SEARCH FILMIWIRE

08/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव? क्या बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार AI होगा? जानिए AI Actors…
Heer Express Movie Review: दिविता जुनेजा की डेब्यू फिल्म, परिवार संग देखने लायक साफ-सुथरी कहानी
FW Review

Heer Express Movie Review: दिविता जुनेजा की डेब्यू फिल्म, परिवार संग देखने लायक साफ-सुथरी कहानी

Suditi Raje • 16/09/2025 • 12 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Heer Express Movie Review: परिवार संग देखने लायक फिल्म, जिसमें न हिंसा है न गाली-गलौज, सिर्फ सुकून और मनोरंजन

सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज हुई निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ‘Heer Express’ लंबे समय बाद परिवार के साथ आराम से देखी जा सकने वाली फिल्मों में से एक है। एक्शन, हिंसा और गाली-गलौज से भरी फिल्मों के बीच यह फिल्म ताजगी और सुकून का अहसास कराती है। इसमें दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा नजर आते हैं, वहीं दिविता जुनेजा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है और अपने पहले ही किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कहानी

फिल्म की कहानी है हीर वालिया (दिविता जुनेजा) की, जो पंजाब में अपने मामा (गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा) के साथ रहती है। हीर घुड़सवारी से लेकर खाना बनाने और गाड़ियां ठीक करने तक हर काम में माहिर है। उसके दोनों मामा मिलकर उसकी मां प्रीत के नाम पर ढाबा, फार्म और गैराज संभालते हैं।

एक दिन ढाबे में लंदन से आई ओलिविया (सारा लॉकेट) हीर के हाथों के खाने से इतनी प्रभावित होती है कि उसे अपने इंडियन रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी लंदन में संभालने का ऑफर दे देती है। लंदन पहुंचकर हीर की मुलाकात रोहन अहूजा (प्रीत कमानी) से होती है और दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। वहीं, ओलिविया के पति टीजे (आशुतोष राणा) से मिलकर हीर रेस्टोरेंट का कामकाज संभालना शुरू करती है।

लेकिन कहानी मोड़ तब लेती है जब टीजे का गैर-जिम्मेदार बेटा बिजनेस में भारी नुकसान कर देता है और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ जाती है। अब हीर इस मुश्किल से कैसे बाहर निकलती है और क्या टीजे व हीर के बीच कोई खास रिश्ता है – यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav का बॉलीवुड डेब्यू, पहले ही गाने पर बरस रहे व्यूज और लाइक्स

अभिनय

फिल्म में सभी कलाकारों ने उम्दा काम किया है। दिविता जुनेजा का चेहरा मासूमियत से भरा है और उनका बोलने का अंदाज बेहद प्यारा लगता है। यह यकीन करना मुश्किल है कि यह उनकी पहली फिल्म है। आशुतोष राणा हमेशा की तरह दमदार और गंभीर अभिनय से प्रभावित करते हैं। गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा ने हल्के-फुल्के अंदाज में कॉमेडी का तड़का लगाया है, हालांकि कहीं-कहीं उनका अभिनय थोड़ा ओवर लग सकता है। प्रीत कमानी का काम सच्चाई और सहजता से भरा है।

निर्देशन

‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी सफल फिल्मों के बाद उमेश शुक्ला ने इस बार नई पीढ़ी के कलाकारों को मौका दिया है। उन्होंने एक साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्म पेश की है। फिल्म का पहला हिस्सा पंजाब की खूबसूरती और देसी अंदाज से भरपूर है, जबकि दूसरा हिस्सा परिवार की ताकत और देशभक्ति की भावना को सामने लाता है। हां, क्लाइमैक्स थोड़ा और मजबूत हो सकता था।

देखें या नहीं

अगर आप तेज-तर्रार और मसालेदार फिल्मों के बीच एक हल्की-फुल्की, भावनाओं से भरी और पारिवारिक फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘Heer Express’ आपके लिए सही विकल्प है। दिविता जुनेजा की यह डेब्यू फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दिल को छू जाने वाला अनुभव देती है।

यह भी पढ़े: वरुण-जाह्नवी की फिल्म ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का ट्रेलर रिलीज़, फैंस बोले– “ब्लॉकबस्टर आने वाली है”

Tags: Heer Express
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म
FW Review

Film Review Jahankilla: सपनों को साकार करने का संदेश देती है यह फिल्म

Movie   Jahankilla कलाकार: जोबनप्रीत सिंह, गुरबानी गिल, जश्न कोहली, जीत सिंह पंवार निर्देशक विकी कदम सेंसर:  U/A अवधि:…

Hyder Ali Ashrafi 2 years ago Read
Four More Shots Please 4 Review: फाइनल सीजन में भी नहीं आया नयापन, वही रिश्ते-वही ड्रामा; कुणाल रॉय कपूर बने सबसे मजबूत कड़ी
FW Review

Four More Shots Please 4 Review: फाइनल सीजन में भी नहीं आया नयापन, वही…

प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘Four More Shots Please’ का चौथा और आखिरी सीजन रिलीज हो चुका है,…

Suditi Raje 9 months ago Read
Rajkummar Rao की 'Malik': दमदार अभिनय से चमकी कहानी, लेकिन पटकथा ने किया निराश
FW Review

Rajkummar Rao की ‘Malik’: दमदार अभिनय से चमकी कहानी, लेकिन पटकथा ने किया निराश

Rajkummar Rao की आंखों से छलकता है किरदार का दर्द, पर पटकथा ने खो दी पकड़ नई दिल्ली,…

Suditi Raje 1 year ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के फैंस के लिए बड़ी खबर: आखिरी फिल्म में नजर आएंगे पॉल वॉकर, विन डीजल ने की पुष्टि
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के फैंस के लिए बड़ी खबर:…
1 year ago
2
Emraan Hashmi और यामी गौतम लेकर आ रहे हैं 'HAQ', शाह बानो की चार दशक लंबी जद्दोजहद पर आधारित फिल्म का टीज़र रिलीज
Emraan Hashmi और यामी गौतम लेकर आ रहे हैं…
12 months ago
3
Katrina Kaif Expresses Love for Vicky Kaushal with Henna Tattoo, Fans Say: "Couple Goals
Katrina Kaif ने हीना टैटू से जताया Vicky Kaushal…
1 year ago
4
Rahu Ketu Review: पौराणिक कल्पना और मॉडर्न ह्यूमर का हल्का-फुल्का मेल, पुलकित–वरुण की जोड़ी बनी फिल्म की जान
Rahu Ketu Review: पौराणिक कल्पना और मॉडर्न ह्यूमर का…
8 months ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (103)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap