SEARCH FILMIWIRE

04/11/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Music to provide hope to Bihar’s Musahar community सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘VVAAN’ का… Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने…
Sonakshi Sinha की शादी पर एक साल बाद परिवार ने तोड़ी चुप्पी, भाई लव और कुश ने दिया जवाब – जानिए क्या है सच्चाई
News & Gossip

Sonakshi Sinha की शादी पर एक साल बाद परिवार ने तोड़ी चुप्पी, भाई लव और कुश ने दिया जवाब – जानिए क्या है सच्चाई

Suditi Raje • 24/06/2025 • 1 year ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

Sonakshi Sinha-जहीर की शादी पर एक साल बाद खुलकर बोले भाई– अब खत्म होनी चाहिए अफवाहें

नई दिल्ली ,24 जून 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी को एक साल बीत चुका है, लेकिन इस शादी से जुड़ा विवाद अब तक चर्चा में बना रहा है। 23 जून 2024 को हुई इस रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान जहां कपल ने सादगी को प्राथमिकता दी, वहीं परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी तूल पकड़ गईं। खासकर यह कहा गया कि Sonakshi Sinha के भाई लव और कुश सिन्हा उनकी शादी से नदारद रहे। अब, एक साल बाद खुद Sonakshi Sinha और उनके दोनों भाइयों ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले पर सफाई दी है।

Sonakshi Sinha ने दिया अफवाहों को करारा जवाब

अपनी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपने पारिवारिक रिश्तों और शादी को लेकर उठी अफवाहों पर कहा “मैं इन झूठी बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। ऐसी अफवाहें बिना किसी आधार के उड़ती हैं और उनका कोई असर नहीं होना चाहिए।”

Sonakshi Sinha ने बताया कि वह फिल्म ‘निकिता रॉय’ में अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कुश एक बेहतरीन निर्देशक साबित हुए और सेट पर काम करना उनके लिए सहज और उत्साहजनक रहा।

सेट पर भाई-बहन के बीच कैसा रहा माहौल?

जब उनसे पूछा गया कि क्या शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कोई मनमुटाव या तकरार हुई, तो Sonakshi Sinha ने मुस्कराते हुए कहा “नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मुझे पहले थोड़ा डर था कि हम दोनों के बीच बहस हो सकती है, लेकिन सेट पर काम इतना ज्यादा होता है कि फालतू बातों के लिए वक्त ही नहीं बचता।”

यह भी पढ़े: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की पहली वेडिंग एनिवर्सरी: आठ साल की मोहब्बत, एक साल का साथ

लव सिन्हा ने दी अपनी चुप्पी की वजह

Sonakshi Sinha के बड़े भाई लव सिन्हा, जो शादी में शामिल नहीं हुए थे, अब एक साल बाद सामने आए और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने लिखा “शादी में न जाना मेरा व्यक्तिगत फैसला था। मेरे बारे में जो बातें फैलाई गईं, वे तथ्यहीन हैं। मैंने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी है और आगे भी देता रहूंगा।”

कुश सिन्हा ने बताया – शादी में थे पूरी तरह शामिल

दूसरे भाई और फिल्म निर्देशक कुश सिन्हा ने ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में साफ किया कि वे सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे और किसी भी तरह की अनबन की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा “मैं शादी में पूरी तरह शामिल था। मेरे और बहन के बीच किसी भी तरह की दूरी नहीं है। ये सारी अफवाहें बेबुनियाद हैं और न जाने कौन इन्हें हवा दे रहा है।”

अब हुई रिश्तों की सच्चाई सामने

एक साल बाद Sonakshi Sinha और उनके भाइयों की स्पष्टता से यह साफ हो गया है कि परिवार के भीतर रिश्तों में कोई कड़वाहट नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था। अफवाहों को दरकिनार करते हुए सिन्हा परिवार ने यह भी दिखा दिया है कि पारिवारिक मसले तब तक निजी ही रहने चाहिए जब तक कोई ठोस आधार न हो।

अब Sonakshi Sinha अपनी फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं, जो उनके भाई के निर्देशन में बनी है और इसे लेकर फैन्स के बीच खासा उत्साह है।

यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतज़ाम: 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

Tags: Sonakshi Sinha
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
फिल्म 'किंग' में अभिनेता Saurabh Shukla की एंट्री, निभाएंगे छोटा लेकिन खास किरदार!
News & Gossip

फिल्म ‘किंग’ में अभिनेता Saurabh Shukla की एंट्री, निभाएंगे छोटा लेकिन खास किरदार!

किंग में होगी परफॉर्मेंस की जुगलबंदी: शाहरुख़ और Saurabh Shukla एक ही फ्रेम में! 22 मई 2025 ,…

Suditi Raje 1 year ago Read
Indian Cinema ने पूरे किए 112 साल, ‘राजा हरिश्चंद्र’ से शुरू हुई सदी भर की सिनेमाई यात्रा
News & Gossip

Indian Cinema ने पूरे किए 112 साल, ‘राजा हरिश्चंद्र’ से शुरू हुई सदी भर…

फिल्मों ने बदला समाज का नजरिया – हर दौर का आईना बना Indian Cinema 03 मई 2025, नई…

Suditi Raje 2 years ago Read
Border 2’ में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर बने दिलजीत दोसांझ, शेयर किया दमदार लुक वाला वीडियो
News & Gossip

‘Border 2’ में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर बने दिलजीत दोसांझ, शेयर किया दमदार लुक वाला…

दिलजीत दोसांझ ने ‘Border 2’ से अपना एयरफोर्स ऑफिसर लुक साझा किया, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।…

Suditi Raje 11 months ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
Dunki ने पूरे किए 1 साल: वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया
Dunki ने पूरे किए 1 साल: वर्ल्डवाइड 500 करोड़…
2 years ago
2
Mardaani 3 Review: सच्चाई, तेज रफ्तार और Rani Mukerji का पावर पैक रोल
Mardaani 3 Review: सच्चाई, तेज रफ्तार और Rani Mukerji…
9 months ago
3
जिगरा आलिया भट्ट और वेदांग रैना
दिल्ली में हुआ फिल्म ‘Jigra’ का प्रमोशन
2 years ago
4
‘Superman’ का ट्रेलर रिलीज: डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है फिल्म
‘Superman’ का ट्रेलर रिलीज: डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत,…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (427)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (26)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap