SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
सोशल मीडिया की दौड़ पर करारा व्यंग्य—निहारिका साहनी की ‘Aatmaram Live’ हॉरर-कॉमेडी के ताज़ा अंदाज़ में दर्शकों को बांधती है
FW Review

सोशल मीडिया की दौड़ पर करारा व्यंग्य—निहारिका साहनी की ‘Aatmaram Live’ हॉरर-कॉमेडी के ताज़ा अंदाज़ में दर्शकों को बांधती है

Filmi Bureau • 27/11/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

सोशल मीडिया की अंधी दौड़, युवा मानसिकता और हॉरर-कॉमेडी का दिलचस्प संगम—निहारिका साहनी अपनी डेब्यू फिल्म में सीमित संसाधनों के बावजूद नया और ताज़ा कंटेंट पेश करती हैं।

27 नवंबर 2025, नई दिल्ली

युवा निर्देशक निहारिका साहनी की पहली फीचर फिल्म ‘Aatmaram Live’ इस सप्ताह चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनने की चाहत, युवाओं की बेचैनी और कंटेंट क्रिएशन की अंधी दौड़—इन सब पर एक सटीक, व्यंग्यात्मक और मनोरंजक प्रस्तुति इस फिल्म में देखने को मिलती है।

कहानी

कहानी एक संघर्षरत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की है, जो छोटे से गांव से बड़े शहर आता है, ताकि वायरल हो सके और ऑनलाइन दुनिया में अपना नाम बना सके। पिता उसकी स्थिर करियर की चाह में उसे इंजीनियरिंग करने भेजते हैं, पर युवक का मन पूरी तरह सोशल मीडिया में रम चुका है।

शहर में वह अपने दोस्त—सब्ज़ी मंडी में काम करने वाले एक खुशमिजाज़ सरदार युवक—के साथ वीडियो बनाता है, लेकिन हर बार नाकाम रहता है। कहानी मोड़ लेती है जब दोस्त के दादा जी का निधन हो जाता है और दोनों अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचते हैं। यहीं इन्फ्लूएंसर को हॉरर कंटेंट बनाने का आइडिया आता है।

वीडियो शूट करते हुए उसका पैर एक जली हुई चिता की राख पर पड़ जाता है, और थोड़ी राख उसके जूते में फंस जाती है। इसी राख के साथ उनकी जिंदगी में दाखिल होता है “Aatmaram ” — एक अदृश्य शक्ति, जिसकी मौजूदगी धीरे-धीरे उनकी जिंदगी को उलट-पुलट कर देती है। इस घटनाक्रम में एक युवती वैष्णवी, जो पहले से ही अपनी दादी के निधन से दुखी है, भी फंस जाती है।

क्या है खास

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी ताज़ा सोच और व्यंग्यात्मक अंदाज़। यह दिखाती है कि सोशल मीडिया कैसे युवाओं की सोच, व्यवहार और मानसिकता को प्रभावित कर रहा है। कई जगह फिल्म खुलकर हंसाती है, तो कई जगह सोचने पर मजबूर करती है।

निहारिका साहनी ने सीमित बजट और नई स्टारकास्ट के साथ जोखिम उठाकर एक अलग तरह की कहानी चुनी, जिसे उन्होंने ईमानदारी से पर्दे पर उतारा है। फिल्म का हॉरर-कॉमेडी ट्रीटमेंट कहीं-कहीं स्त्री फ्रेंचाइज़ी की याद दिलाता है, जहां डर और हास्य साथ-साथ चलते हैं।

फिल्म की शुरुआत भले धीमी है, लेकिन इंटरवल के बाद रफ्तार पकड़ लेती है और क्लाइमेक्स तक दर्शकों की रुचि बनाए रखती है।

तकनीकी पहलू

  • निर्देशन, लेखन व निर्माण: निहारिका साहनी
  • म्यूजिक प्रोडक्शन: अंकित दीपक तिवारी
  • मुख्य कलाकार: विट्ठल चड्ढा, आकाशदीप सिंह, अव्याना शर्मा

अंतिम फैसला

Aatmaram Live मनोरंजन से आगे बढ़कर सोशल मीडिया की अजीबोगरीब दुनिया, उसकी लत और युवाओं की सोच पर एक मजबूत टिप्पणी पेश करती है। कम बजट और नई टीम के बावजूद फिल्म अपनी मौलिकता से प्रभाव छोड़ती है।

मेकर इस फिल्म को इंटरनेशनल रिलीज़ के लिए भी तैयार कर रहे हैं, जिससे इसे और बड़ा दर्शक वर्ग मिल सकता है।

ओवरऑल — हॉरर, कॉमेडी और सोशल मीडिया सटायर का फ्रेश मिश्रण। एक बार जरूर देखने लायक।

Tags: Aatmaram Live
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Filmi Bureau

Filmi Bureau

FilmiWire Writer

Filmi Wire is a comprehensive media platform that covers the latest updates in both Bollywood and Hollywood entertainment.

You May Also Like
The Family Man 3 Review: श्रीकांत तिवारी की नई जंग रोमांचक मोड़ पर खत्म, जानें कैसा रहा मनोज बाजपेयी का धमाकेदार सीजन
FW Review

The Family Man 3 Review: श्रीकांत तिवारी की नई जंग रोमांचक मोड़ पर खत्म,…

‘The Family Man 3’ में श्रीकांत तिवारी एक नए मिशन और नए दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं।…

Suditi Raje 12 months ago Read
Film Review : Navras Katha Collage - अद्भुत, बेहतरीन और संदेश देने वाली प्रस्तुति
FW Review

Film Review : Navras Katha Collage – अद्भुत, बेहतरीन और संदेश देने वाली प्रस्तुति

    FILM REVIEW : Navras Katha Collage RATING – 4..5 Critic’s Rating: 4.5 फिल्म किस बारे में…

Filmi Bureau 2 years ago Read
Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि दिल जीत ले!
FW Review

Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि दिल जीत ले!

                      Lucky Bhaskar Review : हर भारतीय ने…

Filmi Bureau 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगले एपिसोड्स में खुलेंगे बड़े राज, किसकी जिंदगियाँ बदलेंगी?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगले एपिसोड्स में खुलेंगे…
2 years ago
2
Did Pak declare Salman Khan a terrorist over Baloch remark
Salman Khan: ‘भाईजान’ बने पाकिस्तान के लिए ‘वॉन्टेड’ —…
1 year ago
3
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी Hot फ्लैश!
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी…
1 year ago
4
Rani Mukerji Returns with ‘Mardaani 3’, Set to Reprise Her Fierce Action Avatar Once Again
Rani Mukerji की वापसी ‘Mardaani 3’ के साथ, एक…
2 years ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap