SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
Border 2 ट्रेलर : सनी देओल के दमदार अंदाज ने जीता दिल, फैंस बोले- बचपन की यादें ताजा हो गईं
News & Gossip

Border 2 ट्रेलर : सनी देओल के दमदार अंदाज ने जीता दिल, फैंस बोले- बचपन की यादें ताजा हो गईं

Suditi Raje • 16/01/2026 • 8 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘Border 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सनी देओल के दमदार अंदाज ने फैंस को पुरानी यादों में लौटा दिया।

16 जनवरी 2026, नई दिल्ली

गुरुवार को रिलीज हुआ फिल्म ‘Border 2’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। देशभक्ति से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर सनी देओल को उनके पुराने जोशीले अंदाज में देखकर फैंस काफी भावुक नजर आए और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी।

ट्रेलर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ऑफिसर्स के रूप में दिखाया गया है। सभी कलाकारों की झलक ने दर्शकों पर असर छोड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सनी देओल की हो रही है। उनकी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी ने फैंस को 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘Border’ की याद दिला दी।

यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “सनी देओल स्क्रीन पर ईमानदारी से एक्टिंग करते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “उनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी उतनी ही सॉलिड है।” कई लोगों ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “वक्त बदला है, जज्बात नहीं।” हालांकि कुछ यूजर्स ने फिल्म के VFX को लेकर हल्की असहमति भी जताई।

ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में खूब जंचे हैं, जबकि वरुण धवन और अहान शेट्टी के अभिनय को भी सराहा जा रहा है। हाल ही में ट्रोल हुए गाने ‘संदेसे आते हैं’ के बाद अब ट्रेलर में वरुण की परफॉर्मेंस ने फैंस का भरोसा जीत लिया है।

फिल्म की कहानी 1991 में हुई भारत-पाकिस्तान जंग से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और जज्बे को दिखाया जाएगा। निर्देशन किया है अनुराग सिंह ने और फिल्म को प्रोड्यूस किया है जेपी दत्ता ने।

‘Border 2’ में सोनम बाजवा, मेधा राना, आन्या सिंह और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ट्रेलर में जवानों की निजी जिंदगी और उनके इमोशंस की झलक भी देखने को मिलती है।

फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे साल 2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज माना जा रहा है। फिलहाल ट्रेलर ने इतना साफ कर दिया है कि फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

Tags: border 2
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
India Concerts 2026: Shakira, Kanye West, Calvin Harris से लेकर Scorpions तक – डेट, टिकट और शहरों की पूरी जानकारी
News & Gossip

India Concerts 2026: Shakira, Kanye West, Calvin Harris से लेकर Scorpions तक – डेट,…

India Concerts 2026: जब दुनिया के सुपरस्टार्स भारत में करेंगे धमाका भारत का लाइव म्यूजिक सीन अब एक…

Filmi Bureau 6 months ago Read
Dhurandhar ट्रेलर रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और अर्जुन रामपाल की खौफनाक एंट्री ने जीता दिल
News & Gossip

Dhurandhar ट्रेलर रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और अर्जुन रामपाल की खौफनाक एंट्री…

Dhurandhar का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाका, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के…

Suditi Raje 10 months ago Read
Happy Birthday Deepika Padukone: बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली क्वीन, एक्टिंग से लेकर ग्लोबल पहचान तक का शानदार सफर
News & Gossip

Happy Birthday Deepika Padukone: बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली क्वीन, एक्टिंग से लेकर…

खेल से मॉडलिंग और फिर अभिनय तक, Deepika Padukone ने मेहनत, टैलेंट और रिकॉर्डतोड़ फिल्मों के दम पर…

Suditi Raje 9 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि दिल जीत ले!
Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि…
2 years ago
2
Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री ने जीता दिल, 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की…
1 year ago
3
Akshay Kumar की धमाकेदार फिल्म ‘Housefull 5’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रिपल जॉली और मर्डर मिस्ट्री ने मचाया धमाल!
Akshay Kumar की धमाकेदार फिल्म ‘Housefull 5’ का ट्रेलर…
1 year ago
4
‘Jewel Thief – The Heist Begins’ में सैफ का धमाका, हाई-टेक चोरी की कहानी का ट्रेलर रिलीज
‘Jewel Thief – The Heist Begins’ में सैफ का…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap