SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
Mrs Deshpande Review: सस्पेंस का ऐसा जाल कि पलक झपकाने का मौका नहीं, ग्रे शेड में Madhuri Dixit ने मचाया कमाल
FW Review

Mrs Deshpande Review: सस्पेंस का ऐसा जाल कि पलक झपकाने का मौका नहीं, ग्रे शेड में Madhuri Dixit ने मचाया कमाल

Suditi Raje • 19/12/2025 • 6 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Madhuri Dixit की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘Mrs Deshpande’ छह एपिसोड्स में रहस्य, ट्विस्ट और दमदार अभिनय के सहारे दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखती है।

19 दिसंबर 2025, नई दिल्ली

Madhuri Dixit की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘Mrs Deshpande’ आखिरकार 19 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। क्राइम और थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है। कुल छह एपिसोड्स वाली इस सीरीज में सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और मनोवैज्ञानिक खेल का ऐसा मेल है कि दर्शक शुरुआत से अंत तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते।

सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा प्लॉट है। आमतौर पर कातिल अपने पीछे सबूत छोड़ जाता है, लेकिन यहां कहानी थोड़ा उलट मोड़ लेती है। यहां एक ऐसा किरदार है जो खुलेआम कबूल करता है कि हत्या उसी ने की है। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न सामने आते हैं, जिससे आखिरी तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि असली कातिल आखिर है कौन।

कहानी की बात करें

कहानी मुंबई में एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक के बाद एक कत्ल कर रहा है। हत्या का तरीका हर बार एक जैसा है—रस्सी से दम घोंटना। सीरीज की शुरुआत एक्टर विराट मल्होत्रा की हत्या से होती है। केस की जांच की कमान संभालते हैं पुलिस कमिश्नर अरुण खत्री। कत्ल का पैटर्न देखते ही उनका शक सीधे हैदराबाद की जेल में बंद सीमा देशपांडे उर्फ जीनत पर जाता है, जो पिछले 25 साल से जेल में है और पुणे में आठ हत्याएं कर चुकी है।

यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है। जब जीनत को मुंबई में चल रहे इन कत्लों की खबर मिलती है, तो वह खुद इस केस को सुलझाने में मदद की पेशकश करती है। कमिश्नर उसे अनौपचारिक तौर पर जेल से बाहर लाकर एक सुरक्षित स्थान पर रखते हैं और केस की जिम्मेदारी एसीपी तेजस को सौंपते हैं। क्या ये सभी हत्याएं जीनत से जुड़ी हैं या कोई और इस खौफनाक खेल के पीछे है—यह जानने के लिए सीरीज देखना जरूरी है।

अभिनय

Madhuri Dixit ने Mrs Deshpande उर्फ जीनत के किरदार में अपने अभिनय का नया और गहरा रंग दिखाया है। ग्रे शेड में उनका प्रदर्शन सीरीज की जान है। पुलिस कमिश्नर के रोल में प्रियांशु चटर्जी संतुलित नजर आते हैं, वहीं एसीपी तेजस के किरदार में सिद्धार्थ चांदेकर सरप्राइज पैकेज साबित होते हैं। उनके किरदार की पर्सनल और प्रोफेशनल जद्दोजहद दर्शकों को प्रभावित करती है। सपोर्टिंग कास्ट में दीक्षा जुनेजा और निमिषा नायर ने ठीक-ठाक काम किया है, हालांकि कुछ जगह और गहराई की गुंजाइश दिखती है।

यह भी पढ़े: Avatar: Fire and Ash Review: भव्य विजुअल्स और शानदार तकनीक के बावजूद…

निर्देशन

नागेश कुकुनूर का निर्देशन सीरीज की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। हर एपिसोड की शुरुआत में फ्लैशबैक का इस्तेमाल कहानी को और दिलचस्प बनाता है। स्टोरीटेलिंग, स्क्रीनप्ले और टेंशन बिल्डअप में उनका अनुभव साफ नजर आता है। बतौर निर्देशक और लेखक, नागेश ने कहानी को मजबूती से पर्दे पर उतारा है।

कमियां

सीरीज में खामियां ढूंढनी हों तो शुरुआती एक-दो एपिसोड्स की धीमी गति और कुछ सीन ऐसे हैं, जहां डॉट्स कनेक्ट करने में समय लगता है। नए किरदारों की ज्यादा एंट्री के कारण शुरुआत में कनेक्ट बनने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन आगे कहानी पूरी तरह पकड़ बना लेती है।

देखें या न देखें?

अगर आप क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पसंद करते हैं, तो ‘Mrs Deshpande’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। दमदार कहानी, मजबूत निर्देशन और खासकर Madhuri Dixit का शानदार अभिनय इस सीरीज को जरूर देखने लायक बनाता है। यह ऐसी सीरीज है, जिसे देखकर आपको समय बर्बाद होने का एहसास नहीं होगा।

यह भी पढ़े: Neha Kakkar का ‘Candy Shop’ बना ट्रोलर्स का टारगेट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Tags: Madhuri Dixit Mrs Deshpande
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी
FW Review

Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की…

‘Maharani 4’ में रानी भारती इस बार बिहार से दिल्ली तक सत्ता के खेल में उतरती हैं। हुमा…

Suditi Raje 7 months ago Read
‘Parasakthi’ मूवी रिव्यू: Sivakarthikeyan की अब तक की सबसे परिपक्व और असरदार फिल्म, जो सोच को झकझोर देती है
FW Review

‘Parasakthi’ मूवी रिव्यू: Sivakarthikeyan की अब तक की सबसे परिपक्व और असरदार फिल्म, जो…

10 जनवरी 2026, नई दिल्ली सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी ‘Parasakthi’ 1960 के दशक के छात्र आंदोलन,…

Suditi Raje 5 months ago Read
“2020 दिल्ली” – आग, आंसू और सच्चाई का आईना
FW Review

Film Review : “2020 Delhi” – आग, आंसू और सच्चाई का आईना

एक ऐसी फिल्म जो सिर्फ दिखाती नहीं, महसूस कराती है दंगों का दर्द फिल्म रिव्यू: “2020 Delhi”रेटिंग: ★★★☆☆…

Hyder Ali Ashrafi 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ फेम Bhavana Sharma का बोल्ड बेज़ लुक सोशल मीडिया पर छाया, फैंस बोले – सिंप्लिसिटी में भी ग्लैमर
‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ फेम Bhavana Sharma का…
12 months ago
2
Kunal Khemu ओटीटी पर नई शुरुआत के लिए तैयार, ‘Single Papa’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Kunal Khemu ओटीटी पर नई शुरुआत के लिए तैयार,…
6 months ago
3
डॉक्यूबे पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़ इंडियन इरोटिका’ ने दिखाए परदे के पीछे का सच
डॉक्यूबे पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़…
8 months ago
4
Vikrant Massey और शनाया कपूर की 'Aankhon Ki Gustakhiyan' ने जीता दिल, एक खामोश मगर असरदार प्रेम कहानी
Vikrant Massey और शनाया कपूर की ‘Aankhon Ki Gustakhiyan’…
11 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap