SEARCH FILMIWIRE

09/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Shefali Jariwala नहीं रहीं: 'कांटा लगा गर्ल' का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
News & Gossip

Shefali Jariwala नहीं रहीं: ‘कांटा लगा गर्ल’ का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Suditi Raje • 28/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

‘कांटा लगा गर्ल’ Shefali Jariwala का अंत दिल दहला देने वाला, सोशल मीडिया पर भावुक विदाई

नई दिल्ली, 28 जून 2025

टीवी और म्यूजिक वीडियो की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और डांसर Shefali Jariwala का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं Shefali Jariwala की उम्र मात्र 42 साल थी। इस खबर से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके लाखों फैंस भी सदमे में हैं।

Shefali Jariwala को शुक्रवार रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों के साथ अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अचानक मौत से मचा हड़कंप


फिटनेस फ्रीक मानी जाने वाली Shefali Jariwala के अचानक हुए निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार है। उनके घर फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़े: “Maa” Review: Kajol की फिल्म ‘Maa’ बनी हॉरर सिनेमा का नया मील का पत्थर, थिएटर में देखने लायक अनुभव

बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर


Shefali Jariwala के निधन पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। अभिनेता एली गोनी ने “RIP” लिखते हुए अपनी संवेदना जाहिर की, वहीं राजीव अदातिया ने लिखा, “यह बहुत दुखद है।” दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्स पर लिखा, “अब भी यकीन नहीं हो रहा कि शेफाली हमारे बीच नहीं रहीं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करियर की शुरुआत और प्रसिद्धि


गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी Shefali Jariwala ने 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से अपार लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया। 2019 में उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भाग लिया था, जहां उनकी फिटनेस और साफगोई ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

निजी जीवन में उतार-चढ़ाव


Shefali Jariwala की शादी पहले म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में टीवी एक्टर पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की, जो एक खुशहाल दंपती के रूप में सोशल मीडिया पर भी छाए रहते थे।

View this post on Instagram

A post shared by Aks (@mera_aks2020)

मौत के बाद की हलचल


Shefali Jariwala के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खासकर हिंदुस्तानी भाऊ के साथ रक्षाबंधन की तस्वीरें, जिन्हें शेफाली ने भाई माना था। वहीं पति पराग त्यागी का अस्पताल से बाहर आते वक्त भावुक वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Shefali Jariwala का यूं अचानक चला जाना इंडस्ट्री और फैन्स के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी यादें और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा याद किए जाएंगे। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतज़ाम: 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

Tags: Shefali Jariwala
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
US Cranberries ने Global Brand Ambassador Chef Vikas Khanna के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया
News & Gossip

US Cranberries ने Global Brand Ambassador Chef Vikas Khanna के साथ विशेष कार्यक्रम का…

हाल ही में Chef Vikas Khanna को Global Brand Ambassador घोषित करने के बाद, The Cranberry Institute के…

Khushi Sikarwar 7 months ago Read
‘Mardaani 3’ में Rani Mukerji की वापसी, 2026 में होगी फिल्म की रिलीज!
Bollywood

‘Mardaani 3’ में Rani Mukerji की वापसी, 2026 में होगी फिल्म की रिलीज!

Rani Mukerji के फैंस के लिए खुशखबरी: ‘Mardaani 3’ का पोस्टर हुआ जारी 13 दिसंबर 2024 , नई…

Suditi Raje 2 years ago Read
Vicky Kaushal की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री? सामने आया सच, फैंस को लग सकता है झटका!
News & Gossip

Vicky Kaushal की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री? सामने आया सच, फैंस को लग…

YRF से नहीं बल्कि अपने दम पर धमाका करने को तैयार हैं Vicky Kaushal नई दिल्ली, 12 जून…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Ikkis Movie Review: शहादत, संवेदना और सवालों से भरी ‘Ikkis’, धर्मेंद्र का अभिनय रुलाता है, अगस्त्य नंदा ने छोड़ी मजबूत छाप
Ikkis Movie Review: शहादत, संवेदना और सवालों से भरी…
8 months ago
2
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: जुनून, सस्पेंस और रोमांच की वापसी!
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: जुनून, सस्पेंस और रोमांच…
2 years ago
3
Rahu–Ketu टीजर लॉन्च: वरुण–पुलकित की मस्त जोड़ी फिर लौटी, अमित सियाल का धमाकेदार नेगेटिव अवतार बना आकर्षण
Rahu–Ketu टीजर लॉन्च: वरुण–पुलकित की मस्त जोड़ी फिर लौटी,…
10 months ago
4
टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar को स्टेज 2 का लिवर कैंसर, फैंस और सेलेब्स ने जताई चिंता और समर्थन
टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar को स्टेज 2 का लिवर…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap