में भी नहीं आया नयापन, वही रिश्ते-वही ड्रामा; कुणाल रॉय कपूर बने सबसे मजबूत कड़ी
FW Review

Four More Shots Please 4 Review: फाइनल सीजन में भी नहीं आया नयापन, वही…

प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘Four More Shots Please’ का चौथा और आखिरी सीजन रिलीज हो चुका है,…

Suditi Raje 6 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Anil Kapoor को आज भी मिलती है Slumdog Millionaire की कमाई, 17 साल बाद भी आ रहा है हजारों पाउंड का चेक
Anil Kapoor को आज भी मिलती है Slumdog Millionaire…
3 months ago
2
‘Apne 2’ पर अनिल शर्मा का बड़ा ऐलान: फिर एक साथ दिखेंगे Dharmendra, Sunny, and Bobby Deol, स्क्रिप्ट हुई पूरी
‘Apne 2’ पर अनिल शर्मा का बड़ा ऐलान: फिर…
10 months ago
3
Selena Gomez की सगाई की अनोखी अंगूठी और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
Selena Gomez की सगाई की अनोखी अंगूठी और रोमांटिक…
1 year ago
4
जो हवा में अकेले लड़ गए थे दुश्मन से — जानिए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह की कहानी
Border 2: कौन थे फ्लाइंग ऑफिसर Nirmal Jit Singh…
4 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap