SEARCH FILMIWIRE

09/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
Salakaar’ वेब सीरीज: देशभक्ति, जासूसी और सच्ची घटनाओं से भरपूर कहानी, 8 अगस्त को होगी रिलीज
Webseries

‘ Salakaar’ वेब सीरीज: देशभक्ति, जासूसी और सच्ची घटनाओं से भरपूर कहानी, 8 अगस्त को होगी रिलीज

Suditi Raje • 21/07/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

एक भारतीय जासूस की पाकिस्तान में खतरनाक घुसपैठ — सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी Salakaar

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025

अगस्त का महीना हर साल देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों और वेब सीरीज़ की बहार लेकर आता है, और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। इस साल दर्शकों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक नई वेब सीरीज़ ‘Salakaar’ मिलने वाली है, जो 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार (Jio hotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी।

सच्ची घटनाओं पर आधारित है ‘Salakaar ’

जियो हॉटस्टार की ओर से जारी किए गए इस थ्रिलर प्रोजेक्ट का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ, जो दर्शकों को एक रोमांचक जासूसी मिशन की झलक देता है। यह कहानी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है और इसका आधार सच्ची घटनाएं हैं।

टीज़र की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है जिसमें कहा जाता है — “जनरल जिया चाहता है पाकिस्तान के लिए न्यूक्लियर बम बनाना…”। इसी क्रम में हमें कुछ प्रमुख किरदारों की झलक मिलती है, जिनमें मुकेश ऋषि, नवीन कस्तुरिया, और मौनी रॉय शामिल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

अजीत डोभाल की ज़िंदगी से प्रेरित है कहानी

‘Salakaar’ की कहानी एक ऐसे भारतीय जासूस पर केंद्रित है जो पाकिस्तान में रहकर एक खुफिया मिशन को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि यह किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित है।

नवीन कस्तुरिया इस सीरीज में वही अहम किरदार निभा रहे हैं — एक पूर्व IPS अधिकारी जो अपने देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन देश में जोखिम भरे हालातों में काम करता है। उसे “तुरुप का इक्का” बताया गया है जो चालें चलता नहीं, बस खेल खत्म करता है।

दमदार स्टारकास्ट:

सीरीज़ में मौनी रॉय और नवीन कस्तुरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मुकेश ऋषि पाकिस्तान के जनरल जिया का किरदार निभा रहे हैं। उनका लुक और अंदाज़ टीज़र में काफी प्रभावशाली नजर आता है।

‘Salakaar’ एक रोमांचक देशभक्ति सीरीज है जो जासूसी, रणनीति और साहस से भरपूर है। 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर इसे देखा जा सकेगा। जो दर्शक सच्ची कहानियों और थ्रिलर के शौकीन हैं, उनके लिए यह सीरीज एक बेहतरीन तोहफा साबित हो सकती है।

Tags: Salakaar
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
OTT पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'आप जैसा कोई' से लेकर 'स्पेशल ऑप्स 2' तक होगी धमाकेदार रिलीज़
Webseries

OTT पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ‘Aap Jaisa Koi’ से लेकर ‘स्पेशल…

OTT पर हर जॉनर की होगी बौछार—रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और हॉरर का मिलेगा तगड़ा डोज़ नई दिल्ली, 7…

Suditi Raje 11 months ago Read
आधी रात का धमाका! Bigg Boss 19 में लाइव ऑडियंस ने किया पहला मिड-वीक एविक्शन
Webseries

आधी रात का धमाका! Bigg Boss 19 में लाइव ऑडियंस ने किया पहला मिड-वीक…

Bigg Boss 19 में आधी रात हुआ चौंकाने वाला मिड-वीक एविक्शन; लाइव ऑडियंस की वोटिंग से मृदुल तिवारी…

Suditi Raje 7 months ago Read
Kajol और Twinkle Khanna का नया चैट शो ‘टू मच’, 25 सितंबर से अमेज़न प्राइम पर होगा स्ट्रीम
Webseries

Kajol और Twinkle Khanna का नया चैट शो ‘टू मच’, 25 सितंबर से अमेज़न…

बेबाक क्वीन का धमाका, OTT पर पहली बार साथ आएंगी Kajol और Twinkle Khanna बॉलीवुड की दो बेबाक…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘Jabb Zodiacs Met’ में Muskan Bamne का खास अनुभव
‘Jabb Zodiacs Met’ में Muskan Bamne का खास अनुभव
4 months ago
2
Gauahar Khan बनीं दोबारा मां, जैद दरबार संग जताई खुशी – घर आया नन्हा मेहमान
Gauahar Khan बनीं दोबारा मां, जैद दरबार संग जताई…
9 months ago
3
Tu Yaa Main का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन — शनाया कपूर, आदर्श गौरव, बिजॉय नांबियार और आनंद एल राय ने बिखेरा जादू!
Tu Yaa Main का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन —…
4 months ago
4
Bigg Boss 19 में कैप्टन Mridul Tiwari का दर्द आया सामने, घरवालों से परेशान होकर फूट-फूटकर रोए
Bigg Boss 19 में कैप्टन Mridul Tiwari का दर्द…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap