SEARCH FILMIWIRE

08/06/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मकार Melwyn Williams का बड़ा… Khalnayak 2 : 4000 कैदियों की असली कहानी से जन्मी… अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’… टॉम हॉलैंड ने ‘Spider-Man: Brand New Day’ के सेट की… Alaya F के सुपर सिजलिंग लेदर लुक ने इंटरनेट पर… EXCLUSIVE: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘The Immortals of Meluha’ में…
News & Gossip

विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने लॉन्च किया भारत का नया टीन बॉय बैंड- ‘Outstation’

Khushi Sikarwar • 09/07/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

ग्लोबल हिटमेकर सावन कोटेचा ने रिपब्लिक रिकॉर्ड्स और यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर पेश किया भारत का पहला इंटरनेशनल लेवल का टीन बॉय बैंड

प्रयागराज, जुलाई 2025

इंटरनेशनल अवॉर्ड विनिंग सॉन्गराइटर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर सावन कोटेचा के म्यूज़िक लेबल, विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने आज रिपब्लिक रिकॉर्ड्स और यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर ‘Outstation’ नाम से एक नया टीनएज बॉय बैंड लॉन्च किया है। देशभर से चुने गए पाँच लड़कों वाला यह ग्रुप भारत के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

17 से 22 साल की उम्र के इन पाँचों सदस्यों को एक बड़े नेशनल टैलेंट सर्च के ज़रिए चुना गया, जिसमें देशभर से हज़ारों युवाओं ने हिस्सा लिया था। सभी ने इस बैंड का हिस्सा बनने का सपना लेकर ऑडिशन दिए। इसके बाद 12 शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के साथ गोवा में एक महीने का ट्रेनिंग बूटकैम्प हुआ, जहाँ से आखिरकार पाँच फाइनलिस्ट्स चुने गए। अब ये पाँचों अपने म्यूज़िक, अलग-अलग शख्सियत और चार्म के साथ ऑडियंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।.

‘Outstation’ देश के अलग-अलग कोनों से पाँच जबरदस्त हुनरबाजों को एक साथ लेकर आया है। ये हैं:भुवन शेट्टी, 22 साल, उडुपी सेहेमांग सिंह, 20 साल, प्रयागराज सेमशाल शेख, 21 साल, गोवा सेकुरियन सेबेस्टियन, 20 साल, मलयाली मूल के, लेकिन दिल्ली में पले-बढ़ेशयान पत्तेम, 17 साल, हैदराबाद से, आर्मी बैकग्राउंड से

ग्लोबल हिटमेकर का नेतृत्व

इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं सावन कोटेचा, जो 17 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब नॉमिनी हैं और उन्हें कई बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स, बीएमआई अवॉर्ड्स और एएससीएपी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एड शीरन का चार्टबस्टर गाना ‘सैफायर’ लिखा है। सावन कोटेचा अब तक कई इंटरनेशनल सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें वन डायरेक्शन, द वीकेंड और एरियाना ग्रांडे जैसे कई नाम शामिल हैं।

सावन कोटेचा ने कहा, “भारत हमेशा से बेहतरीन प्रतिभाओं की धरती रहा है, लेकिन अब तक ऐसा कोई यंग पॉप ग्रुप नहीं रहा, जो देश के चार्म और डाइवर्सिटी को पूरी तरह दर्शा सके। ‘आउटस्टेशन’ के साथ हम यही बदलाव लाने जा रहे हैं।

ये पाँचों लड़के कमाल के हैं, जिनमें महज़ हुनर ही नहीं, बल्कि आज के भारत का दिल, जज़्बा और उम्मीद भी झलकती है। यह ग्रुप भारत के जुनून से भरे युवाओं के लिए बनाया गया है और हमने सोच-समझकर मेट्रो सिटीज़ से बाहर की आवाज़ों को तलाशने पर विचार किया। विकास के इस सफर में हमें उन्हें खोजने, निखारने और पूरी तरह से तैयार करने का वक्त मिला। अब ये सभी आर्टिस्ट्स भारत का नाम रोशन करेंगे।

‘Outstation’ विस्वा रिकॉर्ड्स के लिए एक साहसी और नया कदम है। फिलहाल इस लेबल के सात गाने स्पॉटीफाई ग्लोबल चार्ट्स के टॉप 25 में शामिल हैं, जो केपॉप डेमोन हंटर्स साउंडट्रैक का हिस्सा हैं। भारत में भी कोटेचा को हाल ही में एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाए गाने ‘सैफायर’ के साथ, जबरदस्त कामयाबी मिली है, जो स्पॉटीफाई इंडिया चार्ट्स में नंबर वन पर रहा।

विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया अब उभरती प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर तराशने और भारत के युवाओं की सोच और उम्मीदों को छूने वाला टीन-फोकस्ड पॉप म्यूज़िक तैयार करने पर फोकस कर रहा है।

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Khushi Sikarwar

Khushi Sikarwar

FilmiWire Writer

Khushi Sikarwar is an entertainment journalist with 3 years of experience covering Bollywood. Known for her sharp storytelling and knack for finding the latest industry news, she keeps readers up-to-date and engaged. When she's not on the job, Khushi loves escaping to the peaceful hills, finding balance away from the lively world of cinema.

You May Also Like
डॉक्यूबे पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़ इंडियन इरोटिका’ ने दिखाए परदे के पीछे का सच
News & Gossip

डॉक्यूबे पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़ इंडियन इरोटिका’ ने दिखाए परदे…

नई दिल्ली, आईएन10 मीडिया नेटवर्क के वैश्विक डॉक्यूमेंट्री प्लेटफ़ॉर्म डॉक्यूबे ने अपनी नई और साहसिक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी…

Filmi Bureau 8 months ago Read
Coolie vs War 2: चौथे दिन किसने मारी बाजी, रजनीकांत या ऋतिक रोशन?
News & Gossip

Coolie vs War 2: चौथे दिन किसने मारी बाजी, रजनीकांत या ऋतिक रोशन?

Coolie ने चार दिनों में छुआ 193 करोड़ का आंकड़ा, War 2 रुकी 173 करोड़ पर 18 अगस्त…

Suditi Raje 10 months ago Read
Vidhu Vinod Chopra ने दिए '3 Idiots ' और 'Munna Bhai 3' पर संकेत, जल्द आएंगे सीक्वल्स
News & Gossip

Vidhu Vinod Chopra ने दिए ‘3 Idiots ‘ और ‘Munna Bhai 3’ पर संकेत,…

Vidhu Vinod Chopra के वर्कशॉप से जल्द आएंगे धमाकेदार सीक्वल्स 21 दिसंबर 2024, नई दिल्ली फिल्म निर्माता-निर्देशक Vidhu…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी Hot फ्लैश!
Nora Fatehi की No-Caption पोस्ट ने Internet को दी…
12 months ago
2
जब एक्टर ने बोले सिर्फ 638 शब्द और कमाए 100 million dollars — जानिए कौन है ये superstar
जब एक्टर ने बोले सिर्फ 638 शब्द और कमाए…
1 year ago
3
Achyut Potdar: सेना से प्रोफेसर और फिर बॉलीवुड तक का सफर, 90 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा
Achyut Potdar: सेना से प्रोफेसर और फिर बॉलीवुड तक…
10 months ago
4
The Punisher: One Last Kill First Reactions – जॉन बर्नथल की वापसी ने मचाया धमाल, शुरुआती रिएक्शंस ने बढ़ाया क्रेज
The Punisher: One Last Kill First Reactions – जॉन…
4 weeks ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (422)
  • Bollywood (168)
  • FW Review (102)
  • Webseries (83)
  • Tv (53)
  • Hollywood (48)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (24)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap