SEARCH FILMIWIRE

20/09/2026  |  Your Daily Dose of Filmi Drama
Filmi Wire “Connecting You to the World of Entertainment”
  • Home
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
  • Tv
  • Webseries
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • About Us
BREAKING
Daayra Movie Review: जब कानून और इंसाफ आमने-सामने खड़े हो… नागबंधन रिव्यू: भारतीय मिथकों को नए अंदाज़ में पेश करती… आमिर-गौरी की शादी, मौसम भी हुआ मेहरबान Deepak Chaudhary पर कसा कानून का शिंकजा, दुबई कोर्ट ने… ‘Uttar Da Puttar’ का पोस्टर रिलीज़: अन्नू कपूर के अनोखे… Alpha पर बवाल या YRF का बड़ा दांव?
‘The Conjuring: Last Rites’ अब ओटीटी पर – जानें कब और कहां देख सकते हैं हॉरर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म
Webseries

‘The Conjuring: Last Rites’ अब ओटीटी पर – जानें कब और कहां देख सकते हैं हॉरर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म

Suditi Raje • 13/10/2025 • 11 months ago
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद ‘The Conjuring’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मचाने को तैयार है धमाल।

13 अक्टूबर 2025 , नई दिल्ली

हॉलीवुड की मशहूर हॉरर सीरीज ‘The Conjuring’ का आखिरी अध्याय ‘The Conjuring: Last Rites’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुका है। भारतीय सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब दर्शक इसे अपने घर के आरामदायक माहौल में देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।

विदेशों में ओटीटी रिलीज, भारत में इंतज़ार जारी

‘The Conjuring: Last Rites’ फिलहाल भारत के बाहर के दर्शकों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी+ और फैंडैंगो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। विदेशी दर्शक इन ओटीटी सेवाओं पर फिल्म को किराये पर या खरीद कर देख सकते हैं। हालांकि, भारत में इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बहुत जल्द भारतीय दर्शकों के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

भय और रहस्य से भरपूर इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹100.98 करोड़ की कमाई की। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 458 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिससे यह ‘The Conjuring‘ फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal भावुक, बोलीं- “लोगों ने कहा झूठा, मेरी सुरक्षा और कॉन्ट्रैक्ट तक छिन गया”

फिल्म की कहानी और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन माइकल चावेस ने किया है, जिन्होंने इस बार भी दर्शकों को रोमांच और डर से भरपूर अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन एक बार फिर एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म की कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है।

फ्रेंचाइजी की चारों फिल्मों पर एक नजर

  1. The Conjuring (2013) – निर्देशन: जेम्स वान
  2. The Conjuring 2 (2016) – निर्देशन: जेम्स वान
  3. The Conjuring: द डेविल मेड मी डू इट (2021) – निर्देशन: माइकल चावेस
  4. The Conjuring: लास्ट राइट्स (2025) – निर्देशन: माइकल चावेस

‘The Conjuring: Last Rites’ इस प्रतिष्ठित हॉरर यूनिवर्स का अंतिम अध्याय माना जा रहा है, जिसने पिछले एक दशक से दर्शकों को डर और रहस्य की दुनिया में बांधे रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म भारत में कब ओटीटी पर रिलीज होती है और क्या यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वही जादू दिखा पाएगी जो इसने सिनेमाघरों में किया था।

यह भी पढ़े: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का संकट: वर्तमान स्थिति से दीवाली तक की चुनौतियां

Tags: The Conjuring
Share: Facebook Tweet WhatsApp Telegram
Suditi Raje

Suditi Raje

FilmiWire Writer

Suditi Raje is an entertainment journalist with 4years of experience in Bollywood. Known for her keen eye for captivating narratives and her ability to uncover the latest industry scoops, she is dedicated to keeping audiences informed and entertained. In her leisure time, she enjoys peaceful moments in the hills, away from the hustle and bustle of the cinema world.

You May Also Like
Pratik Gandhi बने देशभक्त जासूस, 'सारे जहां से अच्छा' में दिखेगा 70 के दशक का परमाणु साज़िश ड्रामा
Webseries

Pratik Gandhi बने देशभक्त जासूस, ‘सारे जहां से अच्छा’ में दिखेगा 70 के दशक…

कोड, कॉन्फ्लिक्ट और करेज: Pratik Gandhi की नई मिशन पर आधारित सीरीज़ नई दिल्ली, 17 जुलाई 2025 ‘स्कैम…

Suditi Raje 1 year ago Read
Webseries

Panchayat फैंस के लिए खुशखबरी: आ रहा है सीजन 4, जानिए कब होगी रिलीज

‘Panchayat’ सीरीज के पांच साल पूरे होने पर मेकर्स ने दिया फैंस को तोहफा 04 अप्रैल 2025 ,…

Suditi Raje 1 year ago Read
ओटीटी पर फिर मचेगा तहलका: ‘Paatal Lok 2’ का इंतजार खत्म, रिलीज डेट घोषित
Webseries

ओटीटी पर फिर मचेगा तहलका: ‘Paatal Lok 2’ का इंतजार खत्म, रिलीज डेट घोषित

Paatal Lok 2 : Jaideep Ahlawat और Abhishek Banerjee के साथ नई कास्ट का दमदार प्रदर्शन। 24 दिसंबर 2024…

Suditi Raje 2 years ago Read

Leave a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Now

1
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’, जानिए उनकी लाइफ के अनसुने पहलू
Netflix पर रिलीज हुई ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’,…
2 years ago
2
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the Commonwealth
The Algorithm of Betaal: A Futuristic Tale of the…
1 year ago
3
ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
A Real Encounter: सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15…
2 years ago
4
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
Allu Arjun ने Mahesh Babu पर दिया ऐसा कमेंट,…
2 years ago
5
Nandamuri Balakrishna बने 'Daaku Maharaj', Bobby Deol के साथ धमाकेदार एक्शन में!
Nandamuri Balakrishna बने ‘Daaku Maharaj’, Bobby Deol के साथ…
2 years ago

People Also Watched

1
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस बनाए रखती है ये मर्डर mystery thriller
‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी…
11 months ago
2
Akshay Kumar की ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म
Akshay Kumar की ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर कल…
1 year ago
3
'Criminal Justice 4' का टीज़र रिलीज: माधव मिश्रा की वापसी, फिर खुलेगा एक खौफनाक राज
‘Criminal Justice 4’ का टीज़र रिलीज: माधव मिश्रा की…
1 year ago
4
‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’: तुलसी विरानी की वापसी, Smriti Irani ने शुरू की शूटिंग, जेड प्लस सुरक्षा तैनात
‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’: तुलसी विरानी की…
1 year ago
Advertisement
Ad Space 300×250

Categories

  • News & Gossip (426)
  • Bollywood (170)
  • FW Review (104)
  • Webseries (84)
  • Tv (54)
  • Hollywood (45)
  • HOT & Glamour (40)
  • Tollywood (37)
  • Baatacheet (25)
  • Lifestyle & Beauty (14)
  • Celebs (9)
  • Uncategorized (5)

Popular Tags

Bollywood OTT Netflix Salman khan Dhurandhar border 2 Instagram Pushpa 2 Akshay Kumar Urvashi Rautela War 2 Bigg Boss 19 Priyanka Chopra Rashmika Mandanna Saiyaara Jabb Zodiacs Met Met Gala 2026 Ranveer Singh Vicky Kaushal Allu Arjun
Filmi Wire
India's Filmi Universe

FilmiWire is your go-to destination for Bollywood, Hollywood, and South cinema news, reviews, gossip, and exclusives.

Explore
  • News & Gossip
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Tollywood
  • FW Review
  • Baatacheet
More
  • TV
  • Web Series
  • Lifestyle & Beauty
  • HOT & Glamour
  • Model Portfolio
Pages
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Advertise

© 2026 FilmiWire. All rights reserved.  —  Made with ♥ for Cinema Lovers

Privacy Disclaimer Contact Sitemap