SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास के बाद पहुंचे वृंदावन, लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन
News & Gossip

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास के बाद पहुंचे वृंदावन, लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

Suditi Raje • 13/05/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

वृंदावन में दिखे Virat Kohli और अनुष्का, लिया स्वामी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

13 मई 2025 , नई दिल्ली

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli  ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन का दौरा किया। इस दौरान दोनों ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत स्वामी प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

Virat Kohli और अनुष्का लंबे समय से स्वामी प्रेमानंद महाराज के अनुयायी माने जाते हैं और वे अक्सर वृंदावन के इस पवित्र स्थल पर देखे जाते हैं। Virat Kohli का यह दौरा उनके भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है, खासकर ऐसे समय में जब उन्होंने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर पर विराम लगाया है।

पहले भी ले चुके हैं आशीर्वाद


यह पहला मौका नहीं है जब Virat Kohli और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले भी जब-जब Virat Kohli के करियर में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव के पल आए, वे अनुष्का के साथ स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और मानसिक शांति के लिए उनका आशीर्वाद लिया। पिछली बार जब वे वृंदावन आए थे, तब उनके साथ उनका बेटा वामिका और बेटा अकाय भी थे। उसी दौरान अकाय की पहली झलक दुनिया को देखने को मिली थी।

Virat Kohli and Anushka Sharma in Vrindavan🤩 pic.twitter.com/0qQw0t6hN2

— CHIKU JI❤️💫 (@MaticKohli251) May 13, 2025

Virat Kohli  का टेस्ट करियर


36 वर्षीय Virat Kohli  ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। शुरुआत में उन्हें संघर्ष करना पड़ा और पहले दौरे पर सिर्फ 76 रन ही बना सके। लेकिन उन्होंने अपने जुझारूपन और अनुशासन के दम पर खुद को एक सफल टेस्ट बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया।

अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर में Virat Kohli ने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में वह चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) हैं।

Virat Kohli का पहला टेस्ट शतक 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में आया था, जहां उन्होंने 213 गेंदों पर 116 रन की शानदार पारी खेली थी।

यह भी पढ़े: ‘Metro… इन दिनों’ : प्यार, किस्मत और सिटी लाइफ की अनोखी कहानी

🚨HIT THE LIKE BUTTON IF YOU LOVE VIRUSHKA ❤

Virat Kohli and Anushka Sharma visit Premanand Ji Maharaj in Vrindavan. ❤️

Last time he visted,mahraj said,
" Sanyaas lelo "#ViratKohli𓃵 #ViratKohli #AnushkaSharmapic.twitter.com/x2AnJA2jtA pic.twitter.com/hvghAHcmyP

— 🧢1⃣0⃣ (@CapXSid) May 13, 2025

अनुष्का शर्मा ने लिखा भावुक संदेश


Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पति के संघर्ष और समर्पण को सलाम किया।

अनुष्का ने Virat Kohli की एक तस्वीर के साथ लिखा:
“वे आंसू जो तुमने कभी नहीं दिखाए, वे आंसू जो तुमने अकेले में बहाए, वे आंसू जो तुमने कभी नहीं दिखाए…”

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने Virat Kohli  को हर उस संघर्ष के दौर में देखा है, जहां उन्होंने बिना शिकायत के खुद को साबित किया। अनुष्का ने Virat Kohli को अपना ‘घर’ बताया और कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि विराट उनके जीवनसाथी हैं।

Virat Kohli का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत है। उनके द्वारा मैदान पर दिखाई गई ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं वृंदावन की उनकी यह यात्रा यह बताती है कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी मानसिक शांति और अध्यात्म का सहारा कितना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें :- बड़े परदे पर फ्लॉप, लेकिन OTT पर मचा रही है धूम

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Vijay Varma का मजेदार अंदाज: मजनू भाई की आइकॉनिक पेंटिंग को बताया बॉलीवुड की सबसे बड़ी कला
News & Gossip

Vijay Varma का मजेदार अंदाज: मजनू भाई की आइकॉनिक पेंटिंग को बताया बॉलीवुड की…

Vijay Varma का नया अंदाज, मजनू भाई की पेंटिंग संग शेयर की मजेदार तस्वीरें 04 सितंबर 2025, नई…

Suditi Raje 1 year ago Read
अहान पांडे ने 'Saiyaara' से किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही दिन 21 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
News & Gossip

अहान पांडे ने ‘Saiyaara’ से किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही दिन 21 करोड़ की…

2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी ‘Saiyaara’, सिर्फ ‘छावा’ से पीछे नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025 बॉलीवुड…

Suditi Raje 1 year ago Read
Sunny Deol की फिल्म 'Jaat' की ओटीटी पर एंट्री, जानिए कब और कहां देख सकेंगे
News & Gossip

Sunny Deol की फिल्म ‘Jaat’ की ओटीटी पर एंट्री, जानिए कब और कहां देख…

राणातुंगा से भिड़ेगा Jaat, ओटीटी पर लौटेगा Sunny Deol का एक्शन अवतार 16 मई 2025 , नई दिल्ली…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal भावुक, बोलीं- "लोगों ने कहा झूठा, मेरी सुरक्षा और कॉन्ट्रैक्ट तक छिन गया"
Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal…
1 year ago
2
‘Border 2’ का ‘Ghar Kab Aaoge’ रिलीज़: फिर जिंदा हुआ ‘संदेशे आते हैं’ का जादू, सोनू निगम समेत 9 दिग्गजों की भावनात्मक पेशकश
‘Border 2’ का ‘Ghar Kab Aaoge’ रिलीज़: फिर जिंदा…
10 months ago
3
'Saiyaara' ट्रेलर रिलीज़: Mohit Suri की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में दिखी इमोशंस और जुनून की तगड़ी झलक, अहान पांडे और अनीत पड्डा का दमदार डेब्यू
‘Saiyaara’ ट्रेलर रिलीज़: Mohit Suri की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म…
1 year ago
4
‘Mr. India’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं Imran Khan, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
‘Mr. India’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं Imran Khan,…
7 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap