SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी
FW Review

Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी

Suditi Raje • 07/11/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Maharani 4’ में रानी भारती इस बार बिहार से दिल्ली तक सत्ता के खेल में उतरती हैं। हुमा कुरैशी के शानदार अभिनय ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है।

07 नवंबर 2025, नई दिल्ली

सोनी लिव पर रिलीज़ हुई ‘Maharani’ सीरीज़ का चौथा सीजन एक बार फिर चर्चा में है। हुमा कुरैशी ने रानी भारती के रूप में ऐसी वापसी की है, जिसने दर्शकों को फिर से राजनीति की दुनिया में खींच लिया है। सुभाष कपूर के निर्माण और पुनीत प्रकाश के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में सत्ता, गठबंधन, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की कहानी बड़े ही बारीकी से बुनी गई है।

कहानी कहां से शुरू होती है?


कहानी की शुरुआत दिल्ली के सियासी गलियारों से होती है। प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी (विपिन शर्मा) की गठबंधन सरकार डगमगा रही है, और ऐसे में वह समर्थन के लिए बिहार की मुख्यमंत्री रानी भारती (हुमा कुरैशी) की मदद मांगता है। लेकिन रानी साफ इंकार कर देती हैं। इससे शुरू होता है सत्ता का ऐसा खेल जिसमें सियासत के साथ-साथ रिश्ते और वफादारियां भी दांव पर लग जाती हैं।
प्रधानमंत्री बनने की ठान चुकी रानी, न्याय और सम्मान के लिए लड़ने निकलती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर वे अपनी बेटी रोशनी (श्वेता प्रसाद बासु) को उत्तराधिकारी घोषित करती हैं। यह फैसला उनके बेटे जयप्रकाश (शार्दुल भारद्वाज) और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को नागवार गुजरता है। राजनीतिक बिसात पर परिवारवाद, वफादारी और साज़िश के पत्ते खुलने लगते हैं।

राजनीति और प्रतिशोध का संगम


‘Maharani 4’ सिर्फ राजनीति की कहानी नहीं, बल्कि सत्ता और आत्मसम्मान की जंग है। कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे राजनीतिक गठजोड़, सीबीआई जांच, और ताकत का गलत इस्तेमाल किसी नेता की छवि और परिवार दोनों को हिला सकता है। रानी भारती हर बार की तरह इस सियासी बिसात पर मजबूती से अपने मोहरे चलती हैं और अंत में प्रधानमंत्री बनने की ओर कदम बढ़ाती हैं।

निर्देशन और लेखन की खासियतें


इस सीजन का निर्देशन पुनीत प्रकाश ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह ने लिखी है। लेखन में मौजूदा राजनीति के कई संकेत झलकते हैं—गठबंधन की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और सत्ता की होड़ को बड़े यथार्थपूर्ण तरीके से पेश किया गया है। संवाद धारदार हैं और कई बार सीधे दिल पर वार करते हैं।
बैकग्राउंड स्कोर और संगीत में आनंद एस. बाजपेयी ने बिहार की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई है, जो सीरीज को स्थानीय और असली अहसास देता है।

यह भी पढ़े: Jatadhara Review: पौराणिक रहस्यों और आधुनिक तर्क के बीच बुनी रहस्यमयी कहानी,…

हुमा कुरैशी का बेहतरीन अभिनय


हुमा कुरैशी ने एक बार फिर साबित किया कि रानी भारती का किरदार उन्हीं के लिए बना है। इस सीजन में वे थोड़ी परिपक्व और अनुभवी दिखती हैं, लेकिन उनके हावभाव और संवादों की ताकत पहले से भी ज्यादा असरदार है।
उनका एक संवाद – “बिना मौका दिए ना मेरिट पता चलता है और ना एक्सपीरियंस” – उनके अभिनय और सफर दोनों पर सटीक बैठता है।

श्वेता प्रसाद बासु, शार्दुल भारद्वाज और विपिन शर्मा ने भी अपने-अपने किरदारों में गहराई भरी है। खासकर विपिन शर्मा का कुटिल प्रधानमंत्री का किरदार लंबे समय तक याद रहेगा। सहायक भूमिकाओं में विनीत कुमार, कनि कुश्रुति, प्रमोद पाठक और राजेश्वरी सचदेव ने भी सीरीज में जान डाल दी है।

कमजोरियां और निष्कर्ष
Maharani सीरीज के कुछ एपिसोड थोड़े लंबे और धीमे लगते हैं, खासकर राजनीतिक वार्तालाप वाले हिस्सों में। नए चेहरों की एंट्री को थोड़ा और परिष्कृत किया जा सकता था। लेकिन कहानी और अभिनय के दम पर ये खामियां जल्दी पीछे छूट जाती हैं।

‘Maharani 4’ सत्ता, साज़िश और प्रतिशोध की एक मजबूत कहानी है। हुमा कुरैशी का शानदार अभिनय और सटीक संवाद इसे और भी प्रभावशाली बना देते हैं। यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि एक महिला के संघर्ष और आत्मसम्मान की कहानी है।

यह भी पढ़े:  स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार घरेलू नुस्खे: डिलीवरी के बाद आजमाएं ये आसान तरीके, पाए फिर से मुलायम और ग्लोइंग स्किन

Tags: Maharani
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Delhi Crime 3 Review: सच्चाई से लिपटी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर, जो झकझोरती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है
FW Review

Delhi Crime 3 Review: सच्चाई से लिपटी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर, जो झकझोरती भी…

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई Delhi Crime सीजन 3 सधी हुई राइटिंग, उम्दा अभिनय और रियलिस्टिक नैरेशन के साथ…

Suditi Raje 10 months ago Read
‘The Bhootnii’ Film Review: हॉरर और ह्यूमर की खिचड़ी, जिसमें मसाले हैं पूरे, पर स्वाद कभी-कभी भटक जाता है!
FW Review

‘The Bhootnii’ Film Review: हॉरर और ह्यूमर की खिचड़ी, जिसमें मसाले हैं पूरे, पर…

भूत से मोहब्बत या मोहब्बत में भूत? ‘The Bhootnii’ में डर और हंसी का फुल पैकेज 02 मई…

Suditi Raje 1 year ago Read
Netflix पर आई ‘Jewel Thief - The Heist Begins’: सैफ और जयदीप की जोड़ी लेकर आई है एक हाई-वोल्टेज हीरा चोरी
FW Review

Netflix पर आई ‘Jewel Thief – The Heist Begins’: सैफ और जयदीप की जोड़ी…

Netflix पर चढ़ा सैफ-जयदीप का क्राइम ड्रामा, मिला देसी ट्विस्ट वाला हॉलिवुड टच 25 अप्रैल 2025, नई दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
पोर्न इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Kylie Page का 28 वर्ष की उम्र में निधन, मौत की वजह रहस्य बनी हुई
पोर्न इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Kylie Page का 28…
1 year ago
2
Thalapathy Vijay का बड़ा फैसला: अभिनय से संन्यास का ऐलान, अब पूरी तरह राजनीति और जनसेवा पर रहेगा फोकस
Thalapathy Vijay का बड़ा फैसला: अभिनय से संन्यास का…
9 months ago
3
‘Jabb Zodiacs Met’: सच्चा प्यार और निजी रिश्ते किस्मत से तय होते हैं: Arvind Maurya
‘Jabb Zodiacs Met’: सच्चा प्यार और निजी रिश्ते किस्मत…
7 months ago
4
Harry Potter की वापसी! HBO Max ने जारी किया रीबूट सीरीज़ का पहला लुक, डोमिनिक मैकलॉफलिन बने नए 'द बॉय हू लिव्ड'
Harry Potter की वापसी! HBO Max ने जारी किया…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap