SEARCH FILMIWIRE

08/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स
News & Gossip

Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स

Suditi Raje • 11/09/2025 • 12 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Khesari Lal Yadav की आवाज़ से गूंजा बॉलीवुड, पहला गाना बना ट्रेंडिंग सेंसेशन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav अब बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। अभिनय और गायकी दोनों में कमाल दिखा चुके खेसारी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायक कदम रखा है। उनका पहला बॉलीवुड सॉन्ग ‘पनवाड़ी’ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हिस्सा है, जो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में पहुंच गया है।

24 घंटे में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Khesari Lal Yadav का गाया हुआ यह गाना कल (बुधवार) पैनोरमा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। महज 24 घंटे के भीतर इसे 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शक न सिर्फ गाने को पसंद कर रहे हैं, बल्कि लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स खेसारी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यह भी पढ़े: AI-generated तस्वीरों पर Aishwarya Rai की अदालत में अपील, बोलीं- मेरी इजाजत के बिना हो रहा है इस्तेमाल

‘भोजपुरिया शेर’ की बॉलीवुड में दहाड़

‘पनवाड़ी’ गाने को Khesari Lal Yadav के साथ मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निकिता गांधी ने भी आवाज दी है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा पर फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। गाने के विजुअल्स और म्यूजिक दोनों की जमकर सराहना हो रही है।

फैन्स कमेंट कर रहे हैं –

“इंटरनेशनल स्टार का एक और ब्लास्ट।”

“जो हर जगह अपना जलवा दिखाए, उसे बिहारी कहते हैं और जो भोजपुरी में झंडा गाड़ दे, उसे खेसारी कहते हैं।”

“भोजपुरिया शेर आज बॉलीवुड में दहाड़ रहा है।”

फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने के बाद Khesari Lal Yadav का यह बॉलीवुड सफर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

यह भी पढ़े: ‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़: किसानों की जंग में भिड़ेंगे दो जॉली, कोर्टरूम में होगा बड़ा ड्रामा

Tags: Khesari Lal Yadav
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
News & Gossip

ऑस्कर विजेताओं के साथ बनी विनोद कापड़ी की नई फ़िल्म “PYRE” ( चिता )…

ऑस्कर विजेताओं की फ़िल्म “पायर” ( PYRE ) में  उत्तराखंड के “आमा-बुबू “ ऑस्कर विजेताओं के साथ बनी…

Suditi Raje 2 years ago Read
Happy Birthday Deepika Padukone: बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली क्वीन, एक्टिंग से लेकर ग्लोबल पहचान तक का शानदार सफर
News & Gossip

Happy Birthday Deepika Padukone: बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली क्वीन, एक्टिंग से लेकर…

खेल से मॉडलिंग और फिर अभिनय तक, Deepika Padukone ने मेहनत, टैलेंट और रिकॉर्डतोड़ फिल्मों के दम पर…

Suditi Raje 8 months ago Read
Shehnaaz Gill ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज GLS, शेयर किया इमोशनल पोस्ट – सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
News & Gossip

Shehnaaz Gill ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज GLS, शेयर किया इमोशनल पोस्ट – सेलेब्स और…

सपनों से सड़क तक: Shehnaaz Gill ने खरीदी लग्जरी मर्सिडीज 30 अप्रैल 2025, नई दिल्ली सिंगिंग और एक्टिंग की…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
"Unbroken: The Unmukt Chand Story" — एक सितारे की चुपचाप बीती कहानी अब पर्दे पर
“Unbroken: The Unmukt Chand Story” — एक सितारे की…
1 year ago
2
Year Ender 2025: हमले, कानूनी पचड़े और टूटते रिश्ते—इन विवादों ने सालभर Bollywood को सुर्खियों में रखा
Year Ender 2025: हमले, कानूनी पचड़े और टूटते रिश्ते—इन…
8 months ago
3
‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा धमाकेदार टीज़र
‘Jolly LLB 3’ का पहला पोस्टर जारी, कल आएगा…
1 year ago
4
Bigg Boss18: दोस्त या दुश्मन? Vivian Dsena ने रिश्तों पर उठाए सवाल
Bigg Boss18: दोस्त या दुश्मन? Vivian Dsena ने रिश्तों…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap