SEARCH FILMIWIRE

05/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो राजकुमार राव
FW Review

राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने कॉमेडी और इमोशन से मारी बाजी!

Suditi Raje • 11/10/2024 • 2 years ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

90 के दशक की यादों से भरी कहानी: क्या विक्की का राज उजागर होगा?

11 October 2024

आजकल ट्रेलर देखकर फिल्म की क्वालिटी का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। कई बार ट्रेलर इतना शानदार होता है कि लगता है फिल्म भी दमदार होगी, लेकिन असल फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के ट्रेलर ने भी मुझे यही महसूस करवाया था कि यह फिल्म कुछ खास नहीं होगी, आएगी और चली जाएगी। मगर जब फिल्म देखी, तो मेरा अनुमान गलत साबित हुआ। फिल्म देखने से पहले कोई खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब सिनेमाघर से बाहर निकला तो फिल्म के कई पंच याद कर हंसने लगा। यह ‘स्त्री 2’ के बाद राजकुमार राव की एक और बेहतरीन फिल्म हो सकती है, जिसमें कॉमेडी के साथ इमोशन का भी जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला।

कहानी


फिल्म की कहानी 90 के दशक की है। विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) ऋषिकेश में बचपन के दोस्त होते हैं, जिनके परिवारों के बीच भी अच्छे संबंध हैं। दोनों की शादी हो जाती है, और परिवार की ओर से उन्हें वैष्णो देवी जाने के लिए कहा जाता है, मगर विक्की विद्या को गोवा हनीमून पर ले जाता है। विक्की अपनी सुहागरात को खास बनाने के लिए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। जब दोनों वापस आते हैं और वह वीडियो देखते हैं, तभी विक्की के घर चोरी हो जाती है, जिसमें वीडियो की सीडी भी चोरी हो जाती है। विक्की यह बात विद्या से छुपाता है, क्योंकि उसे डर होता है कि विद्या उसे छोड़कर चली जाएगी। इसके बाद फिल्म में कॉमेडी की एक मजेदार कड़ी शुरू होती है, जिसमें विक्की एक मर्डर केस में फंस जाता है। अब सवाल यह है कि क्या विक्की वह वीडियो वापस ला पाएगा? और क्या वह खुद को मर्डर केस में निर्दोष साबित कर पाएगा? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म की कहानी काफी दमदार है और इसमें नयापन भी है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म आपको कहीं बोर नहीं होने देगी।

यह भी पढ़े: लव कुश रामलीला में अजय देवगन रोहित शेट्टी एवं करीना कपूर करेंगी रावण का दहन

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो राजकुमार राव

फिल्म की खास बातें


फिल्म की चार दिलचस्प चीजें हैं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं। पहली बात, मल्लिका शेरावत इस फिल्म से सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और विक्की की बहन के किरदार में नजर आएंगी। दूसरी, शहनाज गिल का कैमियो इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा, और उन पर फिल्माया गया गाना ‘सजना वे सजना’ लोगों को खासा पसंद आ सकता है। तीसरी दिलचस्प बात यह है कि ‘स्त्री 2’ के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक और गाना ‘चुम्मा’ फिल्म में सुनने को मिलेगा। चौथी और आखिरी खास बात, फिल्म के एक गाने में दलेर मेहंदी का परफॉर्मेंस है, जिसमें वह अपने फेमस गाने ‘ना ना ना रे’ पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

डायरेक्शन और म्यूजिक


फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, और 90 के दशक को उन्होंने बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है। हर छोटे-छोटे डिटेल्स पर उन्होंने गहरी नजर रखी है, चाहे वह कॉस्ट्यूम हो, लोकेशन हो या फिर कलाकारों का लुक। फिल्म देखते समय आपको महसूस होगा कि आप सच में 90 के दशक में पहुंच गए हैं। फिल्म की गति पर भी खास ध्यान दिया गया है, चाहे पहला हाफ हो या दूसरा, दोनों ही बराबर मनोरंजन से भरपूर हैं। फिल्म में कॉमेडी के पंच इतने जोरदार हैं कि आप न चाहते हुए भी हंस पड़ेंगे। म्यूजिक की बात करें तो, सचिन-जिगर की जोड़ी ने संगीत में कमाल किया है। पुराने गानों को रीक्रिएट करने का तरीका शानदार है, और उन्होंने गानों की शुद्धता भी बरकरार रखी है।

यह भी पढ़े: वर्ल्डवाइड हिट, लेकिन भारत में सुस्त – एनटीआर की ‘देवरा’ का बॉक्स ऑफिस हाल

Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Chhorii 2 Review: मां-बेटी के रिश्ते और हॉरर की घुली-मिली दुनिया, नुसरत और सोहा का दमदार अभिनय
FW Review

Chhorii 2 Review: मां-बेटी के रिश्ते और हॉरर की घुली-मिली दुनिया, नुसरत और सोहा…

डर के साथ बहती ममता की नदी: ‘Chhorii 2’ में मां-बेटी की अनकही कहानी 12 अप्रैल 2025 ,…

Suditi Raje 1 year ago Read
Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की कहानी में हुमा कुरैशी की दमदार वापसी
FW Review

Maharani 4 Review: रानी भारती की ‘दिल्ली यात्रा’ – सत्ता, साज़िश और बदले की…

‘Maharani 4’ में रानी भारती इस बार बिहार से दिल्ली तक सत्ता के खेल में उतरती हैं। हुमा…

Suditi Raje 10 months ago Read
O Romeo Box Office Trend: Mixed Word of Mouth और हाई बजट से कमजोर पड़ा Momentum
FW Review

O Romeo Box Office Trend: Mixed Word of Mouth और हाई बजट से कमजोर…

ट्रेड सर्किट में क्यों चर्चा में है फिल्म O Romeo फिल्म O Romeo इन दिनों ट्रेड सर्किट में…

Hyder Ali Ashrafi 7 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
बीच बेबी Aditi Bhatia की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!
बीच बेबी Aditi Bhatia की तस्वीरों ने सोशल मीडिया…
2 years ago
2
"The Royals" का दूसरा सीज़न जल्द ही Netflix पर, पुरानी शान और नई कहानियों के साथ लौटेगा शाही ड्रामा!
“The Royals” का दूसरा सीज़न जल्द ही Netflix पर,…
1 year ago
3
‘Squid Game 3’ का टीज़र रिलीज: मौत के खेल में फिर लौटेगा गी-हुन, 27 जून को होगा प्रीमियर
‘Squid Game 3’ का टीज़र रिलीज: मौत के खेल…
1 year ago
4
Kumkum Bhagya  की 'दिया' अब नहीं रहीं, 22 साल की उम्र में निधन
Kumkum Bhagya  की ‘दिया’ अब नहीं रहीं, 22 साल…
3 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap