SEARCH FILMIWIRE

07/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Shah Rukh Khan हेक्टिक शूटिंग शेड्यूल के बीच पहुंचे राष्ट्रपति भवन, 'जवान' के लिए हासिल किया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
News & Gossip

Shah Rukh Khan हेक्टिक शूटिंग शेड्यूल के बीच पहुंचे राष्ट्रपति भवन, ‘जवान’ के लिए हासिल किया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

Filmi Bureau • 23/09/2025 • 12 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच Shah Rukh Khan की राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शिरकत, ‘जवान’ के लिए लिया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म ‘जवान’ (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अब तक शाहरुख ने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और देश-विदेश में कई बड़े पुरस्कार जीते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार उनके नाम हुआ है। उनके फैंस भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘किंग खान’ को यह सम्मान मिला है।

हालांकि Shah Rukh Khan पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं, मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है। इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है। लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है।

Shah Rukh Khan फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया लेते हुए अपना बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड खुद लिया है। बता दें कि अवॉर्ड लेने के तुरंत बाद वह शूटिंग पर लौट गए, जो उनके काम के लिए समर्पण और इस सम्मान की अहमियत को खुबसूरती से दिखाता है।

‘जवान’ में Shah Rukh Khan की परफॉर्मेंस शानदार थी, और यह सम्मान वाकई सही मायनों में उनके हक का था। एटली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदारों में थे। शाहरुख का फिल्म में प्रदर्शन दर्शकों ही नहीं बल्कि आलोचकों द्वारा भी खूब सराहा गया है।

फिल्मों की बात करें तो Shah Rukh Khan ने हाल ही में अपने बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी डेब्यू वेब सीरीज द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड में एक खास कैमियो किया है। जबकि दूसरी तरफ वह अपनी अगली बड़ी फिल्म किंग के लिए तैयार हो रहे हैं, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। साथ ही शाहरुख फिर से दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। किंग साल 2026 में रिलीज होने वाली है और फैंस इसमें शाहरुख को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Filmi Bureau

Filmi Bureau

FilmiWire Writer

Filmi Wire is a comprehensive media platform that covers the latest updates in both Bollywood and Hollywood entertainment.

You May Also Like
News & Gossip

अक्षरा सिंह और सृष्टि पाठक ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ पर्व, सोशल मीडिया…

छठ पर्व ने फिर जगाई प्रकृति और सूर्य उपासना की भावना, घर-घर में गूंजे भक्ति गीत। 28 अक्टूबर…

Suditi Raje 10 months ago Read
Shah Rukh Khan, Kareena Kapoor, Shahid Kapoor और अन्य सितारे पहुंचे Dhirubhai Ambani स्कूल के एनुअल डे पर
News & Gossip

Shah Rukh Khan, Kareena Kapoor, Shahid Kapoor और अन्य सितारे पहुंचे Dhirubhai Ambani स्कूल…

  View this post on Instagram   A post shared by SRK VIBE (@_srkvibe2.0) गुरुवार शाम, मुंबई के…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
Golmaal 5 में शरमन जोशी की वापसी पक्की, वसूली भाई ने दी बड़ी अपडेट
News & Gossip

Golmaal 5 में शरमन जोशी की वापसी पक्की, वसूली भाई ने दी बड़ी अपडेट

मुकेश तिवारी ने ‘Golmaal 5’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शरमन जोशी की वापसी कंफर्म की…

Suditi Raje 8 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि दिल जीत ले!
Lucky Bhaskar Review : ठगी का ऐसा प्यार कि…
2 years ago
2
अक्षरा सिंह और सृष्टि पाठक ने श्रद्धा के साथ…
10 months ago
3
Vikrant Massey और शनाया कपूर की 'Aankhon Ki Gustakhiyan' ने जीता दिल, एक खामोश मगर असरदार प्रेम कहानी
Vikrant Massey और शनाया कपूर की ‘Aankhon Ki Gustakhiyan’…
1 year ago
4
Stranger Things 5 Review: वेकना की हार, इलेवन का नया सफर और 10 साल की यादों को मिला भावुक अंत
Stranger Things 5 Review: वेकना की हार, इलेवन का…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap