SEARCH FILMIWIRE

19/04/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
भव्यता का नया अध्याय: ‘Varanasi’ के सेट पर S S… Chitrangda Singh कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं Aditya Dhar क्यों बनाना चाहते हैं Ashwatthama पर फिल्म Bhooth Bangla Movie 2026: डर और रहस्य से भरी हॉरर… Bhilwara Sur Sangam 2026 का भव्य समापन, नई दिल्ली में… Varanasi vs Ramayan: 2027 की सबसे Grand फिल्म कौन होगी?
Ajay Devgn की ‘रेड 2’ का नया गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ हुआ रिलीज़, जुबिन नौटियाल की आवाज पर उठा विवाद
Bollywood

Ajay Devgn की ‘रेड 2’ का नया गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ हुआ रिलीज़, जुबिन नौटियाल की आवाज पर उठा विवाद

Suditi Raje • 19/04/2025 • 12 months ago
Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram

‘रेड 2’ का गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ यूज़र्स को नहीं आया रास, जुबिन की आवाज पर फूटा गुस्सा

19 अप्रैल 2025,नई दिल्ली

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता Ajay Devgn इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। 1 मई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में जहां एक ओर Ajay Devgn एक बार फिर ईमानदार अफसर के किरदार में दिखेंगे, वहीं दूसरी ओर इस बार उनके अपोजिट नजर आएंगी एक्ट्रेस वाणी कपूर। फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने इसका एक रोमांटिक गाना ‘तुम्हें दिल्लगी’ रिलीज़ कर दिया है, जो अब इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन गया है।

नुसरत साहब की कव्वाली का रीमेक, लेकिन नहीं मिला वही जादू?


गाना दरअसल महान सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की आइकॉनिक कव्वाली ‘तुम्हें दिल्लगी’ का रीमेक है। इसे फिल्म ‘रेड 2’ के लिए नए म्यूजिक टच के साथ गाया है सिंगर जुबिन नौटियाल ने। हालांकि, गाने के सामने आते ही यूट्यूब पर दर्शकों ने अपनी नाराजगी जताना शुरू कर दी।

जहां कुछ लोगों ने गाने को “भावनात्मक” और “रिफ्रेशिंग” बताया, वहीं बहुतों को ये रीमेक बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि जुबिन की आवाज़ नुसरत साहब की आत्मा और भावनाओं को छू नहीं पाई।

यह भी पढ़े: ‘Nikita Roy’ का फर्स्ट लुक रिलीज: Sonakshi Sinha नए रहस्य से भरपूर अवतार में, 30 मई 2025 को होगी रिलीज

सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन


यूट्यूब पर गाने के कमेंट सेक्शन में यूज़र्स ने दिल खोलकर अपनी राय दी है:

“इतनी जबरदस्त कव्वाली का सत्यानाश कर दिया,” – एक यूज़र की नाराज़गी।

“मास्टरपीस को बर्बाद मत कीजिए,” – दूसरे दर्शक का गुस्सा।

“नुसरत फतेह अली खान को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता,” – एक और कमेंट।

“उनकी आवाज़ में जो जादू था, वो किसी के बस की बात नहीं,” – एक भावुक फैन।

गौरतलब है कि इससे पहले राहत फतेह अली खान भी इस गाने को अपनी आवाज़ दे चुके हैं, और तब भी यह वर्जन लोगों को खासा पसंद आया था।

अजय बनाम रितेश – फिल्म में दिखेगा दमदार क्लैश


गाने में भले ही रोमांस की झलक हो, लेकिन फिल्म में कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। Ajay Devgn और रितेश देशमुख के बीच फिल्म में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। रितेश इस बार निगेटिव रोल में नजर आएंगे, और दोनों के बीच का आमना-सामना फिल्म का हाई पॉइंट माना जा रहा है।

वाणी और Ajay Devgn की जोड़ी पर क्या कहेंगे आप?


गाने में वाणी कपूर और Ajay Devgn की जोड़ी को स्क्रीन पर साथ देखना नया अनुभव है। कुछ फैंस को इनकी केमिस्ट्री आकर्षक लगी, तो कुछ ने इसे “असामान्य” जोड़ी बताया। हालांकि, एक बात तो साफ है – ‘रेड 2’ अपनी रिलीज़ से पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुकी है।

यह भी पढ़े: अब ट्रेन में भी मिलेगा कैश! पंचवटी एक्सप्रेस में लगा भारत का पहला ऑनबोर्ड ATM

Share: 𝎟 Facebook 𝕏 Tweet 💬 WhatsApp ✈ Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Raj Kapoor के 10 गाने जो आज भी समय के साथ ताजे रहते हैं
Bollywood

Raj Kapoor के 10 गाने जो आज भी समय के साथ ताजे रहते हैं

Raj Kapoor के 100वें जन्मदिवस पर उनकी यादगार फिल्मों और गानों का जश्न 13 दिसंबर 2024 , नई…

Suditi Raje1 year ago Read
Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan से Kiara Advani तक छाए सेलेब्स
Bollywood

Met Gala 2025: फैशन के ऑस्कर में भारतीय सितारों का जलवा, Shah Rukh Khan…

सिर्फ फैशन नहीं, पहचान भी: Met Gala 2025 में भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ की दमदार मौजूदगी 06 मई…

Suditi Raje12 months ago Read
Yash Raj Films और Mohit Suri ला रहे हैं रोमांटिक फिल्म ‘Saiyaara’, अहान पांडे और अनीत पड्डा निभाएंगे लीड रोल
Bollywood

Yash Raj Films और Mohit Suri ला रहे हैं रोमांटिक फिल्म ‘Saiyaara’, अहान पांडे…

Yash Raj Films और Mohit Suri की जोड़ी लेकर आई है नई मोहब्बत की दास्तां 22अप्रैल 2025, नई…

Suditi Raje12 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
1 year ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
11 months ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
1 year ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
1 year ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
1 year ago

People Also Watched

1
पंकज केसरी: थिएटर से लेकर साउथ फिल्मों तक, एक बहुमुखी अभिनेता की कहानी
Pankaj Keshari: थिएटर से लेकर साउथ फिल्मों तक, एक…
11 months ago
2
War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में दम, लेकिन कहानी और इमोशन में पूरी तरह फेल
War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में…
8 months ago
3
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’ का किया एलान, शशांक घोष के निर्देशन में साथ नजर आएगी Tamannaah Bhatia और जुनैद खान की जोड़ी!
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने डेट नाइट हॉरर ‘Ragini 3’…
2 months ago
4
‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में नई फैमिली की एंट्री, 17 साल बाद शो में बड़ा बदलाव, मिलेगा चार गुना मज़ा
‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में नई फैमिली की…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (411)
  • Bollywood (162)
  • FW Review (99)
  • Webseries (82)
  • Tv (47)
  • Hollywood (41)
  • HOT & Glamour (35)
  • Tollywood (31)
  • Baatacheet (23)
  • Lifestyle & Beauty (10)
  • Celebs (7)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Salman khan Dhurandhar Netflix border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun Shah Rukh Khan Hrithik Roshan
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap