SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
‘Son of Sardar 2’ Review: रवि किशन ने समेटा शो, अजय देवगन फीके, कहानी अधपकी और ह्यूमर अधूरा
FW Review

‘Son of Sardar 2’ Review: रवि किशन ने समेटा शो, अजय देवगन फीके, कहानी अधपकी और ह्यूमर अधूरा

Suditi Raje • 01/08/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

13 साल बाद लौटा ‘Son of Sardar 2’, पर इस बार छा गए रवि किशन, अजय हुए फीके

रेटिंग: ⭐⭐ (2/5)

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025

2012 में आई अजय देवगन की फिल्म Son of Sardar को दर्शकों ने मनोरंजन के नजरिए से सराहा था। अब 13 साल बाद उसी नाम का सीक्वल Son of Sardar 2 सिनेमाघरों में आया है, लेकिन इसका पहली फिल्म से कोई सीधा संबंध नहीं है। अजय देवगन एक बार फिर पंजाबी किरदार में हैं, मगर इस बार बाजी किसी और के हाथ लगी है—नाम है रवि किशन।

कहानी क्या है?


फिल्म की कहानी जस्सी (अजय देवगन) की है, जो पंजाब में अपनी मां के साथ रहता है और पत्नी डिंपल (नीरू बाजवा) के पास लंदन जाने के लिए वीजा लगने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही वह लंदन पहुंचता है, डिंपल उससे तलाक और प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग लेती है। वहीं दूसरी ओर राबिया (मृणाल ठाकुर) और उनके साथी—दानिश (चंकी पांडे), गुल (दीपक डोबरियाल), महवश (कुब्रा सैत) और सबा (रोशनी वालिया)—भी लंदन में रहते हैं। जस्सी की इनसे मुलाकात होती है और सभी मिलकर राजा (रवि किशन) के परिवार से कैसे जुड़ते हैं, यही फिल्म का कथानक है।

एक्टिंग और किरदारों की बात


अजय देवगन अपने पुराने ढर्रे पर ही चलते नजर आते हैं—ना कुछ नया, ना कुछ एक्साइटिंग। मृणाल ठाकुर की एंट्री ज़ोरदार गालियों के साथ होती है, मगर बाद में उनका परफॉर्मेंस थोड़ा संतुलित हो जाता है।

फिल्म की असली जान बनकर उभरते हैं रवि किशन।
उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि दर्शक संजय दत्त की कमी नहीं महसूस करते। उनका बिहारी अंदाज़ पंजाबी किरदार में खूब फबता है और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़े: Dhadak 2 Review:: जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर चोट करती है फिल्म, लेकिन गहराई की कमी महसूस होती है

मुकुल देव और विंदू दारा सिंह (टोनी-टीटू) ने छोटे मगर प्रभावशाली किरदार निभाए हैं, जबकि दिवंगत मुकुल देव को बड़े सादगी से पर्दे पर देखकर दिल छूता है।

चंकी पांडे और कुब्रा सैत फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी साबित होते हैं। दीपक डोबरियाल जैसे उम्दा अभिनेता को जिस तरह से इन कमजोर किरदारों के बीच फंसा दिया गया, वो वाकई निराशाजनक है, हालांकि उन्होंने पूरी शिद्दत से अपनी भूमिका निभाई है।

निर्देशन


विजय कुमार अरोड़ा, जिन्होंने हरजीता जैसी पुरस्कार विजेता पंजाबी फिल्म बनाई है, इस फिल्म में उलझे हुए नजर आए। उन्होंने इतनी बड़ी स्टारकास्ट को तो समेट लिया लेकिन कहानी और स्क्रिप्ट पर पकड़ नहीं बना सके। फिल्म में बार-बार भारत-पाक एंगल को जबरन लाकर तालियां बटोरने की कोशिश की गई है, मगर इससे कहानी और ज्यादा बिखरती चली जाती है।

फिल्म की टोन पूरी तरह स्पष्ट नहीं है—कभी सेंसलेस कॉमेडी, तो कभी जबरन भावनात्मक ड्रामा, तो कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ट्रैक—यह सब मिलाकर फिल्म को दिशाहीन बना देता है।

संगीत


गाने न तो याद रह जाते हैं और न ही सिचुएशन के अनुसार फिट बैठते हैं। ‘पहला तू.. दूजा तू..’ गाना विदेशी बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स के बीच इतना बेमेल लगता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाए। हां, ओरिजिनल फिल्म का टाइटल सॉन्ग कुछ हद तक राहत देता है।

फाइनल वर्डिक्ट: देखना चाहिए या नहीं?


अगर आप दिमाग घर पर छोड़कर सिर्फ हंसी-मजाक के लिए थिएटर जाना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है। कुछ सीन में सीटियां और तालियां जरूर सुनने को मिलेंगी। पर अगर आप कंटेंट की तलाश में हैं, तो निराशा हाथ लगेगी।

परिवार के साथ देखने का फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पैरेंट्स और बच्चे कितने मॉडर्न हैं, क्योंकि फिल्म में कई बार डबल मीनिंग और हल्के अश्लील संवाद हैं।

एक सलाह: फिल्म खत्म होते ही सीट से न उठें, क्रेडिट सीन से पहले एक मजेदार कैमियो आपका इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़े: अहान पांडे ने ‘Saiyaara’ से किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही दिन 21 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Tags: Son of Sardar 2
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
'Sitaare Zameen Par' Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan की वापसी, लेकिन लंबाई और उपदेशात्मक लहज़ा बना कमजोरी
FW Review

‘Sitaare Zameen Par’ Review: भावनाओं से भरी Aamir Khan की वापसी, लेकिन लंबाई और…

हीरो वो नहीं जो बचाता है, हीरो वो जो समझता है – Aamir Khan की फिल्म “Sitaare Zameen…

Suditi Raje 1 year ago Read
Jatadhara Review: पौराणिक रहस्यों और आधुनिक तर्क के बीच बुनी रहस्यमयी कहानी, सोनाक्षी-सुधीर की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल
FW Review

Jatadhara Review: पौराणिक रहस्यों और आधुनिक तर्क के बीच बुनी रहस्यमयी कहानी, सोनाक्षी-सुधीर की…

‘Jatadhara’ में निर्देशक वेंकट कल्याण ने आस्था और विज्ञान के टकराव को रोमांचक अंदाज़ में पेश किया है।…

Suditi Raje 11 months ago Read
Shahid Kapoor की ‘Deva’ का धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन दर्शकों पर छोड़ी गहरी छाप!
FW Review

Shahid Kapoor की ‘Deva’ का धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन दर्शकों पर छोड़ी गहरी…

‘Deva’ में Shahid Kapoor का इंटेंस लुक और शानदार एक्शन 31 जनवरी 2025, नई दिल्ली Shahid Kapoor की…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
कोर्ट केस के बीच ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज का खुलासा! Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर अब इस दिन होगी स्ट्रीम
कोर्ट केस के बीच ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज…
5 months ago
2
Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर गूंज को समर्पित एक भावपूर्ण संध्या
Sur Jyotsna awards : विरासत, साधना और सुरों की अमर…
5 months ago
3
क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors और Virtual Celebrities का भविष्य
क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI…
3 months ago
4
‘Anupama’ और ‘Tulsi’ की जुगलबंदी: अफवाहों पर लगा ब्रेक, टीवी की दो पावरफुल बहुओं की जोड़ी आई साथ
‘Anupama’ और ‘Tulsi’ की जुगलबंदी: अफवाहों पर लगा ब्रेक,…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap