Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट: स्टाइलिश फोटोशूट के साथ शेयर किया मदरहुड…

Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट: स्टाइलिश फोटोशूट के साथ शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर

स्टाइलिश फोटोशूट के ज़रिए Sonam Kapoor ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद बॉलीवुड सितारों और फैन्स ने प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

20 नवंबर 2025, नई दिल्ली

बॉलीवुड फैशन आइकन Sonam Kapoor ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। सोनम ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटोशूट पोस्ट किया, जिसमें वह गुलाबी फॉर्मल आउटफिट में नजर आईं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने सिर्फ एक शब्द लिखा— “मां”, और उसके साथ एक किस इमोजी जोड़कर अपनी खुशी बयां की।

सेलेब्स ने बरसाईं शुभकामनाएँ

जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और फैन्स ने वाहवाही और बधाइयों की लाइन लगा दी। परिणीति चोपड़ा ने “बधाई हो” लिखकर अपनी खुशी जताई, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने सोनम को हार्दिक शुभकामनाएँ भेजीं।
Sonam Kapoor के पति आनंद आहूजा ने भी मज़ेदार अंदाज़ में कमेंट किया— “डबल ट्रबल”
करीना कपूर ने कपल को प्यार भरा मैसेज भेजा, और शनाया कपूर व भूमि पेडनेकर ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जताई।

यह भी पढ़े: Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने साझा की बेटे ‘नीर’ की पहली…

Sonam Kapoor–आनंद की खूबसूरत जर्नी

Sonam Kapoor और आनंद की जोड़ी हमेशा से लोगों का ध्यान खींचती रही है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने मई 2018 में शादी रचाई थी। अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में है।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो Sonam Kapoor ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज़ फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था।
जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म बैटल फॉर बिटोरा में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: Kamini Kaushal: चेतन आनंद की फिल्म से की शुरुआत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक निभाया सफर—कैसा रहा ये लंबा करियर?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *